logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी वाहन के चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर Anchor ----: कैमूर जिले के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर दैतारा वीर बाबा के समीप हुआ। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-मोहनिया पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मिथिलेश पटेल, आशीष कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने निजी कार्य से रामगढ़ से अपने गांव बरैथा लौट रहे थे, तभी दैतारा वीर बाबा के समीप यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया की एसडीएम रतना प्रियदर्शीनी और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, वहीं हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रिपोर्ट ओम प्रकाश तिवारी

15 hrs ago
user_Om Prakash Tiwari
Om Prakash Tiwari
Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
15 hrs ago

सरकारी वाहन के चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर Anchor ----: कैमूर जिले के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर दैतारा वीर बाबा के समीप हुआ। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे

मामले की जांच में जुट गई है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-मोहनिया पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मिथिलेश पटेल, आशीष कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने निजी कार्य से रामगढ़ से अपने गांव बरैथा लौट

रहे थे, तभी दैतारा वीर बाबा के समीप यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया की एसडीएम रतना प्रियदर्शीनी और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी वाहन

और बाइक को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, वहीं हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रिपोर्ट ओम प्रकाश तिवारी

More news from Bihar and nearby areas
  • दिनारा प्रखंड की चंदा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर बिहार टॉप 10 में 9वां रैंक हासिल किया है। चंदा कुमारी ने जनता उच्च विद्यालय तेनुअज से पढ़ाई की है। उनके पिता हरि शंकर महतो किराना स्टोर चलाते हैं और माता सुजाता देवी गृहिणी हैं। चंदा कुमारी इंडियन फॉरेस्ट विभाग में सर्विस करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।
    3
    दिनारा प्रखंड की चंदा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर बिहार टॉप 10 में 9वां रैंक हासिल किया है। चंदा कुमारी ने जनता उच्च विद्यालय तेनुअज से पढ़ाई की है। उनके पिता हरि शंकर महतो किराना स्टोर चलाते हैं और माता सुजाता देवी गृहिणी हैं। चंदा कुमारी इंडियन फॉरेस्ट विभाग में सर्विस करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।
    user_Raman Kishor Chaubey
    Raman Kishor Chaubey
    Rohtas, Bihar•
    9 hrs ago
  • aaj kamda akadshi ka hardik shubhkamnaye or is din chaval ko khana barjit hai
    1
    aaj kamda akadshi ka hardik shubhkamnaye or is din chaval ko khana barjit hai
    user_Dharmendra dubey
    Dharmendra dubey
    Nurse सासाराम, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • इस वीडियो को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन हो आप लोग के ही प्यार से 🙏🙏🙏
    1
    इस वीडियो को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन हो आप लोग के ही  प्यार से 🙏🙏🙏
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
  • दिनारा स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल कार्यालय में रविवार 02 बजे स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह के द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दिनारा विधानसभा क्षेत्र से आए हुए जनता से मुलाकात की। इस दौरान सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरही में बीते दिन हरेराम चौधरी का टेंट का समान जल गया था । जिसको लेकर आर्थिक सहायता के रूप में उनको चेक दिया गया। आगे कहा जनता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है।
    1
    दिनारा स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल कार्यालय में रविवार 02 बजे स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह के द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दिनारा विधानसभा क्षेत्र से आए हुए  जनता से मुलाकात की। इस दौरान सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरही में बीते दिन हरेराम चौधरी  का टेंट का समान जल गया था । जिसको लेकर आर्थिक सहायता के रूप में उनको चेक दिया गया। आगे कहा 
जनता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • 📍 बलिया (उत्तर प्रदेश), संवाददाता: आज सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर बलिया जनपद में भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा एक विशाल बाइक जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे शहर का माहौल उत्साह और गौरव से भर दिया। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जो हाथों में झंडे और बैनर लिए हुए थे। बाइक जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश पूरी दुनिया को दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में शामिल युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के दौरान "जय सम्राट अशोक" और "जय भीम" जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 👉 निष्कर्ष: बलिया में मनाई गई यह जयंती न केवल एक ऐतिहासिक महापुरुष को श्रद्धांजलि देने का अवसर बनी, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और गौरव का संदेश भी दे गई।
    2
    📍 बलिया (उत्तर प्रदेश), संवाददाता:
आज सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर बलिया जनपद में भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा एक विशाल बाइक जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे शहर का माहौल उत्साह और गौरव से भर दिया।
सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जो हाथों में झंडे और बैनर लिए हुए थे। बाइक जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश पूरी दुनिया को दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में शामिल युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के दौरान "जय सम्राट अशोक" और "जय भीम" जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा का माहौल बन गया।
स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
👉 निष्कर्ष:
बलिया में मनाई गई यह जयंती न केवल एक ऐतिहासिक महापुरुष को श्रद्धांजलि देने का अवसर बनी, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और गौरव का संदेश भी दे गई।
    user_Jitendra Maurya
    Jitendra Maurya
    Voice of people गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Om Prakash Tiwari
    1
    Post by Om Prakash Tiwari
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    20 hrs ago
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा 2026 में कोआथ नगर पंचायत स्थित जगनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र ऋषि कुमार ने 479 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना।इस खुशी पर उसके माता-पिता ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद रविवार 05 बजे मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश रंजन चौधरी ने बताया कि जगनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय नगर पंचायत कोआथ निवासी पिता वीरेंद्र कुमार चौधरी माता रीना देवी का पुत्र मैट्रिक परीक्षा 2026 में 479 अंक प्राप्त कर विद्यालय का टॉपर बना है। वहीं ऋषि ने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता एवं स्वाध्याय से मिली सफलता बताई,वहीआगे बताया कि नीट की तैयारी करने की बात कही।वहीं राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूर्यपुरा की छात्रा शिवालिका कुमारी 465अंक, पीयूष कुमार ने 459अंक जूही कुमारी 458अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है।
    1
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा 2026 में कोआथ नगर पंचायत स्थित जगनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र ऋषि कुमार ने 479 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बना।इस खुशी पर उसके माता-पिता ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद रविवार 05  बजे मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश रंजन चौधरी ने बताया कि जगनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय नगर पंचायत कोआथ निवासी पिता वीरेंद्र कुमार चौधरी माता रीना देवी का पुत्र मैट्रिक परीक्षा 2026 में 479 अंक प्राप्त कर विद्यालय का टॉपर बना है। वहीं ऋषि ने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता एवं स्वाध्याय से मिली सफलता बताई,वहीआगे बताया कि नीट की तैयारी करने की बात कही।वहीं राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूर्यपुरा की छात्रा शिवालिका कुमारी 465अंक, पीयूष कुमार ने 459अंक जूही कुमारी 458अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.