Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।
JAI HIND MEDIA
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा को लेकर AIMIM का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस जनसभा की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।1
- उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सदर तहसील स्थित अजीम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बजावाला (पोस्ट खोत) में करीब पांच गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस रास्ते से पांचों गांवों के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन इस समय मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय निवासी रिजवान तुर्क का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान हर बार केवल वादे करते हैं, लेकिन काम कोई नहीं करता। ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर रामपुर के डीएम साहब और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इस रास्ते का निर्माण कराने और तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।1
- रामपुर जनपद के थाना अजीम नगर क्षेत्र स्थित बड़ा इमरता गांव के जंगल में एक खेत के भीतर बड़ा किंग कोबरा सांप और गोय के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार सुबह 6:00 बजे सामने आया है, जिसमें बड़ा इमरता गांव के जंगल में किंग कोबरा और गोय आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।1
- अमरोहा जनपद के हसनपुर स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक तीन युवतियों के साथ विवाह की रस्में निभाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक अग्नि को साक्षी मानकर तीनों युवतियों के साथ फेरे ले रहा है और उनकी मांग में सिंदूर भर रहा है। हालांकि, इस वीडियो और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तीनों युवतियां सगी बहनें हैं। वीडियो में युवतियां कहती दिखाई दे रही हैं कि वे बचपन से साथ रही हैं और अलग नहीं होना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक ही युवक से शादी करने का फैसला किया। वहीं, विकास उर्फ विक्कू के रूप में पहचाने गए युवक ने वीडियो में कहा कि वह तीनों को अलग नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। यह दावा भी किया जा रहा है कि युवक और तीनों युवतियां साथ मिलकर यूट्यूब पर कंटेंट तैयार करते हैं। दूसरी ओर, मां चामुंडा मंदिर प्रशासन ने इस कथित विवाह की जानकारी होने से साफ इनकार किया है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जिस समय का यह वीडियो बताया जा रहा है, उस दौरान मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा था और वहां कोई पुजारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1
- अमरोहा के थाना अमरोहा देहात परिसर में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात और प्रभारी निरीक्षक अमरोहा देहात ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों, कांवड़ जत्थेदारों, भंडारा संचालकों, डीजे संचालकों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने शासन व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से सुझाव भी लिए गए, जिस पर सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जा सकें।4
- जंतर मंतर ने आज यह साबित कर दिया है कि मार दिए जाने के बाद केवल जनता ही है जो ज़िंदा हो सकती है और ज़िंदा हो जाती है।1
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से दुःखी होकर सांसद चंद्रशेखर आजाद जी संसद भवन परिसर में रात 11 बजे धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ सांसद चंद्रशेखर आजाद जी संसद भवन परिसर में डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक बच्चों को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई और संघर्ष रुकने वाला नहीं है।1
- पीएम आवास के बाहर प्रियंका को डिटेन करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पुलिस के लिए प्रियंका को हिरासत में लेना आसान नहीं रहा और इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए।1