कोटा: संभागीय आयुक्त ने मजदूरों को दिया बकाया भुगतान का आश्वासन -409 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना कोटा। जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को 1997 में फैक्ट्री बंद होने के बाद 29 साल से बकाया वेतन (मूल 260 करोड़, ब्याज सहित अब 500 करोड़ से अधिक) का भुगतान नहीं किया गया है। सीटू के बैनर तले तीन मजदूर यूनियनों के संयुक्त नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है। धरने को अब 409 दिन पूरे हो चुके हैं। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि कोटा उद्योग नगर स्थित जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री 1997 में बंद हो गई थी। इसके बाद मजदूरों का बकाया वेतन लंबित पड़ा रहा। सरकार ने धरने के दबाव में फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहित कर ली और उसे कोटा विकास प्राधिकरण को सौंप दिया, लेकिन मजदूरों की मेहनत का बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया। मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष-महिला मजदूर, उनके बच्चे और बुजुर्ग लगातार धरने पर बैठे हैं। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह कर रहे हैं। बकाया भुगतान के लिए सरकार के आदेश का इंतजार बुधवार को मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त कोटा अनिल कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में कामरेड हबीब खान, उमाशंकर, नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे।संभागीय आयुक्त ने केडीए मुख्य प्रबंधक से फैक्ट्री जमीन अधिग्रहण और बकाया वेतन भुगतान में हो रही देरी की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने मजदूर प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि यह राज्य सरकार का मामला है। मुख्य सचिव राजस्थान इस पर गंभीर हैं। जैसे ही सरकार से आदेश मिलेगा, भुगतान की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। मजदूर नेताओं का संकल्प धरने को संबोधित करते हुए कामरेड हबीब खान और कामरेड उमाशंकर ने कहा कि जब तक 4200 मजदूरों का पूरा बकाया 18% ब्याज सहित (अब 500 करोड़ से अधिक) सरकार से नहीं दिलवा लेते, सीटू के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहेगा। हम अपनी मेहनत का हक लेकर रहेंगे। धरने को इन्होंने भी किया संबोधित धरने को कामरेड कालीचरण सोनी, मदन मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, महिला नेता रहीसा बानो, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजू वर्मा, निर्मला बाई सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 409 वें दिन धरने पर ये रहे मौजूद गुरुवार को यूनियन रजिस्टर में 920 मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। धरने में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में कामरेड हनुमान सिंह, बच्चन जयसवाल, मलखान सिंह यादव, लटूर लाल, गणेश प्रसाद, रामफूल, जेठाराम, गुलाब शंकर, शिशुपाल, मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल सलाम, बने सिंह, गिरजा शंकर पांडे, घनश्याम गोपाल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सीता राम, भवर लाल शर्मा, मंगल सिंह, मुरारी लाल बैरवा, रिद्धि देव, रामनरेश, मांगी लाल, राजकुमारी, मंजू कश्यप, बदाम बाई, मोडी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, नजमा बेगम, संतोष, जाहिदा बानो सहित सैकड़ों मजदूर और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोटा: संभागीय आयुक्त ने मजदूरों को दिया बकाया भुगतान का आश्वासन -409 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना कोटा। जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को 1997 में फैक्ट्री बंद होने के बाद 29 साल से बकाया वेतन (मूल 260 करोड़, ब्याज सहित अब 500 करोड़ से अधिक) का भुगतान नहीं किया गया है। सीटू के बैनर तले तीन मजदूर यूनियनों के संयुक्त नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है। धरने को अब 409 दिन पूरे हो चुके हैं। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि कोटा उद्योग नगर स्थित जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री 1997 में बंद हो गई थी। इसके बाद मजदूरों का बकाया वेतन
लंबित पड़ा रहा। सरकार ने धरने के दबाव में फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहित कर ली और उसे कोटा विकास प्राधिकरण को सौंप दिया, लेकिन मजदूरों की मेहनत का बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया। मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष-महिला मजदूर, उनके बच्चे और बुजुर्ग लगातार धरने पर बैठे हैं। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह कर रहे हैं। बकाया भुगतान के लिए सरकार के आदेश का इंतजार बुधवार को मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त कोटा अनिल कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में कामरेड हबीब खान, उमाशंकर, नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे।संभागीय आयुक्त ने केडीए मुख्य प्रबंधक से फैक्ट्री जमीन अधिग्रहण
और बकाया वेतन भुगतान में हो रही देरी की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने मजदूर प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि यह राज्य सरकार का मामला है। मुख्य सचिव राजस्थान इस पर गंभीर हैं। जैसे ही सरकार से आदेश मिलेगा, भुगतान की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। मजदूर नेताओं का संकल्प धरने को संबोधित करते हुए कामरेड हबीब खान और कामरेड उमाशंकर ने कहा कि जब तक 4200 मजदूरों का पूरा बकाया 18% ब्याज सहित (अब 500 करोड़ से अधिक) सरकार से नहीं दिलवा लेते, सीटू के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहेगा। हम अपनी मेहनत का हक लेकर रहेंगे। धरने को इन्होंने भी किया संबोधित धरने को कामरेड कालीचरण सोनी, मदन मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, महिला नेता रहीसा बानो, रेशमा
देवी, कैलाशी बाई, राजू वर्मा, निर्मला बाई सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 409 वें दिन धरने पर ये रहे मौजूद गुरुवार को यूनियन रजिस्टर में 920 मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। धरने में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में कामरेड हनुमान सिंह, बच्चन जयसवाल, मलखान सिंह यादव, लटूर लाल, गणेश प्रसाद, रामफूल, जेठाराम, गुलाब शंकर, शिशुपाल, मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल सलाम, बने सिंह, गिरजा शंकर पांडे, घनश्याम गोपाल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सीता राम, भवर लाल शर्मा, मंगल सिंह, मुरारी लाल बैरवा, रिद्धि देव, रामनरेश, मांगी लाल, राजकुमारी, मंजू कश्यप, बदाम बाई, मोडी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, नजमा बेगम, संतोष, जाहिदा बानो सहित सैकड़ों मजदूर और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नोलाइयों में भीषण आग! हरनावदी जागीर के समीप सत्तू लुहार के खेत में लगी आग, बिजली के ट्रांसफार्मर से आग फैलने की आशंका। स्थान पर दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।1
- Post by Mahendar.merotha1
- रायथल में समर्थन मूल्य गेंहू खरीद केंद्र का पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ 41
- भैंसरोड़गढ़ में हनुमान जन्मोत्सव पर ऊपरलागढ स्थित बड़ा मन्दिर से शौभायात्रा प्रारम्भ हुई। जो गांधीचौक,केशव बाजार, निचला चौगान, पंचायत समिति, पुलिस स्टेशन होते हुए हनुमान जी के मन्दिर पहुंची। जहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती की गई। महाआरती के बाद हनुमान जी को रोढ का भोग लगाया गया।4
- बारां जिले के अंता में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बालाजी विकास समिति के तत्वाधान में अजीतपुरा बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर समिति द्वारा सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियों सोपी गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े । दूसरे ओर देर रात्रि तक चले इस भंडारे की व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा भी माकूल इंतजाम किए गए ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी कोई परेशानी न हो सके । इससे पूर्व बुधवार को महिलाओं द्वारा कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया वही रात्रि को महा आरती के साथ भव्य आतिशबाजी की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया बाद में सुंदर कांड का पाठ किया गया ।3
- बारां में 20 किलोमीटर पदयात्रा, भाया के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #baran #antanews1
- इस्तियाक हुसैन उर्फ गुड्डू हत्याकांड:दो महिला सहित 12 हत्यारों को आजीवन कारावास कोटा,02 अप्रेल। न्यायालय ने बकरे के विवाद में धारदार हथियारों से सामूहिक रूप से हमला कर युवक की हत्या कर देने के मामले में दो महिला सहित 12 आरोपियों को आजीवन कारावास व 1.60 लाख रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है। प्रकरण के अनुसार 31 अगस्त 2018 को परिवादी जाहिद हुसैन एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की दर्ज कराई कि उसका मामा अब्दुल अजीज उर्फ पप्पू जी बाम्बे योजना में जी-657 जेके के सामने मय परिवार के रहते हैं। आज 31 अगस्त को दिन में उसके मामू अब्दुल अजीज उर्फ पप्पू तथा पड़ौसी रमजानी के बीच बकरे के मामले में विवाद हो गया था। यह व उसका भाई इस्तियाक हुसैन उर्फ गुड्डू व उसका दोस्त यशपाल व कालू 31 अगस्त को समय करीब 8.30 पीएम पर मामू के घर बोम्बे योजना में मिलने आये थे। यशपाल व उसका भाई इस्तियाक हुसैन उर्फ गुड्डू दुकान पर गुटखा लेने गये थे। वह व कालू रोड पर खड़े थे। उसके मामू से बकरे की लड�1
- कल कोटा नगर निगम की तरफ से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया: रामपुरा मार्केट से तीन सो किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।1
- चड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित त्रिस्तरीय जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त ने सुनी ग्रामीणो की समस्याएं, 20 परिवादों पर मौके पर दिए समाधान के निर्देश।71