logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खागा में लोकेशन गैंग का तांडव: ओवरलोड ट्रकों की अंधी रफ्तार ने ली बेजुबानों की जान, बाल-बाल बचा किशोर *भारत दिवस न्यूज़ समाचार* *रिपोर्टर-धर्मराज निषाद* फतेहपुर जनपद के खागा तहसील क्षेत्र में इन दिनों 'लोकेशन गैंग' का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रतिबंधित रास्तों और ओवरलोडिंग के खेल को अंजाम देने वाले इस गिरोह की वजह से सड़कों पर मौत का तांडव जारी है। ताजा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मोरम लदे एक अनियंत्रित और ओवरलोड ट्रक ने जमकर कोहराम मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने रास्ते में आ रहे भैंसों के झुंड को बेरहमी से रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में कई भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक लड़का भी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, जिसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन किशनपुर थाना क्षेत्र की विजयीपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और ओवरलोड ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। सूत्रों की मानें तो इस पूरी अव्यवस्था की जड़ वह 'लोकेशन गैंग' है, जो चंद रुपयों के खातिर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को ताक पर रखकर मौत का खेल खेल रहा है। जैसे ही यह गैंग ट्रकों को हरी झंडी देता है, ड्राइवर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ियों को अंधी रफ्तार से दौड़ाते हैं। उन्हें न तो सड़क पर चल रहे राहगीरों की परवाह होती है और न ही बेजुबान जानवरों की। खागा तहसील क्षेत्र के महिचा मंदिर, पश्चिमी बाईपास और तहसील परिसर के आसपास से लेकर किशनपुर के विजयीपुर चौराहा और रारी मोड़ तक इस गैंग का जाल फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि लोकेटर थार, स्कॉर्पियो और अल्टो जैसी गाड़ियों में सवार होकर सड़कों पर गश्त करते हैं और पल-पल की जानकारी ओवरलोड वाहनों के मालिकों तक पहुंचाते हैं। इन्हीं लोकेटरों के इशारे पर ओवरलोड ट्रक चालक सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस गैंग को लेकर भारी आक्रोश है, क्योंकि यह गैंग न केवल राजस्व को चूना लगा रहा है, बल्कि आम नागरिकों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है।

18 hrs ago
user_रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
Local News Reporter खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

खागा में लोकेशन गैंग का तांडव: ओवरलोड ट्रकों की अंधी रफ्तार ने ली बेजुबानों की जान, बाल-बाल बचा किशोर *भारत दिवस न्यूज़ समाचार* *रिपोर्टर-धर्मराज निषाद* फतेहपुर जनपद के खागा तहसील क्षेत्र में इन दिनों 'लोकेशन गैंग' का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रतिबंधित रास्तों और ओवरलोडिंग के खेल को अंजाम देने वाले इस गिरोह की वजह से सड़कों पर मौत का तांडव जारी है। ताजा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मोरम लदे एक अनियंत्रित और ओवरलोड ट्रक ने जमकर कोहराम मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने रास्ते में आ रहे भैंसों के झुंड को बेरहमी से रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में कई भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक लड़का भी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, जिसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन किशनपुर थाना क्षेत्र की विजयीपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और ओवरलोड ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। सूत्रों की मानें तो इस पूरी अव्यवस्था की जड़ वह 'लोकेशन गैंग' है, जो चंद रुपयों के खातिर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को ताक पर रखकर मौत का खेल खेल रहा है। जैसे ही यह गैंग ट्रकों को हरी झंडी देता है, ड्राइवर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ियों को अंधी रफ्तार से दौड़ाते हैं। उन्हें न तो सड़क पर चल रहे राहगीरों की परवाह होती है और न ही बेजुबान जानवरों की। खागा तहसील क्षेत्र के महिचा मंदिर, पश्चिमी बाईपास और तहसील परिसर के आसपास से लेकर किशनपुर के विजयीपुर चौराहा और रारी मोड़ तक इस गैंग का जाल फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि लोकेटर थार, स्कॉर्पियो और अल्टो जैसी गाड़ियों में सवार होकर सड़कों पर गश्त करते हैं और पल-पल की जानकारी ओवरलोड वाहनों के मालिकों तक पहुंचाते हैं। इन्हीं लोकेटरों के इशारे पर ओवरलोड ट्रक चालक सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस गैंग को लेकर भारी आक्रोश है, क्योंकि यह गैंग न केवल राजस्व को चूना लगा रहा है, बल्कि आम नागरिकों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऊंचाहार पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को 1400 ग्राम (1.4 किलो) अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सवैया पुरवार जाने वाले रास्ते के पास से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवगोपाल साहू (पुत्र जवाहरलाल), निवासी ग्राम दुर्गानगर (निकट कबीर बाबा चौराहा), थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 1400 ग्राम गांजे को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक संजय यादव, मुख्य आरक्षी अभयराज सरोज और मुख्य आरक्षी कमलेश शामिल रहे।
    1
    रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऊंचाहार पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को 1400 ग्राम (1.4 किलो) अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सवैया पुरवार जाने वाले रास्ते के पास से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवगोपाल साहू (पुत्र जवाहरलाल), निवासी ग्राम दुर्गानगर (निकट कबीर बाबा चौराहा), थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 1400 ग्राम गांजे को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक संजय यादव, मुख्य आरक्षी अभयराज सरोज और मुख्य आरक्षी कमलेश शामिल रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमारी सरकार बनने के बाद असम की पहली कैबिनेट में हम UCC लाएंगे : अमित शाह, गृह मंत्री
    1
    हमारी सरकार बनने के बाद असम की पहली कैबिनेट में हम UCC लाएंगे : अमित शाह, गृह मंत्री
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • क्या बेइज्जती के लिए बुलाया गया था?”—पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, कहा- मेरे विधानसभा में बिना मुझे बैठाए नहीं होगी पूजा खागा-नौबस्ता रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या को पूजा में शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, उद्घाटन से पहले चल रही पूजा में विधायक को बैठने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे वह नाराज हो गईं और मौके पर ही उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक उषा मौर्या ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो पूजा में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “क्या मुझे यहां बेइज्जती करने के लिए बुलाया गया था?” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई और मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे विधानसभा में पूजा हो रही है, मैं नहीं बैठने दूंगी अगर मुझे शामिल नहीं किया जाएगा।” इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में समन्वय की कमी के कारण ही इस तरह के विवाद सामने आते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर जारी है।
    2
    क्या बेइज्जती के लिए बुलाया गया था?”—पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, कहा- मेरे विधानसभा में बिना मुझे बैठाए नहीं होगी पूजा
खागा-नौबस्ता रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या को पूजा में शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, उद्घाटन से पहले चल रही पूजा में विधायक को बैठने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे वह नाराज हो गईं और मौके पर ही उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विधायक उषा मौर्या ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो पूजा में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “क्या मुझे यहां बेइज्जती करने के लिए बुलाया गया था?” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई और मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे विधानसभा में पूजा हो रही है, मैं नहीं बैठने दूंगी अगर मुझे शामिल नहीं किया जाएगा।”
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में समन्वय की कमी के कारण ही इस तरह के विवाद सामने आते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर जारी है।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वो देखे लोग किस किस तरीके से UGC का विरोध कर रहे है !! निश्चित रूप से कानूनन नंबर प्लेट पर ये लिखना ठीक नहीं है और अगर पुलिस ने कार्रवाई की है तो उचित है लेकिन UGC का नया नियम भी ठीक नहीं है भेदभाव करने वाला है सरकार कब इसे वापस लेगी ख़ुद के स्तर पर !! या माफ़ी माँगेगी !! अगर ये गलत है तो वो भी ग़लत है !!
    1
    वो देखे लोग किस किस तरीके से UGC का विरोध कर रहे है !!
निश्चित रूप से कानूनन नंबर प्लेट पर ये लिखना ठीक नहीं है और अगर पुलिस ने कार्रवाई की है तो उचित है 
लेकिन UGC का नया नियम भी ठीक नहीं है भेदभाव करने वाला है सरकार कब इसे वापस लेगी ख़ुद के स्तर पर !! या माफ़ी माँगेगी !!
अगर ये गलत है तो वो भी ग़लत है !!
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हुसैनगंज
    1
    हुसैनगंज
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला मुख्यालय पर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मनमानी फीस वसूली पर भड़के अभिभावक, 15-25% तक बढ़ोतरी का आरोप कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले के निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। फीस जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि एडमिशन, ट्यूशन, विकास शुल्क सहित अन्य मदों में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश के समय ही बिल्डिंग, खेल, पानी, बिजली, चिकित्सा और ट्यूशन फीस के नाम पर भारी रकम वसूली जाती है, वहीं री-एडमिशन के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। अभिभावकों की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रवेश, कॉपी-किताब और ड्रेस की खरीद में ही परिवार आर्थिक दबाव में आ जाते हैं। इसके अलावा जेनरेटर, बिजली, आईटी और मेंटेनेंस के नाम पर भी अलग-अलग शुल्क वसूले जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक 2500 से 3000 रुपये मासिक फीस है, जबकि उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 3000 से 5000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। समिति ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन बना हुआ है, जिससे निजी स्कूल संचालकों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। हर विद्यालय अपनी मर्जी से फीस तय कर रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो संगठन जिलेभर में बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आफताब, जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, ऋषि बाजपेई, दीप कुमार, दिनेश, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    जिला मुख्यालय पर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मनमानी फीस वसूली पर भड़के अभिभावक, 15-25% तक बढ़ोतरी का आरोप
कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले के निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। फीस जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि एडमिशन, ट्यूशन, विकास शुल्क सहित अन्य मदों में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश के समय ही बिल्डिंग, खेल, पानी, बिजली, चिकित्सा और ट्यूशन फीस के नाम पर भारी रकम वसूली जाती है, वहीं री-एडमिशन के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
अभिभावकों की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रवेश, कॉपी-किताब और ड्रेस की खरीद में ही परिवार आर्थिक दबाव में आ जाते हैं। इसके अलावा जेनरेटर, बिजली, आईटी और मेंटेनेंस के नाम पर भी अलग-अलग शुल्क वसूले जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक 2500 से 3000 रुपये मासिक फीस है, जबकि उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 3000 से 5000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
समिति ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन बना हुआ है, जिससे निजी स्कूल संचालकों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। हर विद्यालय अपनी मर्जी से फीस तय कर रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो संगठन जिलेभर में बड़ा आंदोलन करेगा।
इस दौरान संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आफताब, जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, ऋषि बाजपेई, दीप कुमार, दिनेश, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.