Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आज गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच लोग भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बप्पा को विदाई दी और पूरे उत्साह के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। कई दिनों तक पूजा-अर्चना और भक्ति के बाद आज भक्तों ने भारी मन से अपने आराध्य को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और खुशी का माहौल भी देखने को मिला। गणपति विसर्जन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर भी है। भक्तों की यही कामना है—बप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं और अगले वर्ष फिर उसी उत्साह के साथ उनका स्वागत हो।
PRADEEP PURI
गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आज गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच लोग भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बप्पा को विदाई दी और पूरे उत्साह के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। कई दिनों तक पूजा-अर्चना और भक्ति के बाद आज भक्तों ने भारी मन से अपने आराध्य को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और खुशी का माहौल भी देखने को मिला। गणपति विसर्जन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर भी है। भक्तों की यही कामना है—बप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं और अगले वर्ष फिर उसी उत्साह के साथ उनका स्वागत हो।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोदीनगर UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क के खिलाफ, उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का ज्ञापन, छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग। गाजियाबाद :- मोदीनगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 15 अक्टूबर 2026 से, ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर, प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट MDR को लेकर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर छोटे और फुटकर व्यापारियों के व्यावहारिक हितों की रक्षा की मांग की है। व्यापार मंडल के अनुसार, देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में UPI ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। हालांकि, छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों का लाभ मार्जिन बेहद सीमित होता है। ऐसे में MDR का अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों की लागत बढ़ाएगा। इसके कारण डिजिटल भुगतान के प्रति झिझक पैदा हो सकती है और लोग पुन नकद लेन-देन की ओर लौट सकते हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि छोटे व्यापारियों के लिए UPI भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह से शुल्क-मुक्त रखा जाए। यदि शुल्क आवश्यक ही हो, तो व्यापारियों के वास्तविक कारोबार और स्वरूप को ध्यान में रखते हुए नीति बनाई जाए। संगठन ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।2
- गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित गरम धरम ढाबे पर खाध विभाग की कार्यवाही, देखिए स्पेशल रिपोर्ट1
- दिल्ली में “सिंदूर से शौर्य तक” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है दिल्ली में “सिंदूर से शौर्य तक” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है *नई दिल्ली/मुंबई, 21 सितंबर 2026* देश की राजधानी दिल्ली में देशभक्ति, शौर्य, बलिदान और नारी शक्ति को समर्पित विशेष संगीतमय कार्यक्रम *“सिंदूर से शौर्य तक”* का भव्य आयोजन 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा। मुंबई स्थित आयोजन संस्था बॉली बोनांज़ा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के द्वारा किया जा रहा है। बॉली बोनांज़ा के स्थापना प्रियंका चौहान और पंकज सैनी ने प्रेस रिलीज के दौरान बताया कि, इस भव्य कार्यक्रम आयोजन 26 सितंबर 2026 को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, मावलंकर सभागार, रफी मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। “सिंदूर से शौर्य तक” एक विशेष संगीतमय देशभक्ति कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करना, उनकी वीरगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके परिवारों के प्रति देश की कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम से परिचित कराने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का एक और आकर्षण “नारी उपलब्धि सम्मान” होगा। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, कला, संस्कृति, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अपने संघर्ष, प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करना है। आयोजक प्रियंका चौहान ने कहा कि “सिंदूर से शौर्य तक” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वीरता, बलिदान और नारी शक्ति को समर्पित एक भावनात्मक पहल है। देश के वीर जवान सीमाओं पर अपने अदम्य साहस से राष्ट्र की रक्षा करते हैं, वहीं महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, संघर्ष और नेतृत्व से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन दोनों प्रेरणादायी शक्तियों को एक मंच पर सम्मानित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से आए हुए प्रतिनिधित्व को संबोधित करते हुए आयोजक पंकज सैनी जी ने कहा कि कार्यक्रम में संगीत, कला और विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों से समाज तथा देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की गाथाएं और महिलाओं की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस विशेष शाम को और यादगार बनाने के लिए मुंबई से आने वाले प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दीपशिखा नागपाल, प्रसिद्ध हास्य कलाकार वी.आई.पी. पवार तथा लोकप्रिय गायक अरविंदर सिंह अपनी विशेष प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजन कार्यक्रम दर्शकों को एक विशेष अनुभव प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष एवं वीर चक्र से सम्मानित कर्नल टी. पी. त्यागी भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन के दौरान वीर शहीदों के सम्मान, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता और नारी शक्ति के योगदान को विशेष स्थान दिया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र, उद्योग जगत, कला एवं संस्कृति से जुड़े व्यक्तित्व, समाजसेवी, कलाकार, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। “सिंदूर से शौर्य तक” के माध्यम से बॉली बोनांज़ा का प्रयास है कि देश के वीर शहीदों के बलिदानियो को सम्मान मिले, उनकी शौर्यगाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचें और समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को एक प्रतिष्ठित मंच पर पहचान एवं सम्मान प्राप्त हो। हम कलाकार लोग भी अपने तरीके से उन शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में नेशनल एक्सप्रेस समाचार पत्र के संस्थापक और प्रमुख संपादक श्री विपिन कुमार गुप्ता जी की गरिमा में उपस्थित भी रही। जो कि इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर भी हैं। जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया और अपना पूरा सहयोग बॉली बोनांज़ा के आयोजकों देने का आश्वासन भी दिया। आयोजकों ने सभी देशवासियों से इस विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का हिस्सा बनने और वीर शहीदों के सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा नारी शक्ति के इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है। प्रियंका चौहानऔर पंकज सैनी, बॉली बोनांज़ा कंपनी, मुंबई, (आयोजन)4
- आने वाले ####श्राद्ध पक्ष## में क्या करें क्या ना करें जानिये मुझ से यू ट्यूब पर सर्च करें भगत जी के टोने टोटके राम भैया भगत जी गाजियाबाद ph 8527233646 # # #इंडिया #भारत #pablikpost #1
- ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक का पर्स चोरी, आरोपी गिरफ्तार,चोरी किए गए 500 अमेरिकी डॉलर बरामद, एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में। आगरा में ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक के बैग से पर्स चोरी कर फरार होने के मामले में आगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना पर्यटन पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक बाल अपचारी साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विदेशी पर्यटक के चोरी किए गए 500 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। बाइट— श्री यतेन्द्र सिंह नागर, एसीपी ताज सुरक्षा, कमिश्नरेट आगरा।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरकारी वाहन के दुरुपयोग का दावा, चीता बाइक पर मुजफ्फरनगर में सरकारी वाहन के दुरुपयोग का दावा, चीता बाइक पर तीन युवक सवार होकर सायरन बजाते घूमते नजर आए। वीडियो में दिखाई दे रही चीता बाइक का नंबर UP12AG0346 बताया जा रहा है और इसे चरथावल की चीता बाइक बताया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल है राजसत्ता पोस्ट इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।1
- मोदीनगर में होमगार्ड के निर्माणाधीन मकान से 60 हजार के बिजली के तार चोरी, वारदात CCTV में कैद, गाजियाबाद :- मोदीनगर के निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक होमगार्ड के निर्माणाधीन मकान को ही अपना निशाना बना डाला। घटना निवाड़ी रोड स्थित गोकुलधाम सोसाइटी की है। पीड़ित होमगार्ड के मुताबिक, उनके निर्माणाधीन मकान में बिजली की फिटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान मौका पाकर शातिर चोर मकान के अंदर दाखिल हुए और दीवारों से करीब 60 हजार रुपये की कीमत के बिजली के तार उखाड़ कर रफूचक्कर हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मकान के भीतर जाता हुआ साफ नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त न होने से चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।1
- फर्जी कंपनी के नाम पर कारोबारियों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़,विदेशी व्यापार का झांसा देकर लाखों की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा। जनपद मुजफ्फरनगर में विदेशों में बड़े व्यापारिक ऑर्डर दिलाने और विदेशी ग्राहकों से कारोबार कराने का झांसा देकर व्यापारियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘विजन ट्रेड इंडिया’ के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों को विदेशों में बड़े ऑर्डर दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद फर्जी ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध कराने और विदेशी कंपनियों से संबंधित प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक पैन कार्ड, कंपनी से संबंधित दस्तावेज और ICE-UK के फर्जी प्रमाण-पत्र बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, ठगी के शिकार कारोबारियों और रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मामले में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।1
- बी डी सी संघ प्रदेश प्रवक्ता मौ 0 आरिफ ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत मसूरी में वाल्मीकि एवं जाटव समाज की जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बीडीसी संघ प्रदेश प्रवक्ता मौ० आरिफ, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिजवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पति यामीन, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य डॉ. मुजीबुर रहमान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पालीवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश , पूर्व प्रधान प्रत्याशी पदम वीर सिंह, मनोज जी सहित ग्राम पंचायत मसूरी के वाल्मीकि एवं जाटव समाज के लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन में वाल्मीकि श्मशान घाट पर छाया/शेड, एक शांति स्थल कमर की व्यवस्था, फ्रिज, रास्ता एवं स्ट्रीट लाइट, तथा जाटव मोहल्ले में रास्ते एवं मंदिर पर फ्रिज की व्यवस्था कराने की मांग रखी गई। इन जनहित के कार्यों को लेकर पूर्व में भी बीडीसी संघ प्रदेश प्रवक्ता मौ० आरिफ द्वारा डीपीआरओ, बीडीओ एवं ब्लॉक प्रमुख कार्यालय को ज्ञापन देकर मांग उठाई जा चुकी है। आज पुनः यह ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख पति श्री राहुल चौधरी जी को सौंपा गया, जिन्होंने सभी मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक पहल के लिए वाल्मीकि एवं जाटव समाज की ओर से श्री राहुल चौधरी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। जनहित की आवाज़ लगातार उठती रहेगी — विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेगा। 🙏4