Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह धमदाहा की विधायिका आखिर समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने कियू रोने लगी देखिए वीडियो बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह धमदाहा की विधायिका आखिर समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने कियू रोने लगी देखिए वीडियो
Today Real News
बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह धमदाहा की विधायिका आखिर समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने कियू रोने लगी देखिए वीडियो बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह धमदाहा की विधायिका आखिर समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने कियू रोने लगी देखिए वीडियो
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह धमदाहा की विधायिका आखिर समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने कियू रोने लगी देखिए वीडियो1
- जलालगढ़ पीएचसी में हाई मास्ट लाइट खराब, अंधेरे में मरीजों को परेशानी। जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों पहले लगाए गए दो हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसके अलावा जलालगढ़ बाजार में मंदिर के समीप लगाया गया एक हाई मास्ट भी बरसों से बंद है। इन लाइटों की मरम्मत या देखरेख की ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हाई मास्ट लाइट बंद रहने के कारण शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व के दो विधायकों के कार्यकाल में पीएचसी के मुख्य गेट के पास दोनों हाई मास्ट लाइट लगाए गए थे। शुरुआती दिनों में इन लाइटों से पूरा परिसर रोशनी से जगमग रहता था, लेकिन धीरे-धीरे सभी लाइट खराब हो गईं। लोगों का कहना है कि एक हाई मास्ट को लगभग दो वर्ष पहले मरम्मत के लिए कंपनी वाले ले गए थे, लेकिन आज तक उसे वापस नहीं लगाया गया। वहीं दूसरा हाई मास्ट भी खराब पड़ा है और उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस संबंध में लोगों ने पूर्व विधायक का ध्यान भी आकृष्ट कराया था, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। इधर जलालगढ़ बाजार स्थित धर्मशाला के पास लगाया गया हाई मास्ट भी कुछ दिनों तक चलने के बाद खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर हाई मास्ट लगाए गए, लेकिन रखरखाव के अभाव में उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द मरम्मत कराकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- कटिहार। महिलाओं के रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए जिले में जीविका दीदियों के फूड डिलीवरी मॉडल की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अब जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों से तैयार किया गया भोजन ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकेंगी। इस मॉडल का उद्घाटन गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटिहार के जिलाधिकारी Ashutosh Dwivedi ने इस पहल की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने द्वारा तैयार शुद्ध और घर का बना भोजन लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy और Zomato के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगी। इससे जहां लोगों को स्वच्छ और भरोसेमंद भोजन उपलब्ध होगा, वहीं जीविका दीदियों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जीविका दीदियों के लिए तैयार किया गया यह मॉडल पहले भी कई जगहों पर सफल रहा है और अब कटिहार में इसकी शुरुआत से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ भोजन की उपलब्धता भी बढ़ेगी।1
- Post by Razi Anwar1
- Post by Araria News1
- अजब गजब प्रेम-कहानी 💞 कोर्ट मैरिज शादी कर बेटी ने माता पिता को दिया सन्देश देखिए 🫢1
- राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 3.0 में कसबा की दो शिक्षिकाओं का शानदार प्रदर्शन पूर्णिया। राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 3.0 में पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड की दो शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कसबा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकबाग की शिक्षिका पूजा बोस (हिन्दी विषय) तथा मध्य विद्यालय बरेटा संथाल की शिक्षिका नुजहत आरा (उर्दू विषय) ने अपने अभिनव शिक्षण सामग्री (TLM) और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूजा बोस ने अपने TLM के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा निदेशक को भी गतिविधि कराकर उसकी उपयोगिता और प्रभाव को प्रदर्शित किया, जिसे काफी सराहना मिली। इस उपलब्धि से कसबा प्रखंड सहित पूरे पूर्णिया जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है। सभी ने आशा व्यक्त की कि दोनों शिक्षिकाएँ भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करते हुए कसबा प्रखंड और पूर्णिया जिले का मान-सम्मान बढ़ाती रहेंगी।1
- पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे जिले में अकीदत और शांति के माहौल में अदा की गई। शहर के प्रमुख मंगल बाजार जामा मस्जिद सहित जिले की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर होते-होते मस्जिदों के अंदर और बाहर तक नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नमाजियों ने पूरे अनुशासन के साथ नमाज अदा की और रमजान की बरकतों के लिए अल्लाह से दुआ की। शहर के मंगल बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज के दौरान नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के समय शहीद चौक से मंगल बाजार जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, ताकि नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया, जिससे नमाजियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर लोगों ने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की सराहना की। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ की।3
- अजब प्रेम की गजब प्रेम-कहानी 💞 , अपनी मर्जी से लड़की शादी करने के बाद माता पिता एवं मामा को कैसे मना रही, जैसे माता पिता के लिए कोई खजाना ढूंढी हैं। 🫢 . . . . . #arariatalk #NirajKumar #today #BiharNews #ShortSeries #viralphotochallenge #postviralシ1