Shuru
Apke Nagar Ki App…
बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को मिला आरक्षण 11 सितंबर को होगा करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव देखिए नए नियम बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को मिला आरक्षण 11 सितंबर को होगा करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव देखिए नए नियम
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को मिला आरक्षण 11 सितंबर को होगा करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव देखिए नए नियम बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को मिला आरक्षण 11 सितंबर को होगा करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव देखिए नए नियम
More news from हरियाणा and nearby areas
- खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा इंद्री। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुश्ती सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंद्री के प्रधानाचार्य डॉ. करनैल चंद तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी बीरबल के डॉ. हजारी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।1
- खानपुर कला में आवारा सांड का आतंक, ग्रामीणों में दहशत कई लोगों को मार चुका टक्कर, ग्रामीण बोले—समय रहते हो स्थायी समाधान झिंझाना। क्षेत्र के गांव खानपुर कला में पन्द्रह से बीस आवारा सांड का आतंक ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा सांड अब तक कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। सांड के अचानक हमलावर होने के कारण गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों के मुताबिक सांड गांव की गलियों और आने-जाने वाले रास्तों पर घूमता रहता है। राहगीरों को देखते ही कई बार अचानक दौड़कर हमला कर देता है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक सवार भी परेशान हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रास्ते से गुजरते समय हादसे का डर बना रहता है।ग्रामीण धर्मबीर ने बताया कि आवारा सांड कई लोगों को टक्कर मार चुका है। ग्रामीण इससे बेहद परेशान हैं और लगातार डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह बेजुबान पशु है और अचानक हमला करने की स्थिति में किसी की जान भी जा सकती है। धर्मबीर ने जिला प्रशासन से आवारा सांड की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़ी जनहानि से पहले प्रशासन को कदम उठाना चाहिए और सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर लोगों को आवारा सांड के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।4
- Panipat kutani road der Raat Tak 2 din bijali nahin i public pareshan bijali1
- दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए 7 से 10 सितंबर 2926 तक जांच व नाप शिविर। यमुनानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, यमुनानगर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों तथा वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों की जांच एवं नाप के लिए चार दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे👍👍👍👍👍 दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए 7 से 10 सितंबर 2926 तक जांच व नाप शिविर। यमुनानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, यमुनानगर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों तथा वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों की जांच एवं नाप के लिए चार दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव धीमान ने बताया कि शिविरों का आयोजन 7 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। 7 सितंबर को छछरौली व प्रतापनगर के लिए कम्युनिटी हॉल, छछरौली में, 8 सितंबर को व्यासपुर व सढ़ौरा के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, व्यासपुर में, 9 सितंबर को सरस्वती नगर व रादौर के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, सरस्वती नगर में तथा 10 सितंबर को जगाधरी एवं नगर निगम यमुनानगर क्षेत्र के लिए पंचायत भवन, यमुनानगर में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इन शिविरों में दिव्यांगजनों एवं वयोश्री योजना के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों की जांच एवं नाप की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। एडीप योजना के तहत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, सुनने की मशीन, बैसाखी और कृत्रिम अंग सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। वहीं वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों को सुनने की मशीन, व्हील चेयर, कमर एवं घुटने की बेल्ट, सिलिकॉन फोम कुशन तथा छड़ी/ट्राइपॉड/चौपाई आदि उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। संजीव धीमान ने बताया कि दिव्यांगजनों को शिविर में फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID कार्ड न्यूनतम 40 प्रतिशत), आधार कार्ड तथा आय प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा। आय प्रमाण-पत्र में दिव्यांगजन की वार्षिक आय 2,25,000 रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) साथ लाना होगा। जिनके पास फैमिली आईडी नहीं है, वे वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति की बैंक कॉपी अथवा संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिले 5 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, वे दोबारा इसके लिए पात्र नहीं होंगे। इसी प्रकार अन्य दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग जिन्हें सहायक उपकरण मिले 3 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, वे भी इस योजना के तहत दोबारा उपकरण प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी ने अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों से इन शिविरों में पहुंचकर जांच, नाप एवं पंजीकरण करवाने की अपील की है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव धीमान से 01732-237892 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- चावल लेकर करनाल जा रहा ट्रक अचानक हाईवे पर पलटा ट्रक में आग लगने से चालक की हुई मौत मौके पर पहुंचा दमकल विभाग1
- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष में राजीव गांधी चौक पर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए पुष्प अर्पित# पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष में राजीव गांधी चौक पर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए पुष्प अर्पित#1
- bijali ki samasya ko lekar Suresh Verma ji Puri public pareshan Hai Koi sunvaee nahin ho rahi kutani road power house1
- दिशा की बैठक में पहले बोलने पर भिड़े सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मालिक दिशा' की बैठक के दौरान सांसद इमरान मसूद और देहात विधायक आशु मलिक के बीच जमकर कहासुनी हुई। कभी ‘पहले बोलने’ तो कभी ‘लो आप ही बोल लो’ जैसे अंदाज में दोनों के बीच नाराजगी के स्वर सुनाई दिए। हालांकि यह तल्खी ज्यादा देर नहीं रही। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही थी। हर बार, कुछ देर बाद सांसद और विधायक फिर सहज नजर आए और आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। बैठक करीब 4 घंटे तक लंबी खिंचने के पीछे यह हल्की नोकझोंक भी चर्चा का विषय रही। विधायक आशु मलिक ने बताया कि मामला अनुपूरक सवाल उठाने को लेकर था।1
- परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा ने लिया उबाल जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त ऋषिकेश l बृहस्पतिवार को बारी बारिश से हुआ आम जीवन अस्त व्यस्त परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा ने लिया उबाल शिव मूर्ति तक पहुंची गंगा आने जाने वालों को झेलनी पड़ी परेशानी3