logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Pratapgarh में आज सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, PM मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वडनगर तक यात्रा | BJYM प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा आज भदोही एवं मछलीशहर होते हुए प्रतापगढ़ की पावन धरती पर प्रवेश करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में शिवगढ़ा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। यात्रा का स्वागत रामपुर, रानीगंज स्थित प्रेम साधना पैलेस में धीरज ओझा, पृथ्वीगंज में अजय सिंह, छायावां पुल पर विधायक राजेंद्र मौर्य, भूपियामऊ में आशुतोष तिवारी, तथा सुखपाल नगर, रानीगंज, मोहनगंज, सगरा सुंदरपुर और लालगंज होते हुए किया जाएगा। चौपाल और वृक्षारोपण स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद यात्रा रायबरेली की ओर प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज-अजगरा क्षेत्र से वापसी के पश्चात यात्रा मां शीतला देवी धाम में रात्रि विश्राम करेगी तथा 19 सितंबर को पुनः अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी राजेश सिंह, राजेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। प्रतापगढ़ की धरती पर युवा शक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और सेवा भावना के साथ यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर नीतीश श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजयुमो, रजनीश शुक्ला, विनय सिंग, बृजेश पटेल, सुजीत, अंगद मौर्या, प्रशांत, पुष्पा, लव गहलोत, विवेक शर्मा, पप्पन सिंह, प्रतिभा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

Pratapgarh में आज सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, PM मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वडनगर तक यात्रा | BJYM प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा आज भदोही एवं मछलीशहर होते हुए प्रतापगढ़ की पावन धरती पर प्रवेश करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में शिवगढ़ा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। यात्रा का स्वागत रामपुर, रानीगंज स्थित प्रेम साधना पैलेस में धीरज ओझा, पृथ्वीगंज में अजय सिंह, छायावां पुल पर विधायक राजेंद्र मौर्य, भूपियामऊ में आशुतोष तिवारी, तथा सुखपाल नगर, रानीगंज, मोहनगंज, सगरा सुंदरपुर और लालगंज होते हुए किया जाएगा। चौपाल और वृक्षारोपण स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद यात्रा रायबरेली की ओर प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज-अजगरा क्षेत्र से वापसी के पश्चात यात्रा मां शीतला देवी धाम में रात्रि विश्राम करेगी तथा 19 सितंबर को पुनः अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी राजेश सिंह, राजेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। प्रतापगढ़ की धरती पर युवा शक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और सेवा भावना के साथ यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर नीतीश श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजयुमो, रजनीश शुक्ला, विनय सिंग, बृजेश पटेल, सुजीत, अंगद मौर्या, प्रशांत, पुष्पा, लव गहलोत, विवेक शर्मा, पप्पन सिंह, प्रतिभा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीयों की रोशनी में जगमग हुआ थाना परिसर... प्रतापगढ़: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीयों की रोशनी में जगमग हुआ थाना परिसर... देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की अंतू थाने में धूमधाम से हुई पूजा आराधना। इस दौरान थाने में नजर आया दीपावली के पर्व जैसा माहौल। बड़ी संख्या में मिट्टी के दियों से जगमगाता नजर आया थाना परिसर।
    1
    प्रतापगढ़: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीयों की रोशनी में जगमग हुआ थाना परिसर...
प्रतापगढ़: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीयों की रोशनी में जगमग हुआ थाना परिसर...
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की अंतू थाने में धूमधाम से हुई पूजा आराधना।
इस दौरान थाने में  नजर आया दीपावली के पर्व जैसा माहौल।
बड़ी संख्या में मिट्टी के दियों से जगमगाता नजर आया थाना परिसर।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सपा विधायक राहुल लोधी के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान, बोले— सामने रखी अपनी बात सपा विधायक राहुल लोधी के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान, बोले— सामने रखी अपनी बात
    1
    सपा विधायक राहुल लोधी के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान, बोले— सामने रखी अपनी बात
सपा विधायक राहुल लोधी के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान, बोले— सामने रखी अपनी बात
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • रायबरेली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस
    1
    रायबरेली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव/व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में सैकड़ो पदाधिकारियों ने सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की l आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि UPI में 0.04% MDR (मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट) लगाया जाना आम जनता एवम व्यापारियों के जेब पर डकैती है शुरू में नहीं था तो क्यों लगाया जा रहा है l उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए तथा इस संबंध में प्रस्तावित व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस के सांसद भी कमेटी में थे,लेकिन कांग्रेस के किसी भी संसद के पास प्रस्ताव नहीं भेजा गया और ना ही किसी सांसद ने इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए l जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि देश का छोटा व्यापारी पहले से ही बढ़ती महंगाई, व्यापारिक लागत और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क या टैक्स का भार बढ़ने से व्यापार की लागत प्रभावित हो सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुने और ऐसी कोई व्यवस्था लागू न करे जिससे डिजिटल भुगतान करने वाले छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद जायसवाल, वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, विजय शंकर त्रिपाठी, आलोक सिंह, रियाज सुल्तान, संजय कुमार पांडेय, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार सरोज, सलमान खान, मीरा देवी गौतम, रविंन्द्र मिश्र,मोनू मिश्र, अभय किशोर त्रिपाठी, डॉ.सर्वेश शुक्ला, अंजनी कुमार रमाशंकर मिश्रा, शैलेश पांडे, जीवेश शुक्ला,अरविंद कुमार,मो.दिलशाद,मो.सब्बीर, तैयब, सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे l
    1
    UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव/व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में सैकड़ो पदाधिकारियों ने सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की l आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि UPI में 0.04% MDR (मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट) लगाया जाना आम जनता एवम व्यापारियों के जेब पर डकैती है शुरू में नहीं था तो क्यों लगाया जा रहा है l
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए तथा इस संबंध में प्रस्तावित व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस के सांसद भी कमेटी में थे,लेकिन कांग्रेस के किसी भी संसद के पास प्रस्ताव नहीं भेजा गया और ना ही किसी सांसद ने इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए l
जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि देश का छोटा व्यापारी पहले से ही बढ़ती महंगाई, व्यापारिक लागत और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क या टैक्स का भार बढ़ने से व्यापार की लागत प्रभावित हो सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुने और ऐसी कोई व्यवस्था लागू न करे जिससे डिजिटल भुगतान करने वाले छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद जायसवाल, वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, विजय शंकर त्रिपाठी, आलोक सिंह, रियाज सुल्तान, संजय कुमार पांडेय, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार सरोज, सलमान खान, मीरा देवी गौतम, रविंन्द्र मिश्र,मोनू मिश्र, अभय किशोर त्रिपाठी, डॉ.सर्वेश शुक्ला, अंजनी कुमार रमाशंकर मिश्रा, शैलेश पांडे, जीवेश शुक्ला,अरविंद कुमार,मो.दिलशाद,मो.सब्बीर, तैयब, सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे l
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आप भी देखिये और सुनिए तथा महसूस करिये कि बेटों ने संपत्ति के लिए क्या क्या किया - साभार.....
    1
    आप भी देखिये और सुनिए तथा महसूस करिये कि बेटों ने संपत्ति के लिए क्या क्या किया - साभार.....
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा नेत्री रश्मी सिंह ने गणेश पूजन कर किया भाजपा नेत्री रश्मी सिंह प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दूसरे दिन समारोह का आयोजन किया जिसमें गणेश भगवान की पूजा अर्चना आरती के बाद गायक मंडली ने गायन किया उसके बाद प्रीति भोज का आयोजन किया इस समय राघवेन्द्र प्रताप सिंह देव प्रकाश सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता थे
    1
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा नेत्री रश्मी सिंह ने गणेश पूजन कर किया 
भाजपा नेत्री रश्मी सिंह प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दूसरे दिन समारोह का आयोजन किया जिसमें गणेश भगवान की पूजा अर्चना आरती के बाद गायक मंडली ने गायन किया उसके बाद प्रीति भोज का आयोजन किया इस समय राघवेन्द्र प्रताप सिंह देव प्रकाश सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता थे
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 07 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार की बाइट ।*
    1
    *थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 07 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  आलोक कुमार की बाइट ।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • purv vidhayak Rakesh Pratap Singh ji ka hua jordar Swagat Hasanpur vidhansabha Kshetra mein hua Swagat purv vidhayak ke Vikas karyon ko Lekar Khoob ho rahi Charcha
    1
    purv vidhayak Rakesh Pratap Singh ji ka hua jordar Swagat Hasanpur vidhansabha Kshetra mein hua Swagat
purv vidhayak ke Vikas karyon ko Lekar Khoob ho rahi Charcha
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.