कायाकल्प टीम ने सीएचसी जसवंतनगर का किया निरीक्षण, खामियां दूर करने के निर्देश जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर का मंगलवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया। कायाकल्प टीम के डॉ. जफिशा रेहमान, डॉ. शाने आलम तथा डॉ. रिहान बेग ने सीएचसी पहुंचकर ओपीडी, प्रसव कक्ष और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पैथोलॉजी लैब में कुछ अव्यवस्थाएं पाईं। अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि लैब में बाहरी लेवल/सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएं, मरीजों के पर्चे बाहर से जमा कराकर भीतर जांच की जाए तथा रजिस्ट्रेशन एवं रिपोर्ट वितरण के लिए अलग विंडो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके और कार्यप्रणाली में सुधार हो। इस दौरान डॉ. विकास, भूपेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद आसिफ, रज्जाक हुसैन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कायाकल्प टीम ने सीएचसी जसवंतनगर का किया निरीक्षण, खामियां दूर करने के निर्देश जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर का मंगलवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया। कायाकल्प टीम के डॉ. जफिशा रेहमान, डॉ. शाने आलम तथा डॉ. रिहान बेग ने सीएचसी पहुंचकर ओपीडी, प्रसव कक्ष और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पैथोलॉजी लैब में कुछ अव्यवस्थाएं पाईं। अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि लैब में बाहरी लेवल/सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएं, मरीजों के पर्चे बाहर से जमा कराकर भीतर जांच की जाए तथा रजिस्ट्रेशन एवं रिपोर्ट वितरण के लिए अलग विंडो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके और कार्यप्रणाली में सुधार हो। इस दौरान डॉ. विकास, भूपेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद आसिफ, रज्जाक हुसैन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- Post by Maharaj Singh1
- नगर के स्थानीय महाविद्यालय में दो-दिवसीय 'वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता' का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क सीखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, जो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहा 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक और लंबी कूद में भी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जागृत करना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- क्षेत्र की ग्राम सभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर पड़ा है जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी से गांव के मुख्य मार्ग पर निर्माण कराए जाने की मांग की है,ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मार्ग पर निर्माण शुरू न हुआ तो वह तहसील या ब्लॉक पर महिलाओं सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे, हिम्मतपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर महिलाएं बुजुर्ग सब परेशान हैं।गांव की सड़क पर भारी जलभराव होने से लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है।ग्रामीण धीरज यादव का आरोप है कि बरसात के बाद से ही वह लोग गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं।जलनिकासी का रास्ता एक नाली में है जिसे लोगों ने तोड़ दिया है।गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होने या आयोजन होने पर शर्मिदंगी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने एसडीएम से लेकर प्रधान तक से कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई।अब वह जल्द ही इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।ग्रामीणों ने बताया कि गांव से हर रोज सैकडो बच्चे और ग्रामीण बाइक और निजी वाहनों से बाहर जाते है तो जर्जर सड़क पर आवागमन करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।1
- जसवंतनगर: एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक शपथ समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। मंगलवार दोपहर को आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सा स्टाफ और प्रशिक्षणरत नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे एएमआर जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है। शपथ के दौरान, प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने दवा की निर्धारित पूरी खुराक का पालन करने, बची या एक्सपायरी दवाओं का सुरक्षित निस्तारण करने तथा स्वच्छता और हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी वचन दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि एएमआर एक उभरती हुई वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. विकास, मोहम्मद आसिफ, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक हुसैन और उदयवीर सहित कई लोग मौजूद रहे।1