Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शारदा मंदिर में अब नया खेल।* दान पेटी के नीचे रखा गया कटोरा. *शारदा मंदिर में अब नया खेल।* दान पेटी के नीचे रखा गया कटोरा। टीका और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं को डालना होता है कटोरा में दान।
Journalist AJAY KUMAR AY
*शारदा मंदिर में अब नया खेल।* दान पेटी के नीचे रखा गया कटोरा. *शारदा मंदिर में अब नया खेल।* दान पेटी के नीचे रखा गया कटोरा। टीका और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं को डालना होता है कटोरा में दान।
More news from मैहर and nearby areas
- “किसान संकट पर सियासत तेज—सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप” *पूरी तरह से किसान विरोधी है प्रदेश सरकार :-पुष्पराज सिंह बघेल* #congress #kisan #former #bjpindia #maihardham❣️1
- सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक गैस एजेंसी सहित कुल 7 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया है। इन संस्थानों पर गिरी गाज विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिन प्रमुख संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं: सुधीर भारत गैस एजेंसी, सिंहपुर मेसर्स विनायक वेज रेस्टोरेंट, नागौद मेसर्स ओम बेकरी (बस स्टैंड), नागौद मेसर्स कान्हा फास्ट फूड इवेंट, कोठी मेसर्स होटल चित्रकूट फैमिली क्यों हुई कार्रवाई? अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि घरेलू उपयोग के लिए रियायती दरों पर मिलने वाले सिलेंडरों का उपयोग होटलों, रेस्टोरेंट्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी गैस किल्लत का सामना करना पड़ता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इन संस्थानों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़1
- Post by Neeraj Ravi1
- गरीब सेना ने कमिश्वर को हटाने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन सतना। गरीब सेना ने नगर पालिक निगम सतना के कमिष्नर शेर सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनके कार्यावधि में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जाॅंच कराने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। गरीब सेना ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में नगर पालिक निगम सतना में पदस्थ कमिष्नर शेर सिंह मीणा शहर की जनता की समस्याओं एवं शहर में पनप रही जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नही हैं। कमिष्नर आमजनता से मिलना पसंद नही करते है, शहर के पीड़ित नागरिक प्रतीक्षा हाल में घंटों बैठें रहते हैं, अन्त में थक-हार कर वापस चले जाते है। आमजनता सामूहिक रूप से जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जाते है तो कमिष्नर द्वारा ज्ञापन पत्र लेने से इनकार किया जाता है। दूरभाष में बातचीत करते है तो उनका जबाव होता है कि आवक-जावक में देकर चले जाओ, मुझे क्यों दोगें? अथवा स्टेनो के द्वारा कहलवा दिया जाता है कि आवक-जावक में जमा करवा दें। कमिष्नर की निष्क्रियता के चलते निगम का अधिकारी-कर्मचारी वेलगाम हो गया है। अधिकारी-कर्मचारी वर्ग करदाता या पीड़ितजनता के साथ गुण्डागर्दी, गाली-गलौज, मारपीट करने पर उतारू हो जाते है और काम में बाधा डालने का एफ.आई.आर. दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। पूर्व पार्षद महिंद वर्धन पप्पू ने कहा कि नगर पालिक निगम सतना में जब से कमिष्नर शेर सिंह मीणा पदस्थ हुए हैं तो सतना को स्मार्ट सिटी तो नही बना पाए लेकिन शहर को धूल का शहर अवष्य बना दिया है। नगर पालिक निगम सतना में व्याप्त मूलभूत समस्यायें इस प्रकार हैं:- (1) शहर मंे डाली गई सीवर लाइन गुणवत्ताविहीन है। (2) बनाई गई सीसी सड़कें गुणवत्ता विहीन है। सड़को का दो से तीन माह में उखड़ना शुरू हो जाता है। इसी प्रकार सीसी नाले-नालियों का भी हाल है। (3) शहर को साफ शुद्ध नियमित पेयजल नही प्रदाय कर पाए। शहर की जनता दूषित पेयजल पीने के लिए मजबूर है। (4) इनके कार्यावधि में भ्रष्टाचार चरम पर है एवं विभागों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता हो रही है, उनकी जाॅंच करा कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। (5) एक विभाग के अयोग्य कर्मचारियों की नियुक्ति दूसरे विभाग में कर दी जाती है जिससे जनता के कामकाज प्रभावित होते है ऐसी नियुक्तियों की जाॅंच कराकर एवं उनके द्वारा की गई अनियमितता में संलिप्त दोषी अधिकारी/कर्मचारी को निलंबित किया जाए। एक विभाग से दूसरे विभाग में नियुक्त किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए। (6) अनुपम पाण्डेय जोन क्रमांक 04 में सहायक प्रभारी राजस्व निरीक्षक पदस्थ है, इनका वाद-व्यवहार आमजनता व जनप्रतिनिधियों के प्रति ठीक नही है, गाली-गलौज, वाद-विवाद करता है, इन मूल विभाग सफाई विभाग है जिसमें उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर हैं। इन कार्य व्यवहार से आमजनमानस को बहुत परेषानी हो रही है। इनके द्वारा कोई भी कार्य वैध तरीके से नही किया जाता है, ये इस पद के योग्य नही है। अतः इन्हें राजस्व विभाग से हटाकर इनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए। (7) महापौर-आयुक्त विवाद की जाॅंच कराई जाए, इनके विवाद से शहर की जनता असमंजस्य में है। विवाद से शहर की पीड़ित आमजनता के काम-काज प्रभावित हो रहे है। (8) आयुक्त प्रतीक्षा हाल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की गहन जाॅंच कराई जाए। (9) इनके कार्यावधि में आमजनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आवेदन एवं षिकायत पत्रों का कितने प्रतिषत निदान किया गया, उसकी जाॅंच कराई जाए। (10) पुराने नगर निगम मार्तण्ड काम्पलेक्स की स्थाई सफाई कार्य कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पार्षद महिंद वर्धन सिद्धार्थ पप्पू, एड केपी पाल, पूर्व जनपद सदस्य सुदामा प्रजापति, आशुतोष मिश्रा, विनोद सोनी दयाराम चैधरी केपी दाहिया रजुकमार दाहिया, एड पंकज नारायण कुशवाहा ,पूर्व जनपद सदस्य एड०प्रमोद कुशवाहा, जुगुल किशोर बागरी, सीमा बागरी सुरेश प्रजापति ,आर बी मिश्रा, सुरेश सेन ,संजय बुनकर सुनील गुप्ता,शैलेंद्र गुप्ता, एड० पृथ्वी राज सूर्यवंशी, मुंगेरी प्रजापति, आनंद कुमार महाजन, एड० दिनेश विश्वकर्मा आदि प्रमुख शामिल है। भवदीय महिन्द वर्धन सिद्धार्थ - पूर्व पार्षद, न.पा.नि. सतना, मित्र गरीब सेना1
- *ध्यान से सुन लीजिए फिर शेयर कीजिए...* 👌👌भाऊ बहुत जोरदार वीडियो है मैने पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी के बाद किसी को पूरी तन्मयता से सुना है तो वह यह भाषण है आंखे खोल देने वाली बात कही है हम सब तो 50+ हो गये है हमारे बच्चों तक यह बात हम सभी को पर्सनली भेजना चाहिए आने वाला समय बहुत कठिन है यही डरावना सच इस वक्ता ने सही समय पर पेश किया है 🙏🏻🙏🏻💐🙏🏻🙏🏻1
- *किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुखर, पुष्पराज सिंह बघेल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* खबर/मैहर मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को "पूरी तरह किसान विरोधी" बताते हुए तीखा हमला बोला है मैहर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और किसानों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए *तीनहरी मार झेल रहा है अन्नदाता* पुष्पराज सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश का किसान आज बिजली संकट, खाद की किल्लत और फसल मुआवजे में हो रही लापरवाही की 'तीनहरी मार' झेलने को मजबूर है। उन्होंने जमीनी हकीकत बयां करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे उठाए *बिजली का संकट* ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है समय पर पानी न मिलने से फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है *खाद की किल्लत* खाद के लिए किसानों को घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है बघेल ने आरोप लगाया कि समय पर खाद न मिलने से बोआई प्रभावित हो रही है और किसान कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है। मुआवजे में लापरवाही प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा न मिलने पर भी उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जिन्हें मुआवजा मिला है, वह ऊँट के मुँह में जीरा के समान है "सरकार केवल कागजों और घोषणाओं में सीमित है धरातल पर किसान बदहाल है और सरकार उसकी सुनने को तैयार नहीं है *पुष्पराज सिंह बघेल* *आंदोलन की चेतावनी* बघेल ने स्पष्ट लहजे में सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बिजली, खाद और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा *प्रेस वार्ता में प्रमुख उपस्थिति* महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पुष्पराज सिंह बघेल के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे *शशांक पटेल (सरपंच, रीगरा)* *रामसूजान पांडे नागेंद्र सिंह(सरपंच, उमरी फ़िफ़रि)* *गोविंद नाथ पटेल सुखलाल कुशवाहा जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष* *रविंद्र सिंह गुड्डू भईया'* *यशराज सिंह एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता* मैहर में कांग्रेस के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में किसान संकट का मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और अधिक तूल पकड़ने वाला है अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों और समस्याओं पर क्या कदम उठाता है1
- नमस्कार, मैं अजय कुमार। सच्ची और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और घंटी वाला बटन दबाएं।" यूट्यूब सर्च🪩 AJAY KUMAR AY1
- “किसान संकट पर सियासत तेज—सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप” *पूरी तरह से किसान विरोधी है प्रदेश सरकार :-पुष्पराज सिंह बघेल* #congress #kisan #former #bjpindia #maihardham❣️1
- Post by Neeraj Ravi1