logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह कर दिया गया प्रोस्टेट का ऑपरेशन प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब हुआ बंद मरीज की हालत बिगड़ी तो संचालक ने मरीज को पटना में कराया भर्ती मरीज की स्थिति बनी है नाजुक, पटना के नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है दलित मरीज रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज की स्थिति काफी बिगड़ गई है। प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब बंद हो गया। परिजनों द्वारा नर्सिंग होम संचालक पर दबाव बनाए जाने के बाद संचालक ने आनन-फानन में मौत से जूझ रहे दलित मरीज की जान बचाने के लिए उसे पटना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां मरीज की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दलित मरीज पटना स्थित एक नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आपको बता दें कि रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के खुशियाली भीत्ता गांव निवासी ईश्वरी भुइयां किडनी में पथरी होने की शिकायत पर ऑपरेशन कराने के लिए रजौली के दुलरपुरा गांव स्थित अवैध मगध नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। जहां पर किडनी में पथरी की जगह उसका प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उसका पेशाब बंद हो गया और उसकी स्थिति बिगड़ गई। शनिवार की रात जब मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उसके परिजनों ने काफी हंगामा किया। हंगामे के बाद नर्सिंग होम के संचालक सिरदला के नवाबगंज निवासी सुमन कुमार आनन-फानन उसे पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। इधर गलत ऑपरेशन कर दिए जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दलित ईश्वरी भुइयां का परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना है। परिवार के लोग जान बचने की खातिर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों बिना मानक के रजौली में दर्जनों अवैध निजी नर्सिंग होम चल रहे हैं। ये नर्सिंग होम किसी भी स्तर पर कोई भी अर्हता पूरी नहीं करते। बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ये अवैध नर्सिंग होम काफी फल-फूल रहे हैं और नर्सिंग होम के संचालकों के द्वारा बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों के ही नर्सिंग होम में मरीजों की भर्ती कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। रजौली के दर्जनों गणमान्य लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से इन अवैध नर्सिंग होमों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ ना हो और उनकी जान बच सकें। लोगों ने कहा कि जागरूकता के अभाव में विभिन्न प्रकार के मरीज अनुमंडलीय अस्पताल को छोड़कर इन अवैध निजी नर्सिंग होम में चले जाते हैं जहां वे रुपए-पैसों के साथ-साथ मरीजों की जान तक गंवा देते हैं।

6 hrs ago
user_अभिषेक कुमार पत्रकार
अभिषेक कुमार पत्रकार
Local News Reporter मेसकौर, नवादा, बिहार•
6 hrs ago
ad1ebfc6-9aee-4be0-aa4b-9f61ca31956a

रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह कर दिया गया प्रोस्टेट का ऑपरेशन प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब हुआ बंद मरीज की हालत बिगड़ी तो संचालक ने मरीज को पटना में कराया भर्ती मरीज की स्थिति बनी है नाजुक, पटना के नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है दलित मरीज रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज की स्थिति काफी बिगड़ गई है। प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब बंद हो गया। परिजनों द्वारा नर्सिंग होम संचालक पर दबाव बनाए जाने के बाद संचालक ने आनन-फानन में मौत से जूझ रहे दलित मरीज की जान बचाने के लिए उसे पटना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां मरीज की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दलित मरीज पटना स्थित एक नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आपको बता दें कि रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के खुशियाली भीत्ता गांव निवासी ईश्वरी भुइयां किडनी में पथरी होने की शिकायत पर ऑपरेशन कराने के लिए रजौली के दुलरपुरा गांव स्थित अवैध मगध नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। जहां पर किडनी में पथरी की जगह उसका प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उसका पेशाब बंद हो गया और उसकी स्थिति

0020ec4f-df95-4258-b24e-1d37a1ec78ae

बिगड़ गई। शनिवार की रात जब मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उसके परिजनों ने काफी हंगामा किया। हंगामे के बाद नर्सिंग होम के संचालक सिरदला के नवाबगंज निवासी सुमन कुमार आनन-फानन उसे पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। इधर गलत ऑपरेशन कर दिए जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दलित ईश्वरी भुइयां का परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना है। परिवार के लोग जान बचने की खातिर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों बिना मानक के रजौली में दर्जनों अवैध निजी नर्सिंग होम चल रहे हैं। ये नर्सिंग होम किसी भी स्तर पर कोई भी अर्हता पूरी नहीं करते। बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ये अवैध नर्सिंग होम काफी फल-फूल रहे हैं और नर्सिंग होम के संचालकों के द्वारा बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों के ही नर्सिंग होम में मरीजों की भर्ती कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। रजौली के दर्जनों गणमान्य लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से इन अवैध नर्सिंग होमों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ ना हो और उनकी जान बच सकें। लोगों ने कहा कि जागरूकता के अभाव में विभिन्न प्रकार के मरीज अनुमंडलीय अस्पताल को छोड़कर इन अवैध निजी नर्सिंग होम में चले जाते हैं जहां वे रुपए-पैसों के साथ-साथ मरीजों की जान तक गंवा देते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोबिंदपुर प्रखंड हेतु कमालपुर गांव स्थित स्कूल के बच्चे से भरे वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट गई जिससे एक बच्चे को घटना स्थल पर ही मौत होगया
    1
    गोबिंदपुर प्रखंड हेतु कमालपुर गांव स्थित स्कूल के बच्चे से भरे वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट गई  जिससे एक बच्चे को घटना स्थल पर ही मौत होगया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • " महाबोधि कॉलेज बेलागंज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों का नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन हेतु अंतिम गुहार " आप ही ने अनुदान दिया और आपसे ही वेतनमान, पेंशन की आश लगाये सूबे के अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज सम्पूर्ण बिहार में अपने- अपने कॉलेज में नीतीश सरकार की 14 अप्रैल 2026 को होने वाले अंतिम कैबिनेट की बैठक में इसकी घोषणा करने की मांग हेतु एकजुट होकर आवाज बुलंद किया। इसी क्रम में गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के महाबोधि कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन के लिए गुहार लगाई। कार्यक्रम में शामिल महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार, प्रो विजय कुमार मिट्ठू, प्रो बैदेही शरण, प्रो विनोद कुमार टुनी, प्रो मदन कुमार, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो सुनील कुमार, प्रो बृजेश शर्मा, डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो संजू कुमारी, प्रो नयन तारा, प्रो अश्विनी कुमार, प्रो राजीव कुमार, प्रो अजय कुमार, प्रो दिनेश सिंह, प्रो सुभाषचंद्र शरस, प्रो नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार, प्रो मोहम्मद ऐहसान, प्रो सूर्यदेव यादव, प्रो प्रतिमा कुमारी, सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में राम अनुज शर्मा, भूषण शर्मा, निशांत मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, रामधनी यादव, अभिषेक कुमार, अशोक शर्मा, बैकुंठ शर्मा, निमिष भारद्वाज,रामजी सिंह, त्रिपुरारी सिंह, राम किशोर सिंह संजय शर्मा, आदि ने कहा की पिछले चालीस वर्षों से राज्य में संचालित सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के लगातार मांग के उपरांत 2008 में नीतीश सरकार द्वारा ही छात्रों के परीक्षा फल के आधार पर लेट लतीफ अनुदान की शुरुआत की गई, जो अभी 2017 तक ही मिला है, उसमें भी 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का अनुदान बाकी है। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कहा विगत कुछ महीनों पहले माननीय पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच से एक फैसला आया कि बिहार के सभी सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकारी कॉलेज के तर्ज़ पर समान वेतनमान एवं पेंशन फैसले के तीन माह के भीतर दिया जाये, परंतु राज्य सरकार तीन महीने के अंतिम दिन माननीय सुप्रिम कोर्ट में चली गई, तथा सूबे के सैकड़ों कॉलेज भी सुप्रीम कोर्ट में अपना, अपना आवेदन जमा कर फैसले की आश लगाये हुए हैं। नीतीश सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंड में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने हेतु जिन- जिन प्रखंडों में सरकारी और अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज है उसे छोड़ शेष 211 प्रखंडों जहां किसी तरह का डिग्री कॉलेज नहीं है वहाँ जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है, दुसरी ओर अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन किया गया है, परंतु उस कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। सूबे के सभी अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज अपने- अपने कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से अंतिम गुहार लगाए हैं, ताकि 14 अप्रैल के शाम में इनकी कैबिनेट की अंतिम बैठक में वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो सके। भवदीय डॉ अरविंद कुमार ( प्राचार्य) प्रो विजय कुमार मिट्ठू ( विभागाध्यक्ष) महाबोधि कॉलेज, बेला गंज, गया जी, बिहार।
    1
    " महाबोधि कॉलेज बेलागंज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों का नीतीश सरकार से वेतनमान,  पेंशन हेतु अंतिम गुहार "
आप ही ने अनुदान दिया और आपसे ही वेतनमान, पेंशन की आश लगाये सूबे के अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज सम्पूर्ण बिहार में अपने- अपने कॉलेज में नीतीश सरकार की 14 अप्रैल 2026 को होने वाले अंतिम कैबिनेट की बैठक में इसकी घोषणा करने की मांग हेतु एकजुट होकर आवाज  बुलंद किया। 
इसी क्रम में गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के महाबोधि कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन के लिए गुहार लगाई। 
कार्यक्रम में शामिल महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार, प्रो विजय कुमार मिट्ठू,  प्रो बैदेही शरण,  प्रो विनोद कुमार टुनी,  प्रो मदन कुमार, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो सुनील कुमार, प्रो बृजेश शर्मा,  डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो संजू कुमारी,  प्रो नयन तारा,  प्रो अश्विनी कुमार,  प्रो राजीव कुमार, प्रो अजय कुमार, प्रो दिनेश  सिंह,  प्रो सुभाषचंद्र शरस, प्रो नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रो संजय कुमार पांडेय,  प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार,  प्रो मोहम्मद ऐहसान, प्रो सूर्यदेव यादव, प्रो प्रतिमा कुमारी, सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में राम अनुज शर्मा,  भूषण शर्मा, निशांत मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, रामधनी यादव, अभिषेक कुमार,  अशोक शर्मा,  बैकुंठ शर्मा, निमिष भारद्वाज,रामजी सिंह,  त्रिपुरारी  सिंह, राम किशोर सिंह संजय शर्मा, आदि ने कहा की पिछले चालीस वर्षों से राज्य में संचालित सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के लगातार मांग के उपरांत 2008 में नीतीश सरकार द्वारा ही छात्रों के परीक्षा फल के आधार पर लेट लतीफ अनुदान की शुरुआत की गई,  जो अभी 2017 तक ही मिला है,  उसमें भी 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का अनुदान बाकी है। 
शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कहा विगत कुछ महीनों पहले माननीय पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच से एक फैसला आया कि बिहार के सभी  सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकारी कॉलेज के तर्ज़ पर समान वेतनमान एवं पेंशन फैसले के तीन माह के भीतर दिया जाये,  परंतु राज्य सरकार तीन  महीने के अंतिम  दिन माननीय सुप्रिम कोर्ट में चली गई,  तथा सूबे के सैकड़ों कॉलेज भी सुप्रीम कोर्ट में अपना,  अपना आवेदन जमा कर फैसले की आश लगाये हुए हैं। 
नीतीश सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंड में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने हेतु जिन- जिन प्रखंडों में सरकारी और अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज है उसे छोड़ शेष 211 प्रखंडों जहां किसी तरह का डिग्री कॉलेज नहीं है वहाँ जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है,  दुसरी ओर अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार  के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन किया गया है, परंतु उस कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। 
सूबे के सभी अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज अपने- अपने कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से अंतिम गुहार  लगाए हैं, ताकि 14 अप्रैल के शाम में इनकी  कैबिनेट की अंतिम  बैठक में वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो सके। 
भवदीय 
डॉ अरविंद कुमार 
( प्राचार्य)
प्रो विजय कुमार मिट्ठू 
( विभागाध्यक्ष)
महाबोधि कॉलेज,  बेला गंज,  गया जी,  बिहार।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    5 hrs ago
  • Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।
    1
    Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे गए थे। 13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।
    2
    रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर ।
बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे  गए थे।  13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे  पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    1 hr ago
  • विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान संजय वर्मा नवादा (हिसुआ) सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम
    2
    विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान
संजय वर्मा
नवादा (हिसुआ)
सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    23 hrs ago
  • कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोतिया बार में बाबा साहेब 135 व जयंती के रूप में मनाया गया जिसमें से लोग की उमड़ी भीड़ अब देख सकते हैं वीडियो में पूरी रिपोर्ट गाना के माध्यम से एवं नाटक के माध्यम से विकिपीडिया रिपोर्ट
    1
    कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोतिया बार में बाबा साहेब 135 व जयंती के रूप में मनाया गया जिसमें से लोग की उमड़ी भीड़ अब देख सकते हैं वीडियो में पूरी रिपोर्ट गाना के माध्यम से एवं नाटक के माध्यम से विकिपीडिया रिपोर्ट
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • आज एक नवादा जिला के गोबिंदपुर थाना अंतर्गत कमालपुर गांव के नियर स्कूल बच्चे से भरी वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट है जिससे घटना आस्थालनपर जिनक बच्चे की मौतों हो गया
    1
    आज एक नवादा जिला के गोबिंदपुर थाना अंतर्गत कमालपुर गांव के नियर स्कूल बच्चे से भरी वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट है जिससे घटना आस्थालनपर जिनक बच्चे की मौतों हो  गया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.