logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोको मोबाइल चोरी कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चोरी का फोन भी बरामद मुरादाबादः कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद मुरादाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मामला यह है कि 6 जुलाई 2026 को दौलत बाग निवासी खेमचन्द ने थाना कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी में रखा पोको कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 16 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस ने असालतपुरा निवासी अनस को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है। इससे पहले भी अनस के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम, चोरी, नकली हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं।

2 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

पोको मोबाइल चोरी कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चोरी का फोन भी बरामद मुरादाबादः कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद मुरादाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मामला यह है कि 6 जुलाई 2026 को दौलत बाग निवासी खेमचन्द ने थाना कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी में रखा पोको कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 16 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस ने असालतपुरा निवासी अनस को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है। इससे पहले भी अनस के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम, चोरी, नकली हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महानगर उपाध्यक्ष अमजद पठान ने मनाया जश्न-ए-आज़ादी, देशभक्ति के रंग में रंगा लालबाग JAN PRIME MEDIA NEWS NATIONAL HINDI NEWS PAPER & DIGITAL NEWS CHANNEL 9528040101
    1
    महानगर उपाध्यक्ष अमजद पठान ने मनाया जश्न-ए-आज़ादी, देशभक्ति के रंग में रंगा लालबाग
JAN PRIME MEDIA NEWS 
NATIONAL HINDI NEWS PAPER & DIGITAL NEWS CHANNEL 
9528040101
    user_M SARTAJ KHAN
    M SARTAJ KHAN
    Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • करोड़ो की संपत्ति लेकिन अंतिम संस्कार के लिए नहीं आए बेटे
    1
    करोड़ो की संपत्ति लेकिन अंतिम संस्कार के लिए नहीं आए बेटे
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ‘एक कांवड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम’, अमरोहा पुलिस के प्रति श्रद्धालु ने जताया अनोखा सम्मान अमरोहा। कांवड़ यात्रा के दौरान अमरोहा पुलिस की कार्यशैली और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों से प्रभावित होकर एक श्रद्धालु ने अनोखे अंदाज में पुलिस के प्रति सम्मान जताया। श्रद्धालु ने “एक कांवड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम” समर्पित की।कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी की जा रही है। भीषण गर्मी और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की मदद और सुरक्षा में जुटे हुए हैं।पुलिस के प्रति सम्मान जताते हुए श्रद्धालु की इस पहल को आमजन और पुलिस के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है। अमरोहा पुलिस ने श्रद्धालु के इस सम्मान के लिए आभार जताया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। श्रद्धालु की ओर से पुलिस के नाम कांवड़ समर्पित किए जाने से पुलिसकर्मियों का उत्साह और मनोबल भी बढ़ा है।
    1
    ‘एक कांवड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम’, अमरोहा पुलिस के प्रति श्रद्धालु ने जताया अनोखा सम्मान
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के दौरान अमरोहा पुलिस की कार्यशैली और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों से प्रभावित होकर एक श्रद्धालु ने अनोखे अंदाज में पुलिस के प्रति सम्मान जताया। श्रद्धालु ने “एक कांवड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम” समर्पित की।कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी की जा रही है। भीषण गर्मी और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की मदद और सुरक्षा में जुटे हुए हैं।पुलिस के प्रति सम्मान जताते हुए श्रद्धालु की इस पहल को आमजन और पुलिस के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है। अमरोहा पुलिस ने श्रद्धालु के इस सम्मान के लिए आभार जताया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। श्रद्धालु की ओर से पुलिस के नाम कांवड़ समर्पित किए जाने से पुलिसकर्मियों का उत्साह और मनोबल भी बढ़ा है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • अमरोहा में मुंह के बल गिरा विकास! गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद हुआ गहरा गड्ढा अमरोहा जिले की तहसील हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। एक्सप्रेसवे पर अचानक गहरा गड्ढा होने की सूचना से हड़कंप मच गया।सुरक्षा के मद्देनजर गड्ढे वाले स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर आवागमन को कुछ दूरी के लिए रोक दिया गया। वहीं, गड्ढे की मरम्मत के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है।गंगा एक्सप्रेसवे को करीब 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ऐसे में बारिश के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा होने से निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में गड्ढे को ठीक कराने का काम किया जा रहा है।
    1
    अमरोहा में मुंह के बल गिरा विकास! गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद हुआ गहरा गड्ढा
अमरोहा जिले की तहसील हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। एक्सप्रेसवे पर अचानक गहरा गड्ढा होने की सूचना से हड़कंप मच गया।सुरक्षा के मद्देनजर गड्ढे वाले स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर आवागमन को कुछ दूरी के लिए रोक दिया गया। वहीं, गड्ढे की मरम्मत के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है।गंगा एक्सप्रेसवे को करीब 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ऐसे में बारिश के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा होने से निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में गड्ढे को ठीक कराने का काम किया जा रहा है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर पालिका परिषद अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पालिका चेयरमैन श्रीमती शशि जैन,ईओ दिनेश कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी। नगर पालिका परिषद अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    नगर पालिका परिषद अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पालिका चेयरमैन श्रीमती शशि जैन,ईओ दिनेश कुमार  ने सभी को शुभकामनाएं दी।
 नगर पालिका परिषद अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यही लोग देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं जिनको तिरंगे को salute देना भी नहीं आता
    2
    यही लोग देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं जिनको तिरंगे को salute देना भी नहीं आता
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • 15 अगस्त 80 स्वतंत्रता दिवस वैष्णो देवी कटरा मंदिर में तिरंगा फहराया गया
    1
    15 अगस्त 80 स्वतंत्रता दिवस 
वैष्णो देवी कटरा मंदिर में तिरंगा फहराया गया
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमरोहा में कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, डीएम-एसपी ने केले और हेलमेट बांटकर किया स्वागत अमरोहा। श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को अमरोहा में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिलाधिकारी नितिन गौड और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों को केले वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग पर चलने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। दोपहिया वाहनों से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को हेलमेट भी वितरित किए गए और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस और प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा में सहयोग करने की अपील की।
    4
    अमरोहा में कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, डीएम-एसपी ने केले और हेलमेट बांटकर किया स्वागत
अमरोहा। श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को अमरोहा में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिलाधिकारी नितिन गौड और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों को केले वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग पर चलने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। दोपहिया वाहनों से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को हेलमेट भी वितरित किए गए और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस और प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा में सहयोग करने की अपील की।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    53 min ago
  • मुरादाबाद के हिमगिरी कॉलोनी शिव मंदिर के सामने बनी गुप्ता जी की परचूनी की दुकान के ऊपर पतंग उतारने के लिए चढ़ा 11 साल का मासूम बच्चा पतंग से ध्यान हटा अचानक 11 हजार की लाइन पर हाथ रख गया उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई आसपास के लोगों ने शोर मचा कर कुत्ते घर वालों को बुलाया तब तक वह करंट से बहुत बुरी तरह झुलाज चुका था
    1
    मुरादाबाद के हिमगिरी कॉलोनी शिव मंदिर के सामने बनी गुप्ता जी की परचूनी की दुकान के ऊपर पतंग उतारने के लिए चढ़ा 11 साल का मासूम बच्चा पतंग से ध्यान हटा अचानक 11 हजार की लाइन पर हाथ रख गया उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई आसपास के लोगों ने शोर मचा कर कुत्ते घर वालों को बुलाया तब तक वह करंट से बहुत बुरी तरह झुलाज चुका था
    user_Mahender Gola
    Mahender Gola
    Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.