logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवांकुर सखी द्वारा हरियाली यात्रा का सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम चंगेरा में संपन्न* *विकासखंड के सभी 25 प्रस्फुटन समितियों में नवांकुर सखीयो की सहभागिता* वारासिवनी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड वारासिवनी द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर से प्रारम्भ हरियाली नवांकुर सखी यात्रा आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चंगेरा में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम आनंदमय उत्साहपूर्वक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत चंगेरा के सभागार में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ संगोष्ठी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने नवांकुर सखी कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि जन अभियान परिषद के माध्यम से आओ बनाए मध्य प्रदेश के अंतर्गत अनेकानेक जन जागरूकता के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 313 विकासखंड में हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होकर प्रत्येक गांव में नवांकुर सखियों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जन जागरूकता रैली कलश यात्रा और अन्य जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण लोगों को पर्यावरण के प्रति जन जागरूक करना अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण और संवर्धन करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले से ही आम, नीम, जामुन, बढ़, पीपल, बरगद, जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाने को जोर दिया और गांव में बड़े-बड़े फलों के बगीचे हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद इसी प्रकार नवांकुर नर्सरी नवांकुर वन के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहा है, जिसमें आप सभी इस काम को आगे बढ़ाने में जन अभियान परिषद का सहयोग करें। करियर शिक्षा समिति के अध्यक्ष निरंजन बिसेन ने कहा कि जन अभियान परिषद अपने प्रारंभ कल से ही पर्यावरण के संरक्षण लिए काम कर रहा है। इसी के अंतर्गत आज हमारी केरियर शिक्षा समिति के माध्यम से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लाडली लक्ष्मी, लाडली बहन और अब नवांकुर सखी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। आप सभी सशक्त बने यही मध्य प्रदेश सरकार चाहती भी है। इसके साथ-साथ आप सामाजिक सहभागिता के काम में भी आगे आए और सामाजिक सरोकार के काम आप सभी को करना है, ऐसी मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नवांकुर सखी के माध्यम से आप स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का साथ देंगे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत वारासिवनी अध्यक्ष श्रीमती माया उईके ने कहा कि यह हमारी भूमि देवभूमि है और इस देवभूमि पर हम सब लोग प्रकृति के पूजा करें और प्रकृति की पूजा हम वृक्ष लगाकर इसे हरा-भरा करने में सहयोगी बने, हम रासायनिक खादो का उपयोग कम कर जैविकता की ओर बड़े और गौशाला पशुधन को महत्व दें। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को देसी गायों के माध्यम से अपनी प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद पंचायत वारासिवनी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन ने कहा कि आज समाज में जितनी सहभागिता पुरुष वर्ग की है, उतनी ही हम सब माता बहनों की है। हम सब लोगों को अपने घर गृहस्थी के काम के साथ-साथ समाज के काम में भी हाथ बटाना चाहिए। जन अभियान परिषद के माध्यम से यह अभिनव कार्यक्रम नवांकुर सखी हम सब लोगों के लिए प्रेरणादायक बनेगा और हम सब पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए कम करें और अपने गांव खेत खलियान में अधिक से अधिक पौधे लगाने का काम करें । संवाद चौपाल कार्यक्रम के पश्चात नवांकुर सखी और ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा ढोल मंजीरे के साथ प्रारंभ कर हनुमान मंदिर में समापन किया गया। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक पर्यावरण संबंधी नारे लगाए गए। कलश यात्रा ग्राम का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां नवांकुर सखियों द्वारा जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना किया गया । इसके उपरांत स्कुल प्रांगण में नवांकुर योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती माया उईके अध्यक्ष जनपद पंचायत वारासिवनी, श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत वारासिवनी, निरंजन बिसेन सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष केरियर शिक्षा समिति, सुरेन्द्र कुमार भगत विकासखंड समन्वयक, संजय टेम्भरे अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, कोमेन्द्र बिसेन परामर्शदाता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग और नवांकुर सखीयां उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

नवांकुर सखी द्वारा हरियाली यात्रा का सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम चंगेरा में संपन्न* *विकासखंड के सभी 25 प्रस्फुटन समितियों में नवांकुर सखीयो की सहभागिता* वारासिवनी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड वारासिवनी द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर से प्रारम्भ हरियाली नवांकुर सखी यात्रा आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चंगेरा में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम आनंदमय उत्साहपूर्वक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत चंगेरा के सभागार में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ संगोष्ठी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने नवांकुर सखी कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि जन अभियान परिषद के माध्यम से आओ बनाए मध्य प्रदेश के अंतर्गत अनेकानेक जन जागरूकता के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 313 विकासखंड में हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होकर प्रत्येक गांव में नवांकुर सखियों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जन जागरूकता रैली कलश यात्रा और अन्य जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण लोगों को पर्यावरण के प्रति जन जागरूक करना अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण और संवर्धन करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले से ही आम, नीम, जामुन, बढ़, पीपल, बरगद, जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाने को जोर दिया और गांव में बड़े-बड़े फलों के बगीचे हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद इसी प्रकार नवांकुर नर्सरी नवांकुर वन के

माध्यम से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहा है, जिसमें आप सभी इस काम को आगे बढ़ाने में जन अभियान परिषद का सहयोग करें। करियर शिक्षा समिति के अध्यक्ष निरंजन बिसेन ने कहा कि जन अभियान परिषद अपने प्रारंभ कल से ही पर्यावरण के संरक्षण लिए काम कर रहा है। इसी के अंतर्गत आज हमारी केरियर शिक्षा समिति के माध्यम से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लाडली लक्ष्मी, लाडली बहन और अब नवांकुर सखी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। आप सभी सशक्त बने यही मध्य प्रदेश सरकार चाहती भी है। इसके साथ-साथ आप सामाजिक सहभागिता के काम में भी आगे आए और सामाजिक सरोकार के काम आप सभी को करना है, ऐसी मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नवांकुर सखी के माध्यम से आप स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का साथ देंगे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत वारासिवनी अध्यक्ष श्रीमती माया उईके ने कहा कि यह हमारी भूमि देवभूमि है और इस देवभूमि पर हम सब लोग प्रकृति के पूजा करें और प्रकृति की पूजा हम वृक्ष लगाकर इसे हरा-भरा करने में सहयोगी बने, हम रासायनिक खादो का उपयोग कम कर जैविकता की ओर बड़े और गौशाला पशुधन को महत्व दें। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को देसी गायों के माध्यम से अपनी प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना

चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद पंचायत वारासिवनी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन ने कहा कि आज समाज में जितनी सहभागिता पुरुष वर्ग की है, उतनी ही हम सब माता बहनों की है। हम सब लोगों को अपने घर गृहस्थी के काम के साथ-साथ समाज के काम में भी हाथ बटाना चाहिए। जन अभियान परिषद के माध्यम से यह अभिनव कार्यक्रम नवांकुर सखी हम सब लोगों के लिए प्रेरणादायक बनेगा और हम सब पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए कम करें और अपने गांव खेत खलियान में अधिक से अधिक पौधे लगाने का काम करें । संवाद चौपाल कार्यक्रम के पश्चात नवांकुर सखी और ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा ढोल मंजीरे के साथ प्रारंभ कर हनुमान मंदिर में समापन किया गया। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक पर्यावरण संबंधी नारे लगाए गए। कलश यात्रा ग्राम का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां नवांकुर सखियों द्वारा जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना किया गया । इसके उपरांत स्कुल प्रांगण में नवांकुर योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती माया उईके अध्यक्ष जनपद पंचायत वारासिवनी, श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत वारासिवनी, निरंजन बिसेन सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष केरियर शिक्षा समिति, सुरेन्द्र कुमार भगत विकासखंड समन्वयक, संजय टेम्भरे अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, कोमेन्द्र बिसेन परामर्शदाता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग और नवांकुर सखीयां उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बुदबुदा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी अन्तर्गत ग्राम बुदबुदा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत बुदबुदा भवन में सरपंच हंसराज कावरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र बारमाटे, आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेक्टर प्रभारी श्रीमती डॉ अंजू बिसेन, सेवा सहकारी साख समिति बुदबुदा में एम एल ऐडे एवं समस्त कर्मचारी व ग्रामीण द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया। फिर राष्ट्र गीत व राष्ट्र गान का गायन किया गया। इस मौके पर ग्राम में विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति की लौ ग्रामीणों में जलाई गई।
    3
    बुदबुदा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया
विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी 
वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी अन्तर्गत ग्राम बुदबुदा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। 
ग्राम पंचायत बुदबुदा भवन में सरपंच हंसराज  कावरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र बारमाटे, आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेक्टर प्रभारी श्रीमती डॉ अंजू बिसेन, सेवा सहकारी साख समिति   बुदबुदा में एम एल ऐडे एवं समस्त कर्मचारी  व ग्रामीण द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया। फिर राष्ट्र गीत व राष्ट्र गान का गायन किया गया। 
इस मौके पर ग्राम में विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति की लौ ग्रामीणों में जलाई गई।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई नाग पंचमी,bकोसुम्बा विक्तु बाबा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
    1
    क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई नाग पंचमी,bकोसुम्बा विक्तु बाबा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *सिवनी जिला के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मौका ना गवाये 20 अगस्त 2026आखिरी तारीख*
    1
    *सिवनी जिला के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मौका ना गवाये 20 अगस्त 2026आखिरी तारीख*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार! लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार! 🚩 तेज रफ्तार से बढ़ता भारत, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर देश
    1
    लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार!
लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार! 🚩
तेज रफ्तार से बढ़ता भारत, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर देश
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुंडारा से दिघौरी पहुंची भव्य ‘बम-बम भोले’ कावड़ यात्रा, स्फटिक शिवलिंग का हुआ जलाभिषेक भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय ‘बम-बम भोले’ कावड़ यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त को मां वैनगंगा के पवित्र उद्गम स्थल मुंडारा धाम से हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ लेकर शामिल हुए। पहले दिन कावड़ यात्री मां वैनगंगा का पवित्र जल लेकर मातृधाम कातलबोडी पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई तथा रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा के दूसरे दिन 17 अगस्त को कावड़ यात्री गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचे। यहां परिजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, उन्नति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ कांवड़ में लाए गए मां वैनगंगा के पवित्र जल से मंदिर में विराजमान विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही यात्रा की व्यवस्थाओं और भोजन-प्रसाद व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। दो दिवसीय कावड़ यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।
    1
    मुंडारा से दिघौरी पहुंची भव्य ‘बम-बम भोले’ कावड़ यात्रा, स्फटिक शिवलिंग का हुआ जलाभिषेक
भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय ‘बम-बम भोले’ कावड़ यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त को मां वैनगंगा के पवित्र उद्गम स्थल मुंडारा धाम से हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ लेकर शामिल हुए। 
पहले दिन कावड़ यात्री मां वैनगंगा का पवित्र जल लेकर मातृधाम कातलबोडी पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई तथा रात्रि विश्राम किया गया।
यात्रा के दूसरे दिन 17 अगस्त को कावड़ यात्री गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचे। यहां परिजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, उन्नति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ कांवड़ में लाए गए मां वैनगंगा के पवित्र जल से मंदिर में विराजमान विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन किया गया।
इस अवसर पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही यात्रा की व्यवस्थाओं और भोजन-प्रसाद व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। दो दिवसीय कावड़ यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Seoni News: नाग पंचमी पर गणेशगंज के शेष नाग मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ
    1
    Seoni News: नाग पंचमी पर गणेशगंज के शेष नाग मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गायत्री मंदिर से कुम्हा घाट तक दिखा आस्था का सैलाब, नर्मदा जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक सावन सोमवार पर नारायणगंज में निकली कांवड़ यात्रा गायत्री मंदिर से कुम्हा घाट तक दिखा आस्था का सैलाब, नर्मदा जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक 17 अगस्त सोमवार पांच बजे स्थानीयजनों ने बताया कि श्रावण मास पर नारायणगंज नगर में शिवभक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को स्थानीय गायत्री मंदिर के तत्वावधान में एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए, जिससे पूरा नारायणगंज क्षेत्र भक्तिमय हो गया और हर तरफ शिव के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नारायणगंज स्थित गायत्री मंदिर से हुआ। यहाँ से सभी कांवडि़ए और श्रद्धालु कुम्हा घाट पहुँचे। कुम्हा घाट पर स्नान ध्यान के बाद कलशों में पवित्र नर्मदा जल भरकर कांवडिय़ों का जत्था वापस नारायणगंज की ओर रवाना हुआ। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। नगर भ्रमण के बाद यह भव्य कांवड़ यात्रा पुन: अपने स्थल गायत्री मंदिर पहुँची। यहाँ पहुँचकर श्रद्धालुओं ने कांवड़ में लाए गए नर्मदा जल से भगवान शंकर का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद आयोजन समिति की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। शिवभक्तों की अपार आस्था और भारी धार्मिक उत्साह के बीच इस भव्य कांवड़ यात्रा का उल्लासपूर्ण समापन हुआ। 0000000000000000000000000000000
    1
    गायत्री मंदिर से कुम्हा घाट तक दिखा आस्था का सैलाब, नर्मदा जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
सावन सोमवार पर नारायणगंज में निकली कांवड़ यात्रा
गायत्री मंदिर से कुम्हा घाट तक दिखा आस्था का सैलाब, नर्मदा जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
17 अगस्त सोमवार पांच बजे स्थानीयजनों ने बताया कि श्रावण मास पर नारायणगंज नगर में शिवभक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को स्थानीय गायत्री मंदिर के तत्वावधान में एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए, जिससे पूरा नारायणगंज क्षेत्र भक्तिमय हो गया और हर तरफ शिव के जयकारे गूंजते रहे।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नारायणगंज स्थित गायत्री मंदिर से हुआ। यहाँ से सभी कांवडि़ए और श्रद्धालु कुम्हा घाट पहुँचे। कुम्हा घाट पर स्नान ध्यान के बाद कलशों में पवित्र नर्मदा जल भरकर कांवडिय़ों का जत्था वापस नारायणगंज की ओर रवाना हुआ। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
नगर भ्रमण के बाद यह भव्य कांवड़ यात्रा पुन: अपने स्थल गायत्री मंदिर पहुँची। यहाँ पहुँचकर श्रद्धालुओं ने कांवड़ में लाए गए नर्मदा जल से भगवान शंकर का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद आयोजन समिति की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। शिवभक्तों की अपार आस्था और भारी धार्मिक उत्साह के बीच इस भव्य कांवड़ यात्रा का उल्लासपूर्ण समापन हुआ।
0000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मेढकी में गाइड ने फहराया ध्वज शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीता है, वह दहाड़ता है वारासिवनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंडकी में स्काउट गाइड का ध्वज बड़े ही हर्षोल्लाह से फहराया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य नंदा रंगारी, गाइड कैप्टन उमा मार्को के निर्देशन में सर्वप्रथम गाइडो द्वारा हरसू बनवाया गया। गाइड के द्वारा सुविचार कहा गया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीता है, वह दहाड़ता है। इस प्रार्थना के उपरांत कलर पार्टी को बुलाया गया और गाइड माही मेश्राम के द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। सेल्यूट के साथ ध्वज का सम्मान किया गया। इसके बाद झंडा गीत गाया गया। कार्यक्रम में संकेत शुक्ला, उमेश कुमार सानेकर, महेश मसकरे, झंकार बिसेन, ओरेलाल बघेले, कलीराम दमाहे, ईश्वरी कुमार सोनवाने, कोमल प्रसाद खांडे, कुलदीप बिसेन, अनिरुद्ध चौबे, दीपक गजभिए, प्रतिभा गौतम, ज्योति पाटील, अनीता डोंगरे, सरस्वती हेड़ाऊ, रश्मि पांचे, प्रियंका ठाकरे, शीला बोरकर, योगिता डोंगरे, सविता राहंगडाले, रेणुका बिसेन, दिव्या मांद्रे, शैली भीमटे, ग्राम की मुखिया सरपंच सावित्री कुंजाम, जन भागीदारी अध्यक्ष उपेंद्र बिसेन, भूतपूर्व सरपंच सचिन बिसेन एवं समस्त ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। ग्रामीण जान इस गतिविधि को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और इसकी सराहना की।
    1
    मेढकी में गाइड ने फहराया ध्वज 
शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीता है, वह दहाड़ता है 
वारासिवनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंडकी में स्काउट गाइड का ध्वज बड़े ही हर्षोल्लाह से फहराया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य नंदा रंगारी, गाइड कैप्टन उमा मार्को के निर्देशन में सर्वप्रथम गाइडो द्वारा हरसू बनवाया गया। गाइड के द्वारा सुविचार कहा गया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीता है, वह दहाड़ता है।
इस प्रार्थना के उपरांत कलर पार्टी को बुलाया गया और गाइड माही मेश्राम के द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। सेल्यूट के साथ ध्वज का सम्मान किया गया।  इसके बाद झंडा गीत गाया गया। 
कार्यक्रम में संकेत शुक्ला, उमेश कुमार सानेकर, महेश मसकरे, झंकार बिसेन, ओरेलाल बघेले, कलीराम दमाहे, ईश्वरी कुमार सोनवाने, कोमल प्रसाद खांडे, कुलदीप बिसेन, अनिरुद्ध चौबे, दीपक गजभिए, प्रतिभा गौतम, ज्योति पाटील, अनीता डोंगरे, सरस्वती हेड़ाऊ, रश्मि पांचे, प्रियंका ठाकरे, शीला बोरकर, योगिता डोंगरे, सविता राहंगडाले, रेणुका बिसेन, दिव्या मांद्रे, शैली भीमटे, ग्राम की मुखिया सरपंच सावित्री कुंजाम, जन भागीदारी अध्यक्ष उपेंद्र बिसेन, भूतपूर्व सरपंच सचिन बिसेन एवं समस्त ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। ग्रामीण जान इस गतिविधि को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और इसकी सराहना की।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.