logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 साल से एक ही पंचायत समिति में कार्यवाहक विकास अधिकारी! तबादलों की परतों में छिपे राज पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— विकास कार्यों की भी हो निष्पक्ष जांच पंचायत समिति सीमलवाड़ा में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे ललित पंड्या को लेकर ग्रामीणों ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोई अधिकारी अपने गृह क्षेत्र में लंबे समय तक कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकता, इसके बावजूद वर्षों तक सीमलवाड़ा पंचायत समिति में उनकी नियुक्ति बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान पंचायत समिति में नियुक्त हुए कई नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बेहद अल्प अवधि का रहा। उनका आरोप है कि पिछले वर्षों में कई विकास अधिकारियों का एक माह से लेकर छह माह के भीतर ही तबादला हो गया,कार्यवाहक विकास अधिकारी (सहायक अभियंता ) का ट्रांसफर भी कई बार हुआ परंतु उनके द्वारा ट्रांसफर निरस्त करवा कर प्रत्येक बार कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में पुनः ललित पंड्या ने कार्यभार संभाल लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि पिछले करीब 10 से अधिक विकास अधिकारियों के स्थानांतरण के पीछे की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में ललित पंड्या का स्थानांतरण अरथूना हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीमलवाड़ा पंचायत समिति का कार्यभार नहीं छोड़ा है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है तो उसका पालन भी तत्काल कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक विकास अधिकारी के कार्यकाल में केशरपुरा, झालाप सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इन सभी विकास कार्यों की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ललित पंड्या सीमलवाड़ा कस्बे के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में डूंगरपुर में निवास करते हुए प्रतिदिन लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सीमलवाड़ा पंचायत समिति पहुंचते हैं। ऐसे में वे लगातार इसी पंचायत समिति में कार्य क्यों करते रहे तथा यहां नियुक्त होने वाले नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बार-बार इतना छोटा क्यों रहा, इसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री मदन दिलावर को भी लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, स्थानांतरण आदेशों की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

7 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

15 साल से एक ही पंचायत समिति में कार्यवाहक विकास अधिकारी! तबादलों की परतों में छिपे राज पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— विकास कार्यों की भी हो निष्पक्ष जांच पंचायत समिति सीमलवाड़ा में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे ललित पंड्या को लेकर ग्रामीणों ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोई अधिकारी अपने गृह क्षेत्र में लंबे समय तक कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकता, इसके बावजूद वर्षों तक सीमलवाड़ा पंचायत समिति में उनकी नियुक्ति बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान पंचायत समिति में नियुक्त हुए कई नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बेहद अल्प अवधि का रहा। उनका आरोप है कि पिछले वर्षों में कई विकास अधिकारियों का एक माह से लेकर छह माह के भीतर ही तबादला हो गया,कार्यवाहक विकास अधिकारी (सहायक अभियंता ) का ट्रांसफर भी कई बार हुआ परंतु उनके द्वारा ट्रांसफर निरस्त करवा कर प्रत्येक बार कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में पुनः ललित पंड्या ने कार्यभार संभाल लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि पिछले करीब 10 से अधिक विकास अधिकारियों के स्थानांतरण के पीछे की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में ललित पंड्या का स्थानांतरण अरथूना हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीमलवाड़ा पंचायत समिति का कार्यभार नहीं छोड़ा है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है तो उसका पालन भी तत्काल कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक विकास अधिकारी के कार्यकाल में केशरपुरा, झालाप सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इन सभी विकास कार्यों की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ललित पंड्या सीमलवाड़ा कस्बे के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में डूंगरपुर में निवास करते हुए प्रतिदिन लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सीमलवाड़ा पंचायत समिति पहुंचते हैं। ऐसे में वे लगातार इसी पंचायत समिति में कार्य क्यों करते रहे तथा यहां नियुक्त होने वाले नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बार-बार इतना छोटा क्यों रहा, इसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री मदन दिलावर को भी लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, स्थानांतरण आदेशों की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा मासिक बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर, पंचायती राज चुनाव पर मंथन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा मासिक बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर, पंचायती राज चुनाव पर मंथन । डूंगरपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देव सोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक एकता पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में मंडल सह प्रभारी बाहुदर पाटीदार,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास एवं वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने तथा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने आभार व्यक्त किया।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

भाजपा मासिक बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर, पंचायती राज चुनाव पर मंथन ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
भाजपा मासिक बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर, पंचायती राज चुनाव पर मंथन ।
डूंगरपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देव सोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक एकता पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल सह प्रभारी बाहुदर पाटीदार,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार,
मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास एवं वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी,  शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने तथा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने आभार व्यक्त किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सरकारी स्कूल में विधायक गणेश घोघरा का निरीक्षण, पोषाहार में अनियमितता और शिक्षकों की कमी पर जताई नाराजगी डूंगरपुर। डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा मंगलवार को छेला-खेरवाड़ा स्थित राजकीय विद्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद किए गए इस निरीक्षण में विद्यालय में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पोषाहार व्यवस्था में कमी पाई। उन्होंने देखा कि एक ही थाली में तीन बच्चों को पोषाहार परोसा जा रहा था, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भी भारी कमी है। उनका आरोप है कि एक महिला शिक्षिका का डेपुटेशन उदयपुर में लगा हुआ है, जबकि संबंधित विद्यालय में शिक्षक का पद खाली है। इसके अलावा विद्यालय भवन की स्थिति भी जर्जर मिली, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। निरीक्षण के बाद विधायक गणेश घोघरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। कई सरकारी विद्यालयों में भवन जर्जर हैं और शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। विधायक ने एक शिक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में हो रही अधिकांश अनियमितताओं में उसकी मुख्य भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोषहार वितरण, टीसी जारी करने सहित कई प्रशासनिक कार्य वही शिक्षक संचालित कर रहा है। निरीक्षण के बाद विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की शिकायत कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही।
    2
    सरकारी स्कूल में विधायक गणेश घोघरा का निरीक्षण, पोषाहार में अनियमितता और शिक्षकों की कमी पर जताई नाराजगी
डूंगरपुर। डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा मंगलवार को छेला-खेरवाड़ा स्थित राजकीय विद्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद किए गए इस निरीक्षण में विद्यालय में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पोषाहार व्यवस्था में कमी पाई। उन्होंने देखा कि एक ही थाली में तीन बच्चों को पोषाहार परोसा जा रहा था, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भी भारी कमी है। उनका आरोप है कि एक महिला शिक्षिका का डेपुटेशन उदयपुर में लगा हुआ है, जबकि संबंधित विद्यालय में शिक्षक का पद खाली है। इसके अलावा विद्यालय भवन की स्थिति भी जर्जर मिली, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। निरीक्षण के बाद विधायक गणेश घोघरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। कई सरकारी विद्यालयों में भवन जर्जर हैं और शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
विधायक ने एक शिक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में हो रही अधिकांश अनियमितताओं में उसकी मुख्य भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोषहार वितरण, टीसी जारी करने सहित कई प्रशासनिक कार्य वही शिक्षक संचालित कर रहा है।
निरीक्षण के बाद विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की शिकायत कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के अध्यक्षव विधायक गणेश जी गोगरा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र जी खोड़निया, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम कुमार जी पाटीदार, पंचायती राज प्रभारी मनोज जी पाटीदार, संगठन महामंत्री नारायण जी पंड्या, प्रवक्ता सुखदेव जी यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल जी परमार, सेवादल उर्मिला जी अहारी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीलाल जी अहारी, रामलाल जी अहारी, मुकेश जी अहारी, प्रवीण जी गमेती, महेंद्र जी पाटीदार, कन्हैयालाल जी पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याशंकर जी सुथार, वल्लभराम जी पाटीदार, लक्ष्मणलाल जी रोत, वालजी भाई, रमेश जी सुथार, मीनाक्षी जी परमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद जी, संगठन महासचिव ततखसिंह जी डाबी, मुकेश जी परमार, नेपालपुरा सरपंच रमेश जी वलोता सरपंच कांतिलाल जी सहित भंवर जी लोकेश पाटीदार तेज सिंह जी रूप देव ननोमा सुरेश पाटीदार संजय पाटीदार दयाशंकर परमार कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं और छात्रों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब केवल झूठे वादों और बहकावे में आने वाली नहीं है, बल्कि विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के आधार पर अपना निर्णय करेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने तथा कांग्रेस का परचम गांव-गांव तक लहराने का संकल्प लिया।
    1
    पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प

पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के अध्यक्षव विधायक गणेश जी गोगरा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र जी खोड़निया, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम कुमार जी पाटीदार, पंचायती राज प्रभारी मनोज जी पाटीदार, संगठन महामंत्री नारायण जी पंड्या, प्रवक्ता सुखदेव जी यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल जी परमार, सेवादल  उर्मिला जी अहारी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीलाल जी अहारी, रामलाल जी अहारी, मुकेश जी अहारी, प्रवीण जी गमेती, महेंद्र जी पाटीदार, कन्हैयालाल जी पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याशंकर जी सुथार, वल्लभराम जी पाटीदार, लक्ष्मणलाल जी रोत, वालजी भाई, रमेश जी सुथार, मीनाक्षी जी परमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद जी, संगठन महासचिव ततखसिंह जी डाबी, मुकेश जी परमार, नेपालपुरा सरपंच रमेश जी वलोता सरपंच कांतिलाल जी सहित भंवर जी लोकेश पाटीदार तेज सिंह जी रूप देव ननोमा सुरेश पाटीदार संजय पाटीदार दयाशंकर परमार कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं और छात्रों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जनता अब केवल झूठे वादों और बहकावे में आने वाली नहीं है, बल्कि विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के आधार पर अपना निर्णय करेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने तथा कांग्रेस का परचम गांव-गांव तक लहराने का संकल्प लिया।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आग लगी तो क्या करेंगे? नवोदय विद्यालय की मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखा बचाव का हर गुर बुढ़वा! पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा प्रथम में मंगलवार को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन (मॉक ड्रिल) एवं अग्निशमन यंत्रों के परीक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य हरि प्रसाद बैरवा एवं उप प्राचार्य नवनीत सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान जनित जोशी एवं परवेज पठान ने विद्यालय में उपलब्ध वाटर, फोम, कार्बन डाइऑक्साइड तथा ड्राई केमिकल पाउडर, अग्निशामक यंत्रों की कार्यप्रणाली, उपयोग एवं विभिन्न प्रकार की आग पर उनकी प्रभावशीलता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं सही संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में नियंत्रित आग पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास से विद्यार्थियों में आपदा की स्थिति में साहस, सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हुई। मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय, संयम बनाए रखते हुए निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का समय-समय पर आयोजन आवश्यक है, ताकि विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित, जागरूक एवं आपदा प्रबंधन के लिए सदैव तैयार रखा जा सके।
    1
    आग लगी तो क्या करेंगे? नवोदय विद्यालय की मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखा बचाव का हर गुर
बुढ़वा! पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा प्रथम में मंगलवार को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन (मॉक ड्रिल) एवं अग्निशमन यंत्रों के परीक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य हरि प्रसाद बैरवा एवं उप प्राचार्य नवनीत सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मॉक ड्रिल के दौरान जनित जोशी एवं परवेज पठान ने विद्यालय में उपलब्ध वाटर, फोम, कार्बन डाइऑक्साइड तथा ड्राई केमिकल पाउडर, अग्निशामक यंत्रों की कार्यप्रणाली, उपयोग एवं विभिन्न प्रकार की आग पर उनकी प्रभावशीलता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं सही संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में नियंत्रित आग पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास से विद्यार्थियों में आपदा की स्थिति में साहस, सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हुई।
मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय, संयम बनाए रखते हुए निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का समय-समय पर आयोजन आवश्यक है, ताकि विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित, जागरूक एवं आपदा प्रबंधन के लिए सदैव तैयार रखा जा सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ॥ सत्यनाम ॥ साहेब बंदगी ॥ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब की तपोभूमि कबीर धाम लहरतारा, काशी में आयोजित विराट महादीक्षा समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं मूकनायक राजस्थान के संपादक रामलाल यादव (झडस) को विश्व वंदनीय पंथ श्री 1008 हुजूर अर्धनाम साहेब के पावन करकमलों से महंत पद की दिव्य दीक्षा प्रदान की गई। अब वे श्री श्री 108 महंत रामानंद दास साहेब के नाम से समाज, मानवता, समता, शिक्षा और सद्गुरु कबीर साहेब के संदेश के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से आए संत-महंतों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। "मानव सेवा ही सच्ची साधना है।" #Hashtags #MahantRamanandDasSahab #RamlalYadav #KabirPanth #KabirSahab #GuruPurnima2026 #Kashi #Lahartara #Satynam #SahebBandagi #Humanity #Samta #Manavta #KabirVani #SpiritualIndia #SantSamagam #MahantDiksha #Rajasthan #Banswara #Mooknayak #AwajTV3IndiaNews #SadguruKabir #KabirGurukul #SocialJustice #EducationForAll #Seva #Truth #Equality #IndianSaints #KabirMission #JaiGuruDev
    4
    ॥ सत्यनाम ॥ साहेब बंदगी ॥
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब की तपोभूमि कबीर धाम लहरतारा, काशी में आयोजित विराट महादीक्षा समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं मूकनायक राजस्थान के संपादक रामलाल यादव (झडस) को विश्व वंदनीय पंथ श्री 1008 हुजूर अर्धनाम साहेब के पावन करकमलों से महंत पद की दिव्य दीक्षा प्रदान की गई।
अब वे श्री श्री 108 महंत रामानंद दास साहेब के नाम से समाज, मानवता, समता, शिक्षा और सद्गुरु कबीर साहेब के संदेश के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से आए संत-महंतों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
"मानव सेवा ही सच्ची साधना है।"
#Hashtags
#MahantRamanandDasSahab #RamlalYadav #KabirPanth #KabirSahab #GuruPurnima2026 #Kashi #Lahartara #Satynam #SahebBandagi #Humanity #Samta #Manavta #KabirVani #SpiritualIndia #SantSamagam #MahantDiksha #Rajasthan #Banswara #Mooknayak #AwajTV3IndiaNews #SadguruKabir #KabirGurukul #SocialJustice #EducationForAll #Seva #Truth #Equality #IndianSaints #KabirMission #JaiGuruDev
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कुशलगढ़। वाल्मीकि समाज, कुशलगढ़ द्वारा आज श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गोगाजी चौहान का निशान (छड़ी) तीर किया गया। प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में वाल्मीकि समाज ने श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ गोगाजी चोहान का निशान बड़े ही भक्ति भाव से छड़ी,तीर की रश्म निभाई इस अवसर पर मेड़ी भगत निलेश जी धांधोर, उस्ताद मोहन जी डागर, साहिल फतरोद एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। अंत में भगत शक्ति जी छप्परी का दल, देवीदास घराना, कुशलगढ़ द्वारा धार्मिक रस्मों का निर्वहन किया गया।
    4
    कुशलगढ़। वाल्मीकि समाज, कुशलगढ़ द्वारा आज श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गोगाजी चौहान का निशान (छड़ी) तीर किया गया।
प्राइम न्यूज राजस्थान 
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में वाल्मीकि समाज ने श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ गोगाजी चोहान का निशान बड़े ही भक्ति भाव से छड़ी,तीर की रश्म निभाई 
इस अवसर पर मेड़ी भगत निलेश जी धांधोर, उस्ताद मोहन जी डागर, साहिल फतरोद एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। अंत में भगत शक्ति जी छप्परी का दल, देवीदास घराना, कुशलगढ़ द्वारा धार्मिक रस्मों का निर्वहन किया गया।
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भाजपा देवसोमनाथ मंडल बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल, पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देवसोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देवसोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक एकजुटता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे। - व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुटता का आह्वान बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का मुख्य आधार मजबूत संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव की चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। - वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल सह प्रभारी बहादुर पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास, वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    भाजपा देवसोमनाथ मंडल बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल, पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देवसोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देवसोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक एकजुटता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे।
- व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुटता का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का मुख्य आधार मजबूत संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव की चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल सह प्रभारी बहादुर पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास, वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन । पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन डूंगरपुर में आयोजित युवा सबल मेले का जिला कलक्टर श्री देशलदान, समाज सेवा बंशीलाल कटारा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर युवा सबल मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ युवा सबल मेले में विभिन्न स्टोल्स का किया अवलोकन कर रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी ली इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जिला रोजगार अधिकारी अमित शर्मा, श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य गणेश लाल निनामा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन डूंगरपुर में आयोजित युवा सबल मेले का जिला कलक्टर श्री देशलदान, समाज सेवा बंशीलाल कटारा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर युवा सबल मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ 
युवा सबल मेले में विभिन्न स्टोल्स का  किया अवलोकन कर रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी ली 
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जिला रोजगार अधिकारी अमित शर्मा, श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य गणेश लाल निनामा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कुशलगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई ताकत! विधायक रमीला खड़िया ने माँ भारती हॉस्पिटल की सराहना की कुशलगढ़। कुशलगढ़ क्षेत्र विधायक रमीला खड़िया ने मंगलवार को जिले के सबसे बड़े माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर करणी सिंह राठौड़ ने उन्हें अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं शिशु चिकित्सा, डिजिटल जांच व्यवस्था तथा 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद विधायक रमीला खड़िया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान कुशलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान करणी सिंह राठौड़ ने कहा कि माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना करते हुए अस्पताल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
    2
    कुशलगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई ताकत! विधायक रमीला खड़िया ने माँ भारती हॉस्पिटल की सराहना की
कुशलगढ़। कुशलगढ़ क्षेत्र विधायक रमीला खड़िया ने मंगलवार को जिले के सबसे बड़े माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर करणी सिंह राठौड़ ने उन्हें अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं शिशु चिकित्सा, डिजिटल जांच व्यवस्था तथा 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के बाद विधायक रमीला खड़िया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान कुशलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस दौरान करणी सिंह राठौड़ ने कहा कि माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना करते हुए अस्पताल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.