जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में संगोष्ठी आयोजित माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान पर छात्रों को किया गया जागरूक नर्मदापुरम/21,मार्च,2026/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आज माखननगर स्थित माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इस जन-अभियान से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री हरीश नामदेव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया एक व्यापक 100 दिवसीय अभियान है, जो 30 जून 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, साफ-सफाई, जीर्णोद्धार एवं पुनर्जीवन करना है। परामर्शदाता श्रीमती पूनम मीना ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके अंतर्गत नए जल संरचनाओं का निर्माण, पुराने जल स्रोतों का सुधार, नहरों का सुदृढ़ीकरण तथा जल संचयन के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगभग 18 विभागों की सहभागिता है, जिसमें मनरेगा, अमृत 2.0 योजना तथा जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही जल स्रोतों के आसपास वृक्षारोपण को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। परामर्शदाता श्री मनीष यादव ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण से जुड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों जैसे प्रभातफेरी, कलश यात्रा, भूमिपूजन, वृक्षपूजन, जलस्त्रोत पूजन, मानस पाठ एवं सार्वजनिक प्याऊ स्थापना के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री राकेश कीर द्वारा किया गया, जबकि अंत में परामर्शदाता श्री हर्ष तिवारी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में संगोष्ठी आयोजित माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान पर छात्रों को किया गया जागरूक नर्मदापुरम/21,मार्च,2026/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आज माखननगर स्थित माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इस जन-अभियान से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री हरीश नामदेव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया एक व्यापक 100 दिवसीय अभियान है, जो 30 जून 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, साफ-सफाई,
जीर्णोद्धार एवं पुनर्जीवन करना है। परामर्शदाता श्रीमती पूनम मीना ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके अंतर्गत नए जल संरचनाओं का निर्माण, पुराने जल स्रोतों का सुधार, नहरों का सुदृढ़ीकरण तथा जल संचयन के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगभग 18 विभागों की सहभागिता है, जिसमें मनरेगा, अमृत 2.0 योजना तथा जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही जल स्रोतों के आसपास वृक्षारोपण को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। परामर्शदाता श्री मनीष यादव ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण से जुड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों जैसे प्रभातफेरी, कलश यात्रा, भूमिपूजन, वृक्षपूजन, जलस्त्रोत पूजन, मानस पाठ एवं सार्वजनिक प्याऊ स्थापना के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री राकेश कीर द्वारा किया गया, जबकि अंत में परामर्शदाता श्री हर्ष तिवारी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
- सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- Post by PS24NEWS4
- *ब्रेकिंग भोपाल में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन* राजधानी भोपाल के *थाना गौतम नगर क्षेत्र* में अपराध और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। *आरिफ नगर चौक से आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग* *टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल की कार्रवाई* *दो दर्जन से अधिक बदमाशों के ठिकानों पर दबिश* नशाखोरों और चाकूबाजों की तलाश में लगातार सर्चिंग संदिग्धों की चेकिंग और पूछताछ तेज इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में *हड़कंप मच गया*, वहीं बदमाशों में डर का माहौल देखा गया। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और *अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*1
- मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जोरदार ओलो की आफ़त की बरसात1
- राजधानी भोपाल के वार्ड 11 के पूर्व पार्षद मेवा लाल कांजी ने आरोप लगाया कि एक जुलूस के दौरान चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिंदू ने भड़काऊ भाषण देकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में नाराजगी बढ़ी है। कांजी ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं,1
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- Post by PS24NEWS1
- उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले मुख्य आरोपी राहुल पिता लक्षू को कीया गिरफ्तार मादक पदार्थ बेचने वालों पर बैतूल पुलिस की कड़ी निगरानी1