सीतापुर पुलिस लाइन में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, एसपी अंकुर अग्रवाल ने गाना गाकर बढ़ाया उत्साह सीतापुर। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर सीतापुर पुलिस लाइन में इस बार होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस परिवार के साथ जमकर होली खेली और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में रंग-गुलाल उड़ते नजर आए। होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने माइक थामकर भोजपुरी गीत कमरिया गोरे लापालूप लालीपॉप लागेलु गाया। उनका गाना सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर जश्न मनाया और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक अंदाज में होली खेलने की भी व्यवस्था की गई थी। यहां मिट्टी खोदकर कीचड़ तैयार किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मी एक-दूसरे को कीचड़ में फेंकते हुए मस्ती करते दिखाई दिए। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा और पुलिसकर्मी संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह, क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

- यूपी के कुशीनगर में दलित समाज की 21 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप गैंगरेप से पहले पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया गया था, आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर रात भर गैंगरेप किया, जैसे तैसे सुबह युवती घर पहुंची तब आपबीती सुनाई1
- यूपी – हाथरस में थार पेड़ से टकराई। NSG कमांडो योगेंद्र सिंह की मौत हुई, 3 दोस्तों की हालत गंभीर है। ये सभी होली खेलकर हाथरस से मथुरा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि थार चकनाचूर हो गई। गेट और पहिए अलग–अलग हो गए।1
- *पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, डीएम ने किया भ्रामक खबरों का खंडन* *डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आमजन से अपील, केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें* *अफवाहों से रहें सावधान, जरूरत के मुताबिक ही लें पेट्रोल-डीजल* लखीमपुर खीरी, 06 मार्च। जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद, सोशल मीडिया और अफवाहों से आमजन में भ्रम और घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफवाहों का खंडन करते हुए आमजन से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों, केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह के सहयोग से व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी और सभी नागरिकों को ईंधन की आपूर्ति बिना किसी समस्या के उपलब्ध होती रहेगी। बताते चलें कि जिला प्रशासन की सक्रिय निगरानी, आमजन की समझदारी से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। *पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक और नियमित आपूर्ति जारी : डीएसओ* जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। घबराहट में अनावश्यक भंडारण करने से ही कृत्रिम संकट पैदा होता है और आम उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। डीएसओ ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- निघासन खीरी। दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को निगलने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल, आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता,दो घंटे के भीतर ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण।1
- यूपी के अलीगढ़ में BJP के वरिष्ठ नेता हेमंत गर्ग जी ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल सटा दी लेकिन... चिंता की बात नहीं है, पिस्टल डराने की नीयत से सटाई गई थी, जान से मारने के लिए नहीं हेमंत जी तो बेहद संस्कारी आदमी हैं बस उनका बेटा थोड़ा मनबढ़ निकल गया है, उसके चक्कर में विवाद हो गया हेमंत जी जेल चले गए हैं, उनका बेटा फरार हो गया, पुलिस खोज रही है1
- *दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को निगलने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल,आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता,दो घंटे के भीतर ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण।*1
- झांसी - शिवाजी नगर इलाके में 6 लड़कियों और एक युवक ने देर रात एक घर के बाहर जमकर हंगामा किया, आरोप है कि उन्होंने घरों के दरवाजे खटखटाए, लात मारी और लोगों के नाम लेकर अभद्र गालियां दीं, साथ ही हाथ में DJ साउंड सिस्टम लेकर तेज गाने बजाकर हुड़दंग किया, पीड़ित महिला ने नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, महिला का आरोप है कि ये लड़कियां आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती हैं और रात में लोगों को परेशान करती हैं1