logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर जागृति अभियान के पाँचवें सप्ताह में “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से बचाव को लेकर व्यापक जन - जागरूकता अभियान। कबीरधाम पुलिस के द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह के लिए संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा जिलेभर में निरंतर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिला के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अलग अलग टीम गठित किया गया है, जो अपने अपने थाना क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज, बाजार-हाट, सार्वजनिक स्थलों, महिला समूहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के पाँचवें सप्ताह में विशेष रूप से “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से संबंधित साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रोजगार कार्यालय एवं कौशल विकास केंद्रों में अध्ययनरत एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को ऑनलाइन नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र, पंजीयन शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट अथवा अन्य बहाने से राशि की मांग तथा फर्जी लिंक एवं वेबसाइट के माध्यम से व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

7 hrs ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago
3b4ee9ac-0325-4605-90e9-11797ed6d1f2

साइबर जागृति अभियान के पाँचवें सप्ताह में “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से बचाव को लेकर व्यापक जन - जागरूकता अभियान। कबीरधाम पुलिस के द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह के लिए संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा जिलेभर में निरंतर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिला के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अलग अलग टीम गठित किया गया है, जो अपने अपने थाना क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज, बाजार-हाट, सार्वजनिक स्थलों, महिला समूहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के पाँचवें सप्ताह में विशेष रूप से “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से संबंधित साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रोजगार कार्यालय एवं कौशल विकास केंद्रों में अध्ययनरत एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को ऑनलाइन नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र, पंजीयन शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट अथवा अन्य बहाने से राशि की मांग तथा फर्जी लिंक एवं वेबसाइट के माध्यम से व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
    1
    बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान
मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।
    1
    कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल


बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
    1
    बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* *कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है। दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है— थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़ किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। फसल की लगातार निगरानी जरूरी विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    1
    धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* 
*कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* 
डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है।
दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव
डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है—
थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़
इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़
किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें।
विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव
*वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
फसल की लगातार निगरानी जरूरी
विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वामित्व योजना के तहत अपने संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख एवं पंजीयन अवश्य कराएं। यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैध स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन की कार्रवाई समय पर पूर्ण कराएं। स्वामित्व अधिकार मिलने से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी और ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का सुरक्षित एवं वैध अधिकार प्राप्त होगा।
    1
    कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वामित्व योजना के तहत अपने संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख एवं पंजीयन अवश्य कराएं।
यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैध स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन की कार्रवाई समय पर पूर्ण कराएं।
स्वामित्व अधिकार मिलने से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी और ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का सुरक्षित एवं वैध अधिकार प्राप्त होगा।
    user_Neeraj rajak
    Neeraj rajak
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है
    1
    धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो 
लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे! सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे!
    1
    सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे! 
सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे!
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमल ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमला चकरभाठा थाना में मामला दर सोमवार की रात 10:30 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्द्रप्रकाश भार्गव पिता रामरतन भार्गव उम्र 32 निवासी मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने सोमवार की रात 10.25 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम मगरउछला में रहता हूँ राधे प्लाट सिलपहरी में मजदूरी का काम करता हूँ कि सौमवार दिनांक 14/09/2026 के करीबन 08.10 बजे मैं अपने घर में था मेरे साथ मेरी पत्नि दर्गा भार्गव तथा मेरी बेटी और बेटा साथ में थे कि उसी समय मेरी पत्नि दर्गा भार्गव जो कि शराब पीने की आदि है मुझे बोली की मेरे लिये आज शराब क्यो नहीं लाये हो तब मैं बोला कि रोज रोज शराब के लिये पैसा कहा लाउंगा रोजी मजदूरी करता हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव घर में रखे हसिया को दिखाकर तुझे आज जान से मार दूंगी अगर दारू नहीं लायेगा तो बोलते हुये मुझसे हाथापाई करने लगी जिससे मेरी पत्नि के हाथ मे रखे हसिया से मेरे बाये हाथ के कंधा के उपर चोट लगा है खून निकला है और दाहिने हाथ कलाई में काटने जैसा निशान है जिसके बाद मैं अपने आप को बचाते हुये अपने घर से बाहर भागा हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव कहा भाग रहा है आज तेरे को जान से मार दूंगी बोलकर अश्लील गाली गलौज की है घटना को मेरा बडा भाई देव प्रसाद भार्गव, तथा मेरी मां बदनबाई भार्गव एवं मेरे पिता रामरतन भार्गव व आस पास के लोग देखे है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाय प्रॉर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है एवं प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी इससे पहले भी चार बार उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर चुकी है इस संबंध में सिरगिट्टी और चकरभाटा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया था मुझे हंसीया से मरने के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर कहीं भाग गई है
    1
    ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमल
ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमला चकरभाठा थाना में मामला दर 
सोमवार की रात 10:30 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार
प्रार्थी चन्द्रप्रकाश भार्गव पिता रामरतन भार्गव उम्र 32 निवासी मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
ने सोमवार की रात 10.25 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की
विवरण- मैं ग्राम मगरउछला में रहता हूँ राधे प्लाट सिलपहरी में मजदूरी का काम करता हूँ कि सौमवार दिनांक 14/09/2026 के करीबन 08.10 बजे मैं अपने घर में था मेरे साथ मेरी पत्नि दर्गा भार्गव तथा मेरी बेटी और बेटा साथ में थे कि उसी समय मेरी पत्नि दर्गा भार्गव जो कि शराब पीने की आदि है मुझे बोली की मेरे लिये आज शराब क्यो नहीं लाये हो तब मैं बोला कि रोज रोज शराब के लिये पैसा कहा लाउंगा रोजी मजदूरी करता हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव घर में रखे हसिया को दिखाकर तुझे आज जान से मार दूंगी अगर दारू नहीं लायेगा तो बोलते हुये मुझसे हाथापाई करने लगी जिससे मेरी पत्नि के हाथ मे रखे हसिया से मेरे बाये हाथ के कंधा के उपर चोट लगा है खून निकला है और दाहिने हाथ कलाई में काटने जैसा निशान है जिसके बाद मैं अपने आप को बचाते हुये अपने घर से बाहर भागा हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव कहा भाग रहा है आज तेरे को जान से मार दूंगी बोलकर अश्लील गाली गलौज की है घटना को मेरा बडा भाई देव प्रसाद भार्गव, तथा मेरी मां बदनबाई भार्गव एवं मेरे पिता रामरतन भार्गव व आस पास के लोग देखे है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाय प्रॉर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 351(3) BNS
के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है 
एवं प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी इससे पहले भी चार बार उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर चुकी है इस संबंध में सिरगिट्टी और चकरभाटा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया था मुझे हंसीया से मरने के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर कहीं भाग गई है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.