logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने पंचकर्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन करते हुए लिया लाभ कृष्ण कुमार विश्नोई, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता राज्य मंत्री ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पंचकर्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुँचकर चिकित्सा सुविधाओं, उपचार प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ मंत्री श्री विश्नोई ने पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों का अनुभव भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने मंत्री महोदय का स्वागत किया एवं उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान तथा चिकित्सीय गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात पंचकर्म विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) ज्ञान प्रकाश शर्मा ने मंत्री महोदय को केंद्र की कार्यप्रणाली, विभिन्न पंचकर्म उपचार विधियों, रोगियों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र में संचालित चिकित्सीय प्रक्रियाओं का अवलोकन करवाते हुए बताया कि यहां पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर आधुनिक दृष्टिकोण के साथ उपचार प्रदान किया जा रहा है। मंत्री श्री विश्नोई ने केंद्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धति वर्तमान समय में स्वास्थ्य संरक्षण और विभिन्न रोगों के उपचार में अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, स्वच्छता तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रशंसा की। इस दौरान विभाग के चिकित्सक, शोधार्थी एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अतिथि का स्वागत करते हुए केंद्र की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

6 hrs ago
user_Gajendra Singh
Gajendra Singh
Local News Reporter पीपर शहर, जोधपुर, राजस्थान•
6 hrs ago
1400b196-da12-4fef-b816-cbbbb1834ab7

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने पंचकर्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन करते हुए लिया लाभ कृष्ण कुमार विश्नोई, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता राज्य मंत्री ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पंचकर्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुँचकर चिकित्सा सुविधाओं, उपचार प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ मंत्री श्री विश्नोई ने पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों का अनुभव भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने मंत्री महोदय का स्वागत किया एवं उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान तथा चिकित्सीय गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात पंचकर्म विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) ज्ञान प्रकाश शर्मा ने मंत्री महोदय को केंद्र की कार्यप्रणाली, विभिन्न पंचकर्म उपचार विधियों, रोगियों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र में संचालित चिकित्सीय प्रक्रियाओं का अवलोकन करवाते हुए बताया कि यहां पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर आधुनिक दृष्टिकोण के साथ उपचार प्रदान किया जा रहा है। मंत्री श्री विश्नोई ने केंद्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धति वर्तमान समय में स्वास्थ्य संरक्षण और विभिन्न रोगों के उपचार में अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, स्वच्छता तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रशंसा की। इस दौरान विभाग के चिकित्सक, शोधार्थी एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अतिथि का स्वागत करते हुए केंद्र की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महर्षि गोतम आश्रम में महर्षि गौतम जी की चरण पादुका को घुमघाम से मन्दिर मे चरण पादुका को विराजमान कर गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय पिपलिया खुर्द, राजेश शर्मा ताराचंद जी, मुकेश शर्मा सेवरिया, भंवरलाल पंचारिया, रामनारायण गील लोटोती, सरकार भंवरलाल शर्मा, रतनलाल शर्मा भुमबलिया,7 व 11 खेड़ा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी खराड़ी,किसतुरचंद पंचारिया निमाज, नेहरू लाल पंचारिया कालु, सहित कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा शक्ति, माताओं-बहनों सहित समाज के सेंकड़ों लोगों ने पुजा अर्चना कर आरती उतारी गई एवं इसके बाद वापस चरण पादुका को घुमघाम से आगे शहर, गांवों मे दर्शन हेतु हर्षोल्लास के साथ विदा कि गई। महर्षि गौतम जी की चरण पादुका का दर्शन करने मात्र से जीवन घन्य, हो जाता है सभी गुर्जर गोड़ समाज अपने आप को भाग्यशाली समझता है ।
    1
    महर्षि गोतम आश्रम में महर्षि गौतम जी की चरण पादुका को घुमघाम से मन्दिर मे चरण पादुका को विराजमान कर गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय पिपलिया खुर्द, राजेश शर्मा ताराचंद जी, मुकेश शर्मा सेवरिया, भंवरलाल पंचारिया, रामनारायण गील लोटोती, सरकार भंवरलाल शर्मा, रतनलाल शर्मा भुमबलिया,7 व 11 खेड़ा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी खराड़ी,किसतुरचंद पंचारिया निमाज, नेहरू लाल पंचारिया कालु, सहित कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा शक्ति, माताओं-बहनों सहित समाज के सेंकड़ों लोगों ने पुजा अर्चना कर आरती उतारी गई एवं इसके बाद वापस चरण पादुका को घुमघाम से आगे शहर, गांवों मे दर्शन हेतु हर्षोल्लास के साथ विदा कि गई। महर्षि गौतम जी की चरण पादुका का दर्शन करने मात्र से जीवन घन्य, हो जाता है सभी गुर्जर गोड़ समाज अपने आप को भाग्यशाली समझता है ।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गुब्बा खाई वालों के हौसले बुलंद। जोधपुर पुलिस कप्तान शरद कविराज के सख्त सख्त निर्देशों के बावजूद जोधपुर शहर में गुंबा खाई वालों के हौसले बुलंद है जोधपुर शहर के पर कोने में गुब्बा खाई वालों के एडे चल रहे हैं ऐसा नहीं है कि पुलिस हर जगह रेड नहीं दे रही है। लेकिन फिर भी खाईवाल अपनी सेटिंग की बीन बजाई लेते हैं। हमारे समाचार पत्र की टीम ने देखा कि भीतरी शहर के फ़तेसागर के पास जैन मंदिर के पास टैक्सी में गुब्बा खाईवाल अपना जुगाड़ लगा बैठा है वहां के लोगों की शिकायत पर हमारी टीम ने एक स्टिंग कर के वहां का वीडियो बनाया जो यह साफ साबित करता है कि खाईवाल के हौसले कितने बुलंद है। देखिए इस वीडियो में किस प्रकार अपना जुगाड़ लगा बैठा है। हमारे समाचार पत्र के संवाददाता ने पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं श्रीमान पुलिस कप्तान साहब ध्यान दें नियमों के अनु पालना यहां पर भी लागू हो।
    1
    गुब्बा खाई वालों के हौसले बुलंद।         जोधपुर पुलिस कप्तान शरद कविराज के सख्त सख्त निर्देशों के बावजूद जोधपुर शहर में गुंबा खाई वालों के हौसले बुलंद है जोधपुर शहर के पर कोने में गुब्बा खाई वालों के एडे चल रहे हैं ऐसा नहीं है कि पुलिस हर जगह रेड नहीं दे रही है। लेकिन फिर भी  खाईवाल अपनी सेटिंग की बीन बजाई लेते हैं। हमारे समाचार पत्र की टीम ने देखा कि भीतरी शहर के फ़तेसागर के पास जैन मंदिर के पास टैक्सी में गुब्बा खाईवाल अपना जुगाड़ लगा बैठा है वहां के लोगों की शिकायत पर हमारी टीम ने एक स्टिंग कर के वहां का वीडियो बनाया जो यह साफ साबित करता है कि खाईवाल के हौसले कितने बुलंद है। देखिए इस वीडियो में किस प्रकार अपना जुगाड़ लगा बैठा है। हमारे समाचार पत्र के संवाददाता ने पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं श्रीमान पुलिस कप्तान साहब ध्यान दें नियमों के अनु पालना यहां पर भी लागू हो।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जिला पुलिसअधीक्षक सतनामसिंह आईपीएस के निर्देशन एवं ब्रजराजसिंह चारण ASP फलौदी के सुपरविजन में श्री नगेंद्र सिंह आरपीएस सीओ लोहावट के निकट सुपरविजन में थाना लोहावट ने सराहनीय कार्यवाही कर लोहावट एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित की मय टीम ने बाइक चोरों का गिरोह पकड़ कर चोरी की 09 बाइक जब्त कर अर्जुन उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी रिडमल नगर लोहावट,कालू सिंह पुत्र मुल्तान सिंह राजपूत निवासी टेकरा PS बाप एवं लाला राम पुत्र बाबूराम मेघवाल निवासी ढढ़ू पीएस फलौदी इत्यादि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मूलाराम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
    1
    जिला पुलिसअधीक्षक सतनामसिंह आईपीएस के निर्देशन एवं ब्रजराजसिंह चारण ASP फलौदी के सुपरविजन में श्री नगेंद्र सिंह आरपीएस सीओ लोहावट के निकट सुपरविजन में थाना लोहावट ने सराहनीय कार्यवाही कर
लोहावट एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित की मय टीम ने बाइक चोरों का गिरोह पकड़ कर चोरी की 09 बाइक जब्त कर अर्जुन उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी रिडमल नगर लोहावट,कालू सिंह पुत्र मुल्तान सिंह राजपूत निवासी टेकरा PS बाप एवं लाला राम पुत्र बाबूराम मेघवाल निवासी ढढ़ू पीएस फलौदी इत्यादि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मूलाराम जाखड़ ओसियां 
जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर 
(भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
    user_MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।
    1
    खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं। जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं।
जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सेन्दड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार मंगलवार शाम 7: बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सेन्दड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे 30 मिनट पर अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेन्दड़ा थाने पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में सेन्दड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा, थाना सेन्दड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया तथा एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    सेन्दड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
मंगलवार शाम 7: बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि
सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सेन्दड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे 30 मिनट पर अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेन्दड़ा थाने पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में सेन्दड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा, थाना सेन्दड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया तथा एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए— महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    1
    झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए—
महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल
रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी
पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत
मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान
इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    14 hrs ago
  • जैतारण क्षेत्र के समस्त गुर्जर गोड़ समाज कि ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    2
    जैतारण क्षेत्र के समस्त गुर्जर गोड़ समाज कि ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.