पिसावा: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 बीघा गन्ना जलकर खाक पिसावा: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 बीघा गन्ना जलकर खाक संवाददाता,, नरेश गुप्ता पिसावां (सीतापुर): जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसवंतपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। जसवंतपुर स्थित गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसान की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना पास ही खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप बबुर्दी गांव निवासी पीड़ित किसान पंकज शुक्ला ने बताया कि उनका खेत कटाई और नई बुवाई के लिए पूरी तरह तैयार था। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा: "खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटक रहे हैं जो गन्ने की पत्तियों को छूते हैं। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। आज उसी लापरवाही का नतीजा है कि मेरी साल भर की मेहनत राख हो गई।" ग्रामीणों ने बचाई सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग पास के खेतों में नहीं फैली, जहां गेहूं की पकी हुई फसल कटाई के इंतजार में खड़ी थी। यदि आग वहां तक पहुँच जाती, तो नुकसान का आंकड़ा करोड़ों में हो सकता था। जांच में जुटा प्रशासन घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम सक्रिय हो गई है: राजस्व विभाग: लेखपाल राम सागर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। बिजली विभाग: नेरी उपकेंद्र के जेई जगदीश कुमार ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेजकर तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन: थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
पिसावा: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 बीघा गन्ना जलकर खाक पिसावा: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 बीघा गन्ना जलकर खाक संवाददाता,, नरेश गुप्ता पिसावां (सीतापुर): जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसवंतपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। जसवंतपुर स्थित गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसान की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना पास ही खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप बबुर्दी गांव निवासी पीड़ित किसान पंकज शुक्ला ने बताया कि उनका खेत कटाई और नई बुवाई के लिए पूरी तरह तैयार था। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा: "खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटक रहे हैं जो गन्ने की पत्तियों को छूते हैं। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों
से की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। आज उसी लापरवाही का नतीजा है कि मेरी साल भर की मेहनत राख हो गई।" ग्रामीणों ने बचाई सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग पास के खेतों में नहीं फैली, जहां गेहूं की पकी हुई फसल कटाई के इंतजार में खड़ी थी। यदि आग वहां तक पहुँच जाती, तो नुकसान का आंकड़ा करोड़ों में हो सकता था। जांच में जुटा प्रशासन घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम सक्रिय हो गई है: राजस्व विभाग: लेखपाल राम सागर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। बिजली विभाग: नेरी उपकेंद्र के जेई जगदीश कुमार ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेजकर तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन: थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
- सीतापुर: लालपुर पट्टी में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश, भव्य आयोजन संपन्न अरुन कुमार यादव स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश सीतापुर के ग्राम पंचायत लालपुर पट्टी में 26 से 30 मार्च तक महात्मा गौतम बुद्ध और भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित पाँच दिवसीय भव्य सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा ली, वहीं आकर्षक झांकियों और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समापन पर आयोजित सर्वसमाज भंडारे में हर धर्म व वर्ग के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर भाईचारे की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान सहित समिति अध्यक्ष डॉ. रमेश यादव सिंह, शिव कुमार भारती, सुखदेव चौबे, रमेश चौबे, बब्बी अंसारी, सुमेरी बुद्धसागर, कमलेश भार्गव, नफीस इसरार, हिमांशु यादव, आनंद यादव, मुन्ना जादूगर, बेचे लाल विश्वकर्मा, माठू खान और बदन्ने भार्गव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, जागरूकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।1
- सीतापुर: लालपुर पट्टी में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश, भव्य आयोजन संपन्न अरुन कुमार यादव स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश/अपना रिपोर्टर अशोक यादव सीतापुर के ग्राम पंचायत लालपुर पट्टी में 26 से 30 मार्च तक महात्मा गौतम बुद्ध और भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित पाँच दिवसीय भव्य सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा ली, वहीं आकर्षक झांकियों और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समापन पर आयोजित सर्वसमाज भंडारे में हर धर्म व वर्ग के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर भाईचारे की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान सहित समिति अध्यक्ष डॉ. रमेश यादव सिंह, शिव कुमार भारती, सुखदेव चौबे, रमेश चौबे, बब्बी अंसारी, सुमेरी बुद्धसागर, कमलेश भार्गव, नफीस इसरार, हिमांशु यादव, आनंद यादव, मुन्ना जादूगर, बेचे लाल विश्वकर्मा, माठू खान और बदन्ने भार्गव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, जागरूकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।2
- Sitapur- अटरिया की बेटी ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में PCS फतह, अंशू सिंह बनीं वाणिज्य कर अधिकारी!1
- लखनऊ। सोशल मीडिया पर यूपी 112 की गाड़ियों को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यूपी 112 द्वारा ई-रिक्शा का कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा है और न ही ऐसी कोई योजना प्रस्तावित है। यूपी 112 ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सभी पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ियां पर्याप्त ईंधन के साथ निर्बाध रूप से कार्य कर रही हैं और प्रदेशभर में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध करा रही हैं। विभाग के अनुसार, यूपी 112 प्रतिदिन औसतन 30,000 लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान कर रहा है। पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या वीडियो को साझा न करें, जिससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर डायल करने की सलाह दी गई है।2
- ➡️ उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर ➡️ जिला अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत1
- झूठी सूचना देकर 112 पुलिस टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला। पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता। ईंट-पत्थर चलाकर किया गया हमला। होमगार्ड श्रवण कुमार की वर्दी फाड़ने की कोशिश। नामजद आरोपियों में धीरज, रामस्वरूप, निर्मल उर्फ छोटू, रामदीन, भूपेंद्र। पुलिस पर हमले से क्षेत्र में हड़कंप, कड़ी कार्रवाई की मांग। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर गांव की पूरी घटना।। #वीडियो_वायरल #यूपी #uppolic1
- लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण वितरित करते हुए1
- राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-13 स्थित मेजर मेहरा भारत गैस सर्विस के बाहर आज उस समय हंगामा हो गया, जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस न मिलने से नाराज़ होकर इकट्ठा हो गए। लोगों का आरोप है कि बुकिंग कराने के बावजूद भी पिछले 10 दिनों से उनके घरों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन गैस की डिलीवरी नहीं हो रही। इस समस्या के चलते कई परिवारों को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द गैस सप्लाई बहाल करने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है।1