कलेक्टर डॉ संजय कुमार कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सराहनीय कार्य करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कुमार कन्नौजे द्वारा आयोजित समय-सीमा बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में शिक्षा स्तर सुधारने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आगे भी अधिक ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले के लिए यह गौरव और हर्ष का विषय माना जा रहा है कि शिक्षा गुणवत्ता सुधार के प्रयासों को प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में भी उत्साह का वातावरण बना है तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम देने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Post by पत्रकारिकता1
- Post by Gautam karsh1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर दुर्घटना: जिला प्रशासन की तत्परता से राहत-बचाव कार्य प्रभावी, घायलों का इलाज जारी।1
- ride Mili X girlfriend...1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र इन दिनों हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता से जूझ रहा है। जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों तक पहुंच रहे हाथी जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहरा रहा है। बीते दिनों क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सड़क पार करते देखा गया था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता नजर आया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग सहम गए। हालांकि मौके पर तैनात फॉरेस्ट अमला सतर्क रहा और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज में वर्तमान में लगभग 48 हाथी (नर, मादा व शावक सहित) विचरण कर रहे हैं, जबकि पूरे वनमंडल में इनकी संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हाथियों की यह बढ़ती मौजूदगी अब केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर हाथियों की मौजूदगी से वे दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।2
- Post by पत्रकारिकता1