logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रोहित जी के कटले में लगी आग, बालमुकुंदाचार्य का बड़ा बयान #बालमुकुंदाचार्य #जयपुर #प्रोहितजी #कटला #आग #बड़ा_बयान #JaipurNews #BreakingNews #RajasthanNews #citycablenewsjaipur

7 hrs ago
user_Pawan sharma
Pawan sharma
Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

प्रोहित जी के कटले में लगी आग, बालमुकुंदाचार्य का बड़ा बयान #बालमुकुंदाचार्य #जयपुर #प्रोहितजी #कटला #आग #बड़ा_बयान #JaipurNews #BreakingNews #RajasthanNews #citycablenewsjaipur

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान सरकार एफएमजीई इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल विचार करे जयपुर। राजस्थान में एफएमजीई (FMGE) इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। आज जयपुर में डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने सरकार से अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। आंदोलनरत डॉक्टरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और देश के विभिन्न राज्यों में दिए जा रहे स्टाइपेंड को देखते हुए राजस्थान सरकार को भी एफएमजीई इंटर्न डॉक्टरों के लिए तत्काल स्टाइपेंड शुरू करना चाहिए। डॉक्टरों ने सरकार से अन्य लंबित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाने की मांग की।
    1
    राजस्थान सरकार एफएमजीई इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल विचार करे
जयपुर। राजस्थान में एफएमजीई (FMGE) इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। आज जयपुर में डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने सरकार से अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
आंदोलनरत डॉक्टरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और देश के विभिन्न राज्यों में दिए जा रहे स्टाइपेंड को देखते हुए राजस्थान सरकार को भी एफएमजीई इंटर्न डॉक्टरों के लिए तत्काल स्टाइपेंड शुरू करना चाहिए। डॉक्टरों ने सरकार से अन्य लंबित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाने की मांग की।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 day ago
  • अजमेर नगर निगम में मेयर नामांकन पर आपत्ति, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल का नामांकन निरस्त को लेकर कांग्रेस का विरोध, कई दिग्गज नेता पहुंचे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर, , निर्वाचन अधिकारी के कमरे में चल रही मंत्रणा
    1
    अजमेर नगर निगम में मेयर नामांकन पर आपत्ति, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल का नामांकन निरस्त को लेकर कांग्रेस का विरोध, कई दिग्गज नेता पहुंचे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर, , निर्वाचन अधिकारी के कमरे में चल रही मंत्रणा
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बगरू इलाके में बेकाबू कार ट्रांसफार्मर से टकराई, तेज धमाके के बाद इलाके की बिजली हुई गुल जयपुर के बगरू थाना इलाके में लोहरवाड़ा के नजदीक एक तेज रफ्तार बेकाबू कार बिजली ट्रांसफार्मर से जा टकरा गई। वहीं कार के ट्रांसफार्मर से टकराते ही तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों लोग कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस कार सवार दोनों लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    1
    बगरू इलाके में बेकाबू कार ट्रांसफार्मर से टकराई, तेज धमाके के बाद इलाके की बिजली हुई गुल
जयपुर के बगरू थाना इलाके में लोहरवाड़ा के नजदीक एक तेज रफ्तार बेकाबू कार बिजली ट्रांसफार्मर से जा टकरा गई। वहीं कार के ट्रांसफार्मर से टकराते ही तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों लोग कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस कार सवार दोनों लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    5 hrs ago
  • आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की की फुल बंगला झांकी सजाई गई यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया
    4
    आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा  सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई
इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी 
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया 
इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई 
इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई 
इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की  की फुल बंगला झांकी सजाई गई
यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा 
इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
    4
    लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया


मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी।
पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी
काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है।
मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • “पूरे शहर की कांग्रेस बुलाकर यहां धरना देना पड़ेगा।”#Ward25 #Jaipur #Congress #ReVoting #RePolling #JaipurPolitics #RajasthanPolitics #नगरनिकायचुनाव #वार्ड25 #AbhishekChaudhari #police #citycablenewsjaipur
    1
    “पूरे शहर की कांग्रेस बुलाकर यहां धरना देना पड़ेगा।”#Ward25 #Jaipur #Congress #ReVoting #RePolling #JaipurPolitics #RajasthanPolitics #नगरनिकायचुनाव #वार्ड25 #AbhishekChaudhari #police #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा किया स्वागत बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता शिकंजी शर्बत फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई
    4
    कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा किया स्वागत 
बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता शिकंजी शर्बत फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सुनसान जगहों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइक की बरामद जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने सुनसान स्थानों और पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हर्षित उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वही कालवाड़ थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार चिरायु हॉस्पिटल की पार्किंग से बाइक चोरी होने के संबंध में पीड़ित राकेश ने कालवाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया था।मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी के संबंध में सुराग मिले, जिसके बाद हर्षित उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
    1
    सुनसान जगहों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइक की बरामद
जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने सुनसान स्थानों और पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हर्षित उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वही कालवाड़ थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार चिरायु हॉस्पिटल की पार्किंग से बाइक चोरी होने के संबंध में पीड़ित राकेश ने कालवाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया था।मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी के संबंध में सुराग मिले, जिसके बाद हर्षित उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    23 hrs ago
  • बहुत ही दुखद तस्वीर है ये - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की मौत - उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर करीब 25 से 35 बकरियां मारी गईं। यह घटना हथिगवां थाना क्षेत्र में कृष्णा राम का पुरवा/खिदिरपुर के पास रेलवे फाटक के समीप सुबह करीब 10 बजे हुई।
    1
    बहुत ही दुखद तस्वीर है ये - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की मौत - उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर करीब 25 से 35 बकरियां मारी गईं।  यह घटना हथिगवां थाना क्षेत्र में कृष्णा राम का पुरवा/खिदिरपुर के पास रेलवे फाटक के समीप सुबह करीब 10 बजे हुई।
    user_Jitesh kumar
    Jitesh kumar
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.