Shuru
Apke Nagar Ki App…
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में मांडवा थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में उदयपुर एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
BaरKaट्ठा Ki आwaज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में मांडवा थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में उदयपुर एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Hasnain raza1
- Post by Update news 241
- बगोदर: बेको स्थित सुमित्रा पेट्रोल पंप के पास NH19 पर सोमवार को ब्रेक फेल टैंकर ने पहले दो बाइक और एक कार को चपेट में लिया, फिर करीब 2 किमी तक बेकाबू दौड़ने के बाद खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर में टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार व झामुमो नेता शत्रुघ्न मंडल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, चालक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस जांच में जुटी है।1
- रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक* ================ रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय, बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।2
- आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय के 15वें वर्षगांठ पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में बतौर अतिथि बीजेपी नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वीर सपूतों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।1
- -- शांति, सौहार्द और नशा मुक्त रामनवमी के सफल आयोजन हेतु सुझावों का आदान-प्रदान हजारीबाग। रामनवमी संरक्षण समिति के द्वारा श्री श्री चैत्र रामनवमी 2026 के सफल संचालन एवं पर्व की भव्यता को बरकरार रखने के उद्देश्य से रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ा अखाड़ा के महंत, मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और रामनवमी की भव्यता को बरकरार रखने को लेकर पत्रकारों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों से महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे गए। उपस्थित लोगों ने रामनवमी की भव्यता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गुप्ता ने कहा कि रामनवमी जैसे महापर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसमें रामनवमी संरक्षण समिति की भूमिका सराहनीय रही है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अभय सिन्हा ने हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इसकी परंपरा और भव्यता बनाए रखने पर जोर दिया। पत्रकार प्रमोद खंडेलवाल ने कहा कि रामनवमी संरक्षण समिति द्वारा शांति के साथ पर्व का आयोजन करने के साथ-साथ कुश्ती और दंगल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसे और अधिक भव्य रूप देने की आवश्यकता है। पत्रकार एजाज आलम ने नशा मुक्त रामनवमी मनाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में रामनवमी संरक्षण समिति का प्रयास सराहनीय है और कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसे और विस्तृत रूप में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि देशभर से लोग हजारीबाग पहुंचें और हजारीबाग इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त हो इसके लिए यह एक सार्थक कदम साबित हो सके। *हजारीबाग की रामनवमी विश्वविख्यात, इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी: महंत विजयानंद दास* बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी ‘इंटरनेशनल रामनवमी’ के रूप में विश्वविख्यात है। इसकी भव्यता को बनाए रखने और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति एवं सभी अखाड़ा निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए सवा लाख हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। *नशा मुक्त और भव्य रामनवमी के लिए सभी की सहभागिता जरूरी : प्रशांत कुमार प्रधान* रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि रामनवमी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही इस वर्ष नशा मुक्त रामनवमी मनाने और रामभक्तों के उत्साह को बढ़ाने के लिए भव्य आयोजन किए जाएंगे । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ साथ रामनवमी संरक्षण समिति के संरक्षक राजकुमार गोप, सचिव राजेश गोप, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, वार्ड पार्षद विकास यादव, दीपक सिंह ,राजू सिन्हा , बादशाह पासवान, दिलीप साव, अनिल कुमार, मुखिया नारायण साव, राजू यादव, सूरज कुमार धर्मेंद्र शुक्ला, पूर्व महासमिति अध्यक्ष रंजन सिन्हा, विजय वर्मा, अनमोल साव, संजीव लाल भगत, ज्योति सिन्हा, मुकेश कुमार, परमेश्वर साव, परमेश्वर मेहता, अजय साव समेत सैकड़ों समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं रामभक्त उपस्थित रहे।1
- Post by Update news 241