*रक्षाबंधन पर एटा पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, मलावन-सकीट में 20 किमी तक पैट्रोलिंग* एटा। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना मलावन और थाना सकीट पुलिस ने संयुक्त रूप से कस्बा मलावन व सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल एवं पुलिस मोबाइल वाहन से पैट्रोलिंग की। पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण कर मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से त्योहार के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया। क्षेत्राधिकारी सकीट के नेतृत्व में की गई इस पैट्रोलिंग का उद्देश्य अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना रहा। रक्षाबंधन के मद्देनजर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाए जाने से लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। एटा पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी करती रहेगी।
*रक्षाबंधन पर एटा पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, मलावन-सकीट में 20 किमी तक पैट्रोलिंग* एटा। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना मलावन और थाना सकीट पुलिस ने संयुक्त रूप से कस्बा मलावन व सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल
के साथ मोटरसाइकिल एवं पुलिस मोबाइल वाहन से पैट्रोलिंग की। पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण कर मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से त्योहार के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया। क्षेत्राधिकारी सकीट के नेतृत्व में की गई इस पैट्रोलिंग
का उद्देश्य अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना रहा। रक्षाबंधन के मद्देनजर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाए जाने से लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। एटा पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी करती रहेगी।
- सत्ता की खनक, दमकल विभाग की गाड़ी धो रही कर, बेलगाम सरकार रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *मध्य प्रदेश :- इसे कहते हैं सत्ता की हनक- गजब के ठाठ हैं भाजपा के विधायक साहब के.....* आरोप है कि सिंगरौली के भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार फायर ब्रिगेड वाहन से धोई गई1
- एटा में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.02 लाख नकद और छह मोबाइल बरामद एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹1,02,800 की नकदी, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर 11 लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी एवं फड़ से ₹1,02,800 नकद, ताश के पत्ते तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी में तीन नई गड्डी ताश के पत्तों की भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में कमल, रामनरेश, राजेश, राकेश, वैभव उर्फ मोन्टी, विकेश, मानपाल, संजीव, कुवरपाल, मोहित और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी जनपद एटा के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, उपनिरीक्षक पारस त्यागी, उपनिरीक्षक कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।3
- एटा। मंत्री ने किया फोन, एटा के डीएम ने नहीं उठाया कॉल, फिर मंत्री ने जताई नाराजगी।1
- बेवर –ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस की खुशी में बुधवार को बेवर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर के मोहल्ला ब्राह्मनान, धनकरी, इटावा रोड, चमनगंज सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों से जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरा और बेवर ईदगाह पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी की खुशी मनाई। जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बेवर सिटी इंचार्ज शैलेश निगम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।:::2
- बूलगढ़ी बिटिया कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! यूपी सरकार को 3 महीने में पीड़ित परिवार को नोएडा/गाजियाबाद में घर और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आदेश! 🚨 बूलगढ़ी बिटिया कांड में बड़ा फैसला: हाईकोर्ट का यूपी सरकार को आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाथरस के बहुचर्चित बूलगढ़ी बिटिया कांड में पीड़ित दलित परिवार के पुनर्वास को लेकर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि 3 महीने के भीतर पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में घर और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। पीड़ित परिवार सुरक्षा कारणों से अलीगढ़, एटा या कासगंज में रहने को तैयार नहीं था। इसके बावजूद यूपी सरकार इन्हीं जिलों में घर देने पर जोर दे रही थी। हाईकोर्ट ने सरकार के इस रुख को अड़ियल रवैया बताते हुए 22 फरवरी 2025 के आदेश को रद्द कर दिया। जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस जसप्रीत सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया। 📌 क्या है बूलगढ़ी कांड? 14 सितंबर 2020 को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में एक दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामले में चार आरोपियों—लवकुश, रामू, रवि और संदीप—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 29 सितंबर 2020 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार को नोएडा/गाजियाबाद में परिवार के पुनर्वास और एक सदस्य को नौकरी की व्यवस्था करनी होगी। आप इस हाईकोर्ट के फैसले को कैसे देखते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। #Hathras #Boolgarhi #HathrasCase #AllahabadHighCourt #HighCourt #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #DalitFamily #Justice #HindNews2471
- #Etah विजय नगर कॉलोनी में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, जुआरी दबोचे #etahcity #jsknewsindia #etahfeed #viralreelsシ #VIRALNEWSTODAY #viralreelschallenge1
- मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला1
- प्यारपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यारपुर में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रपाल पुत्र पोतीराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं मृतक के भाई ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में चंद्रपाल के साथ मारपीट की गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्या के बाद चंद्रपाल के शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चंद्रपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर और लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1