logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अशोकनगर देहात थाना द्वारा मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को मिलाया परिजनों से अशोकनगर - पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नागरिकों की सहायता हेतु तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अति0 पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कँवर, एसडीओपी विवेक शर्मा, एवं थाना देहात प्रभारी भुबनेश शर्मा द्वारा मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाया गया उल्लेखनीय है कि सोमबार को थाना देहात क्षेत्र के ग्राम राजतला से डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गांव में भटक रही है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है तथा अपने संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की 112 एफआरव्ही-12, जिसमें ड्यूटीरत प्रआर अरुण पाल उपस्थित थे, तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित थाना देहात लेकर आए। थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा द्वारा महिला से नाम एवं निवास स्थान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। महिला ने अपना नाम किशन बाई बताया तथा खिरियाटांका एवं आसपास के कुछ गांवों के नाम बताए, साथ ही यह भी बताया कि वह तालाब के पास रहती है। हालांकि वह अपने परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थीं। प्राप्त संकेतों के आधार पर चीता-3 को तुलसी सरोवर तालाब क्षेत्र में जानकारी जुटाने हेतु रवाना किया गया। साथ ही महिला का फोटो एवं नाम, उनके द्वारा बताए गए गांवों के सरपंचों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। तत्पश्चात एक व्यक्ति द्वारा महिला की पहचान किशन बाई यादव, निवासी ग्राम खिरियाटांका, हाल निवासी डॉक्टर कॉलोनी के रूप में की गई तथा उनके पुत्र चन्द्रपाल सिंह पुत्र गोविन्द सिंह यादव की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सूचना के आधार पर चीता-3 को डॉक्टर कॉलोनी भेजकर महिला के पुत्र से संपर्क किया गया और उन्हें थाने बुलाया गया। थाना देहात में पुत्र द्वारा महिला की पहचान अपनी माता के रूप में की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात उपनिरीक्षक भुवनेश शर्मा, प्रआर अरुण पाल (थाना कोतवाली), आरक्षक पुष्पेन्द्र जाट एवं मआर संध्या रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

5 hrs ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•

More news from Lalitpur and nearby areas
  • Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    1
    Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
    5 hrs ago
  • sarkari Bhumi per avaidh utkhalan
    2
    sarkari Bhumi per avaidh utkhalan
    user_Umesh koli
    Umesh koli
    Voice of people खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Chhota balak
    2
    Post by Chhota balak
    user_Chhota balak
    Chhota balak
    Farmer ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा में अंसतुलित होकर बाइक टकराई पेड़ से दो की मौत लहर धाम तिराहे की घटना #madawara #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara
    1
    ललितपुर के मड़ावरा में अंसतुलित होकर बाइक टकराई पेड़ से दो की मौत लहर धाम तिराहे की घटना #madawara #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बजट सत्र पर राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी
    1
    बजट सत्र पर राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    14 hrs ago
  • शमशाबाद में भोलेनाथ की बारात में जमकर नाचे शिवभक्त#शमशाबाद #महाशिवरात्रि #शिवबारात #हरहरमहादेव #भोलेनाथ #शिवभक्ति #शिवपार्वतीविवाह #धार्मिकआयोजन #सूर्यनगर #श्रद्धालुओं_की_भीड़
    1
    शमशाबाद में भोलेनाथ की बारात में जमकर नाचे शिवभक्त#शमशाबाद
#महाशिवरात्रि
#शिवबारात
#हरहरमहादेव
#भोलेनाथ
#शिवभक्ति
#शिवपार्वतीविवाह
#धार्मिकआयोजन
#सूर्यनगर
#श्रद्धालुओं_की_भीड़
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    1
    Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
    5 hrs ago
  • Post by Raees Khan
    2
    Post by Raees Khan
    user_Raees Khan
    Raees Khan
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    44 min ago
  • ग्राम छार में वृद्ध महिला के चारे में दबंगों ने लगाई आग, पुलिस पर भी रिश्वत लेने का आरोप ग्राम सिरसौद की पुलिस भ्रष्टाचार इस मां ने गंभीर रूप लगे पुलिस के ऊपर
    1
    ग्राम छार में वृद्ध महिला के चारे में दबंगों ने लगाई आग, पुलिस पर भी रिश्वत लेने का आरोप ग्राम सिरसौद की पुलिस भ्रष्टाचार इस मां ने गंभीर रूप लगे पुलिस के ऊपर
    user_Suraj Singh Mourya
    Suraj Singh Mourya
    Tour Guide शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.