logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने ली बैठक स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश फलौदी, 17 अप्रैल। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता द्वारा फलौदी नगरपरिषद सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों के साथ स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के संबंध में बैठक ली गई।  स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील रहें तथा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तकनीकी माध्यमों से की जाएं, जिसमें कार्यस्थलों के फोटो अपडेटेशन, जियो-टैगिंग एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में मेरे नंबर के साथ अन्य अधिकारियों के नंबर भी सम्मिलित रहेंगे। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिए गए कि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए तथा एक कचरा संग्रहण वाहन द्वारा अधिकतम 400 घरों से ही कचरा संग्रहण किया जाए। साथ ही कचरा संग्रहण के दौरान गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक एकत्रित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाजारों एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में विशेष रूप से रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू की जाए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री एवं उपकरण नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, तालाबों, श्मशान घाटों, खाली भूखंडों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर कचरा एकत्रित न होने देने तथा वहां नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

18 hrs ago
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
18 hrs ago
a6909f54-fe05-4240-a828-33aee7c3935c

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Sachin vyas
    1
    Post by Sachin vyas
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कोलायत से खबर धू धू कर जल रहा ट्रक, चलते ट्रक मे अचानक लगी आग, आग लगने के कारणों का अब नहीं चला पता, बज्जु सांखला फांटा सड़क की घटना, सुचना पर गुड़ा सोलर प्लांट फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर, आग पर काबू पाया, कोलायत थाना क्षेत्र का मामला, सुचना पर कोलायत पुलिस पहुंच रही मौके पर,
    1
    कोलायत से खबर
धू धू कर जल रहा ट्रक,
चलते ट्रक मे अचानक लगी आग,
आग लगने के कारणों का अब नहीं चला पता, 
बज्जु सांखला फांटा सड़क की घटना,
सुचना पर गुड़ा सोलर प्लांट फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर, 
आग पर काबू पाया, 
कोलायत थाना क्षेत्र का मामला,
सुचना पर कोलायत पुलिस पहुंच रही मौके पर,
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने ने म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया। कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते किराए पर देने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों के देश के 8 अलग-अलग राज्यों में करीब 70 लाख रुपए की ठगी की रकम इन आरोपियों के खातों में आई थी।
    1
    जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने ने म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया। कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते किराए पर देने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों के देश के 8 अलग-अलग राज्यों में करीब 70 लाख रुपए की ठगी की रकम इन आरोपियों के खातों में आई थी।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Bhanwar Lal Beniwal
    1
    Post by Bhanwar Lal Beniwal
    user_Bhanwar Lal Beniwal
    Bhanwar Lal Beniwal
    Farmer खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जोधपुर शहर सिटी मे प्रशासन को खुले आम चुनौती देकर निकलता हुआ मेन रोड सोजती गेट नई सड़क सीसी टीवी कैमरे के नजर में दुनिया भर की ऑटो आती है परंतु यह कैमरा यह ऑटो यह ई रिक्शा प्रशासन को नजर नहीं आया और यात्रियों की जान जो किम मेडालकर ₹10 सवारी शहर में भर-भर के चलता है
    1
    जोधपुर शहर सिटी मे प्रशासन को खुले आम चुनौती देकर निकलता हुआ मेन रोड सोजती गेट नई सड़क सीसी टीवी कैमरे के नजर में दुनिया भर की ऑटो आती है परंतु यह कैमरा यह ऑटो यह ई रिक्शा प्रशासन को नजर नहीं आया और यात्रियों की जान जो किम मेडालकर ₹10 सवारी शहर में भर-भर के चलता है
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    Taxi Driver जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    21 min ago
  • जोधपुर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधित बिल के पारित नहीं होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बैठकों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मंशा महिला आरक्षण को लागू करने की नहीं रही। पटेल ने अशोक गहलोत के बयान को निंदनीय और भ्रामक बताते हुए कहा कि संसद में हुई बहस के दौरान ऐसा कोई आरोप सामने नहीं आया कि विपक्ष से राय नहीं ली गई। उन्होंने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस तरह का आरोप नहीं लगाया, जिससे कांग्रेस का रुख साफ होता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में कई बार महिला आरक्षण बिल को पारित नहीं होने दिया और अब भी वही रवैया दोहराया जा रहा है। पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं का अनादर किया है और इसका खामियाजा उसे आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी कांग्रेस को इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिली है, जबकि कांगहोगा। केवल दिखावटी राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस का जनाधार और कमजोर होगा।
    2
    जोधपुर
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधित बिल के पारित नहीं होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बैठकों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मंशा महिला आरक्षण को लागू करने की नहीं रही। पटेल ने अशोक गहलोत के बयान को निंदनीय और भ्रामक बताते हुए कहा कि संसद में हुई बहस के दौरान ऐसा कोई आरोप सामने नहीं आया कि विपक्ष से राय नहीं ली गई।
उन्होंने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस तरह का आरोप नहीं लगाया, जिससे कांग्रेस का रुख साफ होता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में कई बार महिला आरक्षण बिल को पारित नहीं होने दिया और अब भी वही रवैया दोहराया जा रहा है।
पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं का अनादर किया है और इसका खामियाजा उसे आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी कांग्रेस को इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है।
मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिली है, जबकि कांगहोगा। केवल दिखावटी राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस का जनाधार और कमजोर होगा।
    user_Punit Mathur
    Punit Mathur
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🎥-जम्भ संदेश प्रेस मिडिया,जोधपुर -18/04/2026.Siwana 🎥-आप देख रहे हैं सिवाना कस्बा जिला बालोतरा से ग्राउंड रिपोर्ट... 🇮🇳💧-(पेयजल आपूर्ति योजना)-💧🇮🇳 💧-सिवाना कस्बे जिला बालोतरा को पोकरण फलसूंड पेयजलापूर्ति परियोजना राजस्थान नहर हिमालय के पानी से जोड़ा गया था। सन् 2021 में परियोजना लगभग पुर्ण रूप से एक बार अंतिम रूप से ट्रायल हो सार्वजनिक पानी कि टंकी निर्माण कार्य पुर्ण हो चालू हो चुकी थी। परन्तु बाद में कस्बे कि नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया जा सका है।सिवाना संघर्ष समिति बेनर तले कस्बेवासियों द्वारा सन् 2021 से तहसीलदार कार्यालय के सामने सामयाना लगाके स्थाई रूप से आज़ दिन सन् 2026 तक लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सम्बंधित विभाग सिवाना कस्बे वासियों कि पेयजल आपूर्ति शुरू करने कि मांग पर शिघ्रता से सहानुभूति पुर्वक विचार कर उचित राहत प्रदान करावें। 👉 ऐसी खबरें देखें हमारे साथ यहां जुड़े रहे 🎥 जम्भ संदेश प्रेस मिडिया,जोधपुर
    1
    🎥-जम्भ संदेश प्रेस मिडिया,जोधपुर 
-18/04/2026.Siwana
🎥-आप देख रहे हैं सिवाना कस्बा जिला बालोतरा से ग्राउंड रिपोर्ट...
🇮🇳💧-(पेयजल आपूर्ति योजना)-💧🇮🇳
💧-सिवाना कस्बे जिला बालोतरा को पोकरण फलसूंड पेयजलापूर्ति परियोजना राजस्थान नहर हिमालय के पानी से जोड़ा गया था।
सन् 2021 में परियोजना लगभग पुर्ण रूप से एक बार अंतिम रूप से ट्रायल  हो 
सार्वजनिक पानी कि टंकी निर्माण कार्य पुर्ण हो चालू हो चुकी थी।
परन्तु बाद में कस्बे कि नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया जा सका है।सिवाना संघर्ष समिति बेनर तले कस्बेवासियों द्वारा सन् 2021 से तहसीलदार कार्यालय के सामने सामयाना लगाके स्थाई रूप से आज़ दिन सन् 2026 तक लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं।
सम्बंधित विभाग सिवाना कस्बे वासियों कि पेयजल आपूर्ति शुरू करने कि मांग पर शिघ्रता से सहानुभूति पुर्वक विचार कर उचित राहत प्रदान करावें।
👉 ऐसी खबरें देखें हमारे साथ यहां जुड़े रहे 
🎥 जम्भ संदेश प्रेस मिडिया,जोधपुर
    user_Adv Devaram Bishnoi
    Adv Devaram Bishnoi
    Lawyer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोलायत से खबर धू धू कर जल रहा ट्रक, चलते ट्रक मे अचानक लगी आग, आग लगने के कारणों का अब नहीं चला पता, बज्जु सांखला फांटा सड़क की घटना, कोलायत थाना क्षेत्र का मामला, सुचना पर कोलायत पुलिस पहुंच रही मौके पर,
    1
    कोलायत से खबर
धू धू कर जल रहा ट्रक,
चलते ट्रक मे अचानक लगी आग,
आग लगने के कारणों का अब नहीं चला पता, 
बज्जु सांखला फांटा सड़क की घटना,
कोलायत थाना क्षेत्र का मामला,
सुचना पर कोलायत पुलिस पहुंच रही मौके पर,
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.