Shuru
Apke Nagar Ki App…
please check
ARPIT BYAS
please check
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवगनपुरा में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, बस्ती से हटाने की मांग तेज रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी से सटे ग्राम पंचायत देवगनपुरा में स्थित देसी शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बस्ती के बेहद नजदीक संचालित इस ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके के कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि शराबखोरी ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। भारत अहिरवार ने बताया कि “दारू की वजह से हमारा लड़का खत्म हो गया, और उसकी की बहू घर छोड़कर चली गई। ठेका पास होने से आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।” ग्रामीणों के अनुसार, ब्लॉक बाईपास के आगे देवगनपुरा बस्ती के बिल्कुल पास स्थित यह ठेका घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा है, जहां आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है और पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेके से लगभग 200 मीटर की दूरी पर जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थित हैं, जबकि करीब 500 मीटर दूर नेहरू इंटर कॉलेज है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को स्कूल आते-जाते समय असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने इसे बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेका नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरजीएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आसपास किसी मंदिर या घनी बस्ती की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है, जबकि महिलाओं ने साफ कर दिया है कि ठेका हटने तक उनका विरोध जारी रहेगा।1
- *थाना बड़ामलहरा पुलिस ने महाराजगंज तिगड्डे एवं लाइसेंसी शराब की दुकान में घुसकर मारपीट एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* *आरोपी कन्हैया यादव अवैध शराब मारपीट संपत्ति को क्षति जैसे 5 अपराधों में लिप्त* थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व रात्रि 10 बजे के आसपास महाराजगंज तिगड्डे एवं बस स्टैंड के पास लाइसेंसी शराब की दुकान में घुसकर फरियादी पीड़ित एवं सेल्समेन के साथ मारपीट एवं संपत्ति को क्षति संबंधी रिपोर्ट पर थाना बड़ा मलहरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित आरोपियों में से दो आरोपी 1. कन्हैया उर्फ बृजेश यादव पिता बुद्धू यादव निवासी कस्बा बड़ा मलहरा 2. बुद्धू यादव पिता नत्थू यादव निवासी बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी कन्हैया यादव अवैध शराब मारपीट संपत्ति को क्षति जैसे 5 अपराधों में लिप्त है। घटना में सम्मिलित शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक भान सिंह, के के ठाकुर, प्रधान आरक्षक पंकज तिवारी, संदीप अहिरवार, सरमन लाल, अनिल तिवारी, सीता अहिरवार, आरक्षक सतीश यादव, सोनू यादव, विनोद विश्वकर्मा, निशांत सिंह, मलखान, उमेश, महिला आरक्षक रंजना की भूमिका रही।1
- Hi1
- Post by Mamta chaurasiya1
- दो मोटरसाइकिलों की आपसी भिड़ंत में एक गंभीर घायल अजयगढ़:- अजयगढ़ के किशनपुर के पास शाम को दो मोटर साइकिलों की आपसी भिड़ंत में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह पटेल पिता बाबूलाल पटेल ग्राम बैरागा अजयगढ़ से घर की ओर जा रहा था तभी अचानक दूसरी तरफ से आ रही मोटर साइकिल से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें हिम्मत ग्भीर रूप से घायल हो गया घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।3
- बरगी डैम में घटित अत्यंत हृदयविदारक क्रूज दुर्घटना के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी के साथ पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके उपरांत खमरिया टापू पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।1
- महोबा: ग्राम दुलारा में विद्युत विभाग की लापरवाही से मदन अनुरागी का आशियाना और मवेशी जलकर राख, प्रशासनिक उदासीनता पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश1
- *यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp) वर्ष 2026 का द्वितीय दिवस* पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया है। आज समर कैम्प के द्वितीय दिवस पर यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत द्वारा प्रतिभागियों को यातायात संबंधी ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक टूल्स, ट्राफ़िक मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सीडेंट कंट्रोल, मेकेनिज़्म, राहवीर योजना, संबंधी जानकारी दी गई, यातायात में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनरी का उपयोग के बारे में बताया गया, उसके उपरात छात्र छात्राओं को सर्वाधिक सड़क हादसो वाले स्थान ब्लैक स्पॉट का भ्रमण कराया गया। जहां छात्र छात्राओं ने सड़क हादसो की वजह और उससे कैसा बचा जाए इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही हाईवे पर नियमों का पालन न करने वाले लोगों को रोककर समझाइस भी दी गई। नियम से चलने वालों को रोककर अभिवादन किया गया।2
- fj6rhkudfjkkuikzdjkjjgfffhjsjdfrrhrjjfjfjffufufjfjfhfjfjfjfjfjffjfugugfufugufgjfhfhfhfhfhfuf6gjftutjtutut7fjdjdbdfbrc5xrjjjdhd8jrrhrhhtj5j5h5h5h5h5htjtjtjitititutt3