logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* जनपद में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर बस स्टैंड तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, l पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, एवं चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कालेज प्रधानाचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर प्राचार्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे
    1
    पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए
पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Advertising agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी

    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कस्बा रुरा में बाइकों से निकाली गई तिरंगा रैली, राज्यमंत्री व चेयरमैन हुए शामिल कस्बा रुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजे बाजे के साथ सैकड़ों बाइकों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।वहीं तिरंगा रैली में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व चेयरमैन रामजी गुप्ता शामिल हुए।वहीं सुरक्षा के चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
    1
    कस्बा रुरा में बाइकों से निकाली गई तिरंगा रैली, राज्यमंत्री व चेयरमैन हुए शामिल
कस्बा रुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजे बाजे के साथ सैकड़ों बाइकों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।वहीं तिरंगा रैली में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व चेयरमैन रामजी गुप्ता शामिल हुए।वहीं सुरक्षा के चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दो महीने का वेतन अटका, 4 महीने से EPF भी गायब! स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा आक्रोश गणपति एसोसिएट्स पर कर्मचारियों के भुगतान में लापरवाही के आरोप, CMO को ज्ञापन देकर जनवरी-फरवरी का वेतन और EPF दिलाने की मांग; बोले—वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल क्राइम रिपोर्टर जालौन सोनू महाराज उरई (जालौन) जनपद के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत आउटसोर्स मल्टीटास्किंग स्टाफ एवं स्वीपर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर गंभीर शिकायत उठाई है। कर्मचारियों ने 12 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उरई को ज्ञापन सौंपकर जनवरी और फरवरी 2026 का बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब दो माह का वेतन नहीं मिला, जबकि चार माह से EPF जमा नहीं होने की भी शिकायत सामने आई है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति गणपति एसोसिएट्स के माध्यम से हुई थी और वे स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी एवं पीएचसी में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक जब उन्होंने संबंधित ठेकेदार से बकाया वेतन को लेकर बात की तो कथित तौर पर उन्हें जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिलने की बात कही गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का मुख्य सहारा है। कई माह से भुगतान और EPF को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने सीएमओ से पूरे मामले की जांच कराकर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने तथा EPF की स्थिति स्पष्ट कर संबंधित कर्मचारियों के खातों में नियमानुसार जमा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोंटी वर्मा, गजेंद्र, विजय कुमार, धर्मेंद्र, रितिक, निखिल, जयवीर पाल, मुकेश, शिवप्रसाद, अमित, लोकेंद्र, राजू, प्रदीप, मोहित, मनोज, परमात्मा शरण, राहुल सहित अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जब समय से वेतन और EPF नहीं मिलेगा तो उनके परिवारों का गुजारा कैसे चलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर भुगतान सुनिश्चित कराएंगे?
    1
    दो महीने का वेतन अटका, 4 महीने से EPF भी गायब! स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा आक्रोश
गणपति एसोसिएट्स पर कर्मचारियों के भुगतान में लापरवाही के आरोप, CMO को ज्ञापन देकर जनवरी-फरवरी का वेतन और EPF दिलाने की मांग; बोले—वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल
क्राइम रिपोर्टर जालौन 
सोनू महाराज 
उरई (जालौन)
जनपद के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत आउटसोर्स मल्टीटास्किंग स्टाफ एवं स्वीपर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर गंभीर शिकायत उठाई है। कर्मचारियों ने 12 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उरई को ज्ञापन सौंपकर जनवरी और फरवरी 2026 का बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब दो माह का वेतन नहीं मिला, जबकि चार माह से EPF जमा नहीं होने की भी शिकायत सामने आई है।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति गणपति एसोसिएट्स के माध्यम से हुई थी और वे स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी एवं पीएचसी में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक जब उन्होंने संबंधित ठेकेदार से बकाया वेतन को लेकर बात की तो कथित तौर पर उन्हें जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिलने की बात कही गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का मुख्य सहारा है। कई माह से भुगतान और EPF को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने सीएमओ से पूरे मामले की जांच कराकर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने तथा EPF की स्थिति स्पष्ट कर संबंधित कर्मचारियों के खातों में नियमानुसार जमा कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में मोंटी वर्मा, गजेंद्र, विजय कुमार, धर्मेंद्र, रितिक, निखिल, जयवीर पाल, मुकेश, शिवप्रसाद, अमित, लोकेंद्र, राजू, प्रदीप, मोहित, मनोज, परमात्मा शरण, राहुल सहित अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे।
अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जब समय से वेतन और EPF नहीं मिलेगा तो उनके परिवारों का गुजारा कैसे चलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर भुगतान सुनिश्चित कराएंगे?
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️ 📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार। बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।
    2
    🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️
📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद
जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी।
इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.