Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बाइक और तेंदुए की भीषण टक्कर, चलती बाइक के चेन-स्पॉकेट में फंसा तेंदुआ, दहाड़ से मचा हड़कंप।* उत्तराखंड के नैनीताल के भीमताल में चलती बाइक से टकराया तेंदुआ। सड़क पार करते समय एक चलती बाइक से टकरा गया और उसके चेन-स्पॉकेट में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पार कर रहा था, तभी वह एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति गिर गए और तेंदुए का पैर बाइक की चेन और पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया. घायल होने के कारण तेंदुआ आक्रामक हो गया और जोर-जोर से दहाड़ने लगा, जिससे वहां मौजूद राहगीरों में भगदड़ मच गई।
Ravi Shankar pathak
*बाइक और तेंदुए की भीषण टक्कर, चलती बाइक के चेन-स्पॉकेट में फंसा तेंदुआ, दहाड़ से मचा हड़कंप।* उत्तराखंड के नैनीताल के भीमताल में चलती बाइक से टकराया तेंदुआ। सड़क पार करते समय एक चलती बाइक से टकरा गया और उसके चेन-स्पॉकेट में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पार कर रहा था, तभी वह एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति गिर गए और तेंदुए का पैर बाइक की चेन और पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया. घायल होने के कारण तेंदुआ आक्रामक हो गया और जोर-जोर से दहाड़ने लगा, जिससे वहां मौजूद राहगीरों में भगदड़ मच गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12 बजे बारात के बीच से वाहन निकालने के विवाद में एक 24 वर्षीय युवक को कट्टे से गोली मार दी गई। घटना पतेरी स्थित क्रिस्टकुला चौराहे के पास की है। गोली युवक के पैर में लगी है, जिसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात महदेवा चौराहे के पास क्रिस्टकुला स्कूल से एक बारात मिलन मैरिज गार्डन की ओर जा रही थी। पूरी बारात सड़क के बीच में चल रही थी। इसी दौरान जवाहर निवासी राहुल उर्फ अनुराग द्विवेदी (24) अपने एक साथी के साथ वहां से गुजर रहा था। अपने वाहन को निकालने के लिए राहुल ने बारातियों को किनारे हटने को कहा था।1
- _सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो! 🌹_ जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 29 अप्रैल *प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻1
- *ग्राम पंचायत रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* *ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* मैहर।. पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग श्री गौरव राजपूत निर्देशन में अमदरा पुलिस द्वारा ग्राम रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप निरिक्षक टीकाराम कुर्मी, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद बुनकर , अनिल सिंह, राजश्री नायडू , इंदू सिंह, सचिन बागरी, शामिल हुये इस अवसर पर समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । निरिक्षक टीकाराम कुर्मी द्वारा आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की । आरक्षक अनिल सिंह ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान राजश्री नायडू , इंदू सिंह द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।2
- मैहर - मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर चिड़िया घर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोका मौके में मुकुंदपुर चौकी प्रभारी ने बाइक सवार को संजय गांधी रीवा हॉस्पिटल भेजवाया1
- *स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक उथल-पुथल*** -नरसिंहपुर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. रिचा मिश्रा को अचानक उनके पद से मुक्त कर दिया गया। एक तरफ जहाँ मध्य प्रदेश सरकार **महिला सशक्तिकरण** *का नारा बुलंद कर रही है, वहीं नरसिंहपुर में* **महिलाओं को पदों से हटाने का सिलसिला सवाल खड़े कर रहा है* *बीते एक वर्ष से निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहीं डॉ. रिचा मिश्रा को हटाकर अब **डॉ. गणेश भनारिया** *को नया BMO नियुक्त* *किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ. भनारिया* *पूर्व में कई बार* **भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं** *के आरोपों से* *घिरे रहे हैं। ऐसे में एक बेदाग* *महिला अधिकारी को* *हटाकर विवादित छवि वाले व्यक्ति को* *कमान सौंपना, जिला** *चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्णय और अस्पताल की *आंतरिक राजनीति* *को कठघरे में खड़ा* *करता है। बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के हुई इस कार्रवाई* *से विभाग में भारी* *आक्रोश है।* **[ *बाईट - डॉ. रिचा मिश्रा, दंत चिकित्सक]*** > *"यह निर्णय मेरे लिए अत्यंत आश्चर्यजनक है। पिछले एक* *साल से मैं अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन बिना किसी गलती के* *अचानक हटा दिया जाना समझ से परे हैं* > *अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस "विवादास्पद* *फेरबदल" पर कोई स्पष्टीकरण देता है या भ्रष्टाचार के आरोपों को दरकिनार कर यह नियुक्ति बरकरार रहेगी।*3
- रीवा जोन में जन चौपाल: बहेलियाभाठ में उमड़ा जनसैलाब, डीआईजी-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं* *रामपुर बाघेलान, 27 अप्रैल 2026।* पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन चौपाल अभियान के तहत मंगलवार शाम 4 बजे रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलियाभाठ (बंगाली कॉलोनी) में विशेष जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी रीवा जोन हेमंत चौहान एवं सतना एसपी हंसराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेवलाल धुव्रे, डीएसपी मनोज दीक्षित, थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जन चौपाल में साइबर फ्रॉड से बचाव, नशे पर पूर्ण रोक, महिला सुरक्षा एवं स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। मुख्य रूप से उपस्थित रहे: जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता डॉ. पंकज सिंह परिहार श्री प्रजेश द्विवेदी जनपद सदस्य एवं सभापति अमरपाटन जितेंद्र मिश्रा बहेलिया सरपंच श्रीमती ममता विनय विश्वास, सम्राट सिंह, हरिनाथ द्विवेदी, गोमती द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, शशि अग्निहोत्री, मानेद्र सिंह बेला, बद्री दहिया, प्रदीप चौरसिया, लक्ष्मण रावत, रामप्रसाद साहू, संदीप वर्मा, मनीष पाठक, सौरभ सेन, महिला टीम अध्यक्ष तृप्ति दास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के समस्त टीम कीअहम भूमिका रही।4
- *शासकीय कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार पटवारियों ने दी कलमबंद हड़ताल की चेतावनी* रीवा जिले की त्योंथर तहसील अंतर्गत हल्का बौना में पदस्थ पटवारी प्रमेंद्र कुमार के साथ शासकीय कर्तव्य के निर्वहन के दौरान हुई गंभीर मारपीट और अभद्रता की घटना ने तूल पकड़ लिया है।इस घटना के विरोध में आज जिले के समस्त पटवारी अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर को ज्ञापन सौंपेंगे और दो दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया है।मिली जानकारी के अनुसार, बीती 28 अप्रैल को हल्का बौना में पटवारी प्रमेंद्र कुमार शासकीय आदेशानुसार सीमांकन कार्य कर रहे थे।इसी दौरान अपने पक्षकार के साथ पहुंचे अधिवक्ता अशोक तिवारी ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पटवारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जाति सूचक गालियों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिवक्ता का आक्रामक व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। *अधिवक्ता का विवादित इतिहास* यह उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता अशोक तिवारी का पूर्व आचरण भी विवादास्पद रहा है।इससे पूर्व उनके द्वारा तत्कालीन एसडीएम संजय जैन के साथ भी बदतमीजी और अमर्यादित व्यवहार किया जा चुका है। बार-बार शासकीय सेवकों के साथ की जा रही इस प्रकार की अभद्रता से राजस्व अमले में गहरा रोष व्याप्त है। *जनेह थाना में एफआईआर हुई दर्ज* घटना के तुरंत बाद जनेह थाना में आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 2 दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। *पटवारी संघ का क्या कहना है* एक लोक सेवक के साथ सरेआम मारपीट और अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि रक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्षेत्र का विकास और न्याय कैसे संभव होगा हम प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं।1
- *कुंवरी बालू माफिया के खिलाफ फिर हुई शिकायत* मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम कुंवरी में प्रतिबंधित नदी क्षेत्र से दिन-रात हो रहे उत्खनन को लेकर अब रामनगर वार्ड क्र. 15 के जनपद पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह मुन्ना के द्वारा संजय टाइगर रिजर्व एवं सोन घड़ियाल अभयारण्य को गई शिकायत, संजय सिंह (ग्राम सरिया) के खिलाफ अवैध उत्खनन का आरोप, बालू खनन को लेकर इसके पूर्व ग्राम पंचायत मझटोलवा सरपंच के द्वारा भी की जा चुकी है शिकायत।1
- NH394