गया जंक्शन के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना और भंडारा श्रावण पूर्णिमा व रक्षाबंधन पर रेलवे अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में यात्रियों ने ग्रहण किया प्रसाद गया जी। श्रावण मास की पूर्णिमा सह रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गया जंक्शन परिसर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं भंडारा का आयोजन किया गया। मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की गई। इसके बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समारोह में गया जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ रेलवे के वरीय पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन भी शामिल हुए। भंडारा के दौरान यात्रियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्टेशन परिसर में धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन समिति में संजय सिंह चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी, मंटू सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदेव कुमार पांडेय, मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर रंजीत कुमार, वरीय रेल कर्मचारी रामजी सिंह सहित रेलवे के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बुकिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने भी पूजा समारोह में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित भंडारे में दिनभर श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
गया जंक्शन के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना और भंडारा श्रावण पूर्णिमा व रक्षाबंधन पर रेलवे अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में यात्रियों ने ग्रहण किया प्रसाद गया जी। श्रावण मास की पूर्णिमा सह रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गया जंक्शन परिसर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं भंडारा का आयोजन किया गया। मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की गई। इसके बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समारोह में गया जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ रेलवे के वरीय पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन भी शामिल हुए। भंडारा के दौरान यात्रियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्टेशन परिसर में धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह
देखा गया। आयोजन समिति में संजय सिंह चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी, मंटू सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदेव कुमार पांडेय, मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर रंजीत कुमार, वरीय रेल कर्मचारी रामजी सिंह सहित रेलवे के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बुकिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने भी पूजा समारोह में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित भंडारे में दिनभर श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
- चिराग के घर सजी राखी की महफिल, बहनों ने बांधा प्यार का धागा—रक्षाबंधन पर दिखी खास रौनक! #ChiragPaswan #ChiragPaswanNews #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #LJPR #LJP #BiharNews #BiharPolitics #ChiragPaswanSister #RakshabandhanSpecial #ViralNews #TrendingNews #SadhnaNews #SadhnaNewsBihar1
- मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव जी को समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता गूंजा सिंह ने बांधी राखी। सुरक्षा का लिया संकल्प।1
- Toxic Movie 2026 by actor Rocking Star Yash Toxic Fairy tale for grown -ups Toxic Movie seen 2026 by actor Rocking Star Yash Toxic Fairy tale for grown -ups written and directed by Geetu mohandas and rocking star yash1
- आज पुलिस केंद्र गया में वरीय पुलिस पदाधिकारियो द्वारा पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया l आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस केन्द्र गया में प्रातः 07:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) गया द्वारा पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड)को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस दीदी टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए गया पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।1
- गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद। गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी1
- गया में स्कूल बस के कागजात पर सवाल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जांच की मांग #Gaya #GayaNews #SchoolBus #SchoolBusSafety #SchoolChildren #TransportDepartment #VehicleFitness #FitnessExpired #RoadSafety #ChildSafety #BiharNews #Bihar #NewsUpdate #GroundReport #PublicSafety #SchoolTransport #ViralNews #PrathamSangyan #dto #gaya1
- रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग कोंच। प्रखंड क्षेत्र के अस्लेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंघड़ा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह अस्लेमपुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया कृष्णा सिंह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बहन से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बंधवाई। इस दौरान पारिवारिक एवं सामाजिक माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। वहीं, विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने विशेष रूप से सिंघड़ा गांव से तयाप तक सड़क निर्माण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की मांग पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह, श्यामराज सिंह, नगिना सिंह, मनोज सिंह, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, मुना सिंह, शिवकुमार सिंह, आशुतोष सिंह, वरुण कुमार शशि, पिंकू पांडे, राहुल कुमार सिंह, बीके सिंह, किशोर सिंह, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- आशीर्वाद लॉज में पुलिस की दबिश, कमरों का खुला राज! आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में! #कोचस #आशीर्वादलॉज #रोहतास #पुलिसछापेमारी #बिहारन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #रोहतासपुलिस #पुलिसकार्रवाई #लॉजरेड #युवकयुवतियां #बिहारन्यूज़ #RohtasNews #Kochas #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #ViralNews1