Shuru
Apke Nagar Ki App…
शादी मे जा रहे युवकों का हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर,#madhyapradesh #damoh #batiyagarh_news_update शादी मे जा रहे युवकों का हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर,#madhyapradesh #damoh #batiyagarh_news_update
Etv9 national news
शादी मे जा रहे युवकों का हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर,#madhyapradesh #damoh #batiyagarh_news_update शादी मे जा रहे युवकों का हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर,#madhyapradesh #damoh #batiyagarh_news_update
More news from राजस्थान and nearby areas
- केशोरायपाटन में नवनियुक्त कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने केशवरायजी मंदिर में किए दर्शन, विकास कार्यों का लिया जायजा21
- सवाई माधोपुर रणथंबोर रोड स्थित दी फर्न होटल में करंट लगने से एक व्यक्ति राहील मोहम्मद पुत्र रशीद मोहम्मद उम्र 21 निवासी खिलचीपुर थाना कुंडेरा का निवासी की मौत हो गई। मृतक राहील होटल की कीचन में काम करता था। सूचना पर मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। ओर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । कोतवाली हेड कांस्टेबल हम्मीर सिंह चौधरी ने जानकारी दी।1
- कोटा!शहर के सुधा हॉस्पिटल में भर्ती महिला रेहाना बी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल ने केन्द्र की भाजपा सरकार की योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने से अस्पताल मे मना कर दिया। साथ ही आरोप है कि महिला की मृत्यु के बाद भी अस्पताल की ओर से परिजनों से दवाइयां और इंजेक्शन मंगवाए जाते रहे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सुचना के बाद कांग्रेस के नेता हरपाल राणा अस्पताल पहुचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कांग्रेस नेता हरपाल राणा ने कहा भाजपा सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड की योजना से इलाज करने की बात सरकार करती आ रही है परंतु धरातल पर मरीजो को कोई इलाज नहीं मिल रहा है. कोटा शहर के सभी अस्पतालों के यही हाल है इलाज के लिए मरीज अस्पताल पहुंचते हैं परंतु अस्पताल प्रशासन व डॉक्टर आयुष्मान कार्ड से इलाज करने के लिए मना कर देते हैं. मैं प्रशासन एक और कोई ध्यान नहीं दे रहा है5
- कोटा के सुधा हॉस्पिटल में महिला रेहाना बी की मौत पर बवाल, Harpal Rana ने उठाए सवाल—आयुष्मान योजना से इनकार और मौत के बाद भी दवाइयां मंगवाने के आरोप, परिजनों में आक्रोश1
- दिलीप राणावत पिपल्दा क्षेत्र के कर्मचारियों की लाफरवाही को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे, चेतावनी दि की कल छत्रपुरा गांव का हेडपम्प ठीक नहीं किया तो जलदाय विभाग के बाहर बैठूंगा ! और कहा ये बात याद रखना जनता मालिक है और ये कर्मचारी नौकर!1
- दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की मांग को लेकर चल रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को सावर में विभिन्न हिंदू संगठनों एवं गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व अखाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में गौ भक्त, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा एवं क्षेत्रवासी एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने गो माता के जयकारों के साथ भक्ति भाव से संकीर्तन किया। इसके पश्चात सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से रैली के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने तथा गो सेवा को बढ़ावा देने की मांग की गई। अभियान से जुड़े महंत हरिदास जी महाराज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत, सावर मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र सिंह शक्तावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और आस्था का अभिन्न अंग है। इसके संरक्षण के लिए समाज और सरकार दोनों को गंभीर पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गो माता के सम्मान और संरक्षण के लिए जनजागरण का रूप ले चुका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्त, महिलाएं, युवा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- 15 दिन से पानी बंद, जयपुर में फूटा जनता का गुस्सा,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates #jaipur_gov.1
- केशवरायपाटन बिजली कर्मचारियों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, अवकाश में ड्यूटी कराने पर जताया विरोध।71
- राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय स्थित गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर सिटी सेंटर मॉल पर सैकड़ो की तादाद में महिलाएं, पुरुष साधु, संत , महात्मा एकत्रित हुए। इस दौरान वहां पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई । इस दौरान यह रैली टोंक बस स्टैंड होते हुए शर्मा होटल अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे । जहां पर सैकड़ो की तादाद में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे। वही एसडीम गौरव मित्तल को ज्ञापन सोपा गया। किशोरी दास जी महाराज ने संबोधित करते हुए बताया कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि गौ माता को “राष्ट्र माता”, “राष्ट्र देव”, “राष्ट्र आस्था” अथवा “राष्ट्र धरोहर” का दर्जा दिया जाए, ताकि उन्हें उचित संरक्षण और सम्मान मिल सके। वक्ताओं ने मांग की कि गो सेवा हेतु पूरे देश में एक समान केंद्रीय कानून बनाया जाए तथा भारतवर्ष में पूर्ण रूप से गौहत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही गो तस्करी पर सख्त रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गोशालाओं का निर्माण एवं संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा बड़े शहरों में गो अभयारण्य (गो अभयारण्य क्षेत्र) स्थापित किए जाएं, जहां निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके। इसके साथ ही गोवंश के लिए विशेष गो चिकित्सालय (पशु अस्पताल) स्थापित करने और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने यह भी मांग रखी कि गोवंश का बीमा किया जाए, जिससे उनके पालन करने वाले पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। गोबर और गोमूत्र आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, कृषि विश्वविद्यालयों में अनुसंधान केंद्र खोलने तथा प्राकृतिक, गो आधारित खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा सरकारी भवनों, मंदिरों और सार्वजनिक संस्थानों में देसी गौ उत्पादों—दूध, दही, घी आदि के उपयोग को बढ़ावा देने, बड़े शॉपिंग मॉल में गो आधारित उत्पादों के लिए अलग काउंटर स्थापित करने तथा पंचगव्य औषधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। अभियान के तहत गोपालकों और गो आधारित कृषि करने वाले किसानों को विशेष आर्थिक सहायता, गोशालाओं को नियमित अनुदान, चारे की उचित कीमत तय करने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने की भी मांग की गई।1