Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के जालौन पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर जिले को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और करारा हमला बोला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने की बात कही और चेतावनी दी कि नकल माफिया को उम्रकैद की सजा दी जाएगी।
Harsh Samvad
उत्तर प्रदेश के जालौन पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर जिले को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और करारा हमला बोला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने की बात कही और चेतावनी दी कि नकल माफिया को उम्रकैद की सजा दी जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- योगी आदित्यनाथ ने उरई स्थित इंद्रा स्टेडियम से जनपद जालौन को 1275 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है।1
- विकास से समृद्धि की ओर बढ़ते जनपद जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज ₹1,274 करोड़ की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जालौन अब बीहड़ नहीं, बल्कि विकास और विरासत की पहचान बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने जालौन को ₹1273.96 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इन सौगातों में 216 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कार्यों के तहत मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या वाले क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण, सड़कों और मार्गों का चौड़ीकरण, कालपी पेयजल योजना तथा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। इन पहलों के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार को नई रफ्तार दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड विकास की नई पहचान बना रहा है। इसके साथ ही अब जालौन में विकास, रोजगार और निवेश के नए रास्ते लगातार खुल रहे हैं।1
- आजमगढ़ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह जो इस्तीफा हुआ है, वह इंकलाब की वजह से हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले को बड़ी सौगात देते हुए दोनों हाथों से खजाना लुटाया है। जिले के लिए किए गए इन बड़े ऐलानों और मिली सौगातों के बीच जालौन नगर क्षेत्र के हिस्से में मायूसी ही आई है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा में 1273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है, जो सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत, पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सूखा, पलायन, बीहड़ और दस्यु गतिविधियों के लिए पहचाना जाने वाला बुंदेलखंड आज भय और पिछड़ेपन से निकलकर विकास की नई गाथा लिख रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, कन्या सुमंगला और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबियां, ऋण स्वीकृति और कृषि यंत्र बांटे। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये हस्तांतरित किए। उन्होंने कालपी के हस्तनिर्मित कागज को जीआई टैग मिलने और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी व जापान में निर्यात होने का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने जालौन की रंगोली ग्राम पंचायत को शून्य गरीबी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और नून नदी के पुनर्जीवन, अमृत सरोवरों व गो-संरक्षण का उल्लेख किया। क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में देश का पहला सोलर एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और करीब 56 हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में माफिया और संगठित अपराध के लिए अब केवल दो ही जगहें हैं—जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है और नकल माफिया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस पहल के जरिए बेटियां अपने सपनों को साकार करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष बल देने के इस कदम को सरकार की ओर से एक बड़ा उपहार माना जा रहा है।1
- "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए"— अभिजीत दीपके के इस संदेश के साथ आखिरकार देश के छात्रों की जीत का ऐलान किया गया है। छात्रों के संघर्ष के आगे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। इसके साथ ही एनटीए (NTA) के तमाम अफसरों को पद से हटा दिया गया है और शिक्षा सचिव को भी बदल दिया गया है। दिल्ली से सामने आई इस खबर को देश भर के छात्रों की बड़ी और ऐतिहासिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।1