नाथद्वारा पुलिस ने हथियारों के झखीरे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 राजसमंद के नाथद्वारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर 9032 तलवारे जब्त की , मौक़े से दो आरोपी सहित हथियार बनाने की मशीन भी बरामद, नाथद्वारा के ओडन निवासी है दोनों आरोपी, एंकर - राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए नाथद्वारा की श्रीनाथजी थाना पुलिस ने ओडन गांव में कबाड़ के गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध हथियार बनाने के कारखाने पर दबीश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौक़े से 9032 बनी हुई लोहे तलवारे और तलवार बनाने के उपयोग में आने वाली 10 मशीनों को भी जप्त किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इसी थाना क्षेत्र के ओडन गांव के ही निवासी हैं। पुलिस इन हथियारों को बेचने वाली पूरी टीम और उससे जुड़े लोगों को लेकर सख्ती से पूछताछ में जुटी है।
नाथद्वारा पुलिस ने हथियारों के झखीरे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 राजसमंद के नाथद्वारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर 9032 तलवारे जब्त की , मौक़े से दो आरोपी सहित हथियार बनाने की मशीन भी बरामद, नाथद्वारा के ओडन निवासी है दोनों आरोपी, एंकर - राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए नाथद्वारा की श्रीनाथजी थाना पुलिस ने ओडन गांव में कबाड़ के गोदाम की आड़ में चल
रहे अवैध हथियार बनाने के कारखाने पर दबीश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौक़े से 9032 बनी हुई लोहे तलवारे और तलवार बनाने के उपयोग में आने वाली 10 मशीनों को भी जप्त किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इसी थाना क्षेत्र के ओडन गांव के ही निवासी हैं। पुलिस इन हथियारों को बेचने वाली पूरी टीम और उससे जुड़े लोगों को लेकर सख्ती से पूछताछ में जुटी है।
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है केनपुरा तहसील रोड पर लगाए गए ट्री पौधों को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के निर्देशानुसार पानी पिलाया गया जिससे पौधों को तेज गर्मी से राहत मिल सके जानकारी के अनुसार इन दिनों तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे जहां आमजन प्रभावित हैं वहीं सड़क किनारे लगे पौधे भी सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर पौधों में पानी डलवाया और उनकी देखभाल सुनिश्चित की अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए इन पौधों को जीवित रखना बेहद आवश्यक है उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से पौधों को पानी देने और उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि हरियाली बनी रहे और क्षेत्र का पर्यावरण संतुलित रह सके स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है इससे न केवल हरियाली बनी रहती है बल्कि आने वाले समय में यह पेड़ छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे नगर पालिका प्रशासन ने भी आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास लगे पौधों की देखभाल करें और उन्हें समय समय पर पानी देकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें1
- रानी उपखंड क्षेत्र के डुठारिया गांव के चौधरियों के वास स्थित मुख्य चौराहे पर लंबे समय से गंदे पानी के जमाव और अत्यधिक गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के चलते आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। गंदगी के कारण आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। चौधरियों के वास के स्थानीय निवासियों और युवाओं ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई करवाने और गंदे पानी की उचित व स्थायी निकासी की व्यवस्था करने की अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे जन आंदोलन और सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी और स्थानीय प्रशासन से जनहित में तुरंत कार्यवाही करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र को गंदगी और बीमारी के खतरे से बचाया जा सके। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, अशोक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।2
- पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर में रास्ते चलती एक युवती के साथ झपट्टा मारकर छेड़छाड़ की तथा अभद्र व गंदे शब्द कहे गए, जिससे युवती भयभीत और घबराई गई। पुष्कर में दो बाइक सवार मनचले युवकों ने रास्ते चलती लड़की के साथ बदतमीज़ी की, इसका पुरा वीडियो सीसीटीवी में क़ैद हो गया, अब पुष्कर पुलिस जल्द ही इस पर एक्शन लेगी। पुष्कर थाना क्षेत्र का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, उक्त वीडियो के संबंध में परिवादिया द्वारा चैन स्नैचिंग की रिपोर्ट दी गई है, जिस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- Chittorgarh ke💖✨️🙏🏻BILIYA kshetra Mein.Khushali ke liye. Sriman gokulji lodha ne havan karnataka or hanuman ji se aashirwad maanga💖✨️ pandit kanhaiya lal joshi NE💖🙏🏻✨️♥️JAY SRI ♥️ RAM ♥️ 🙏🏽 🌹1
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- रानी उपखंड क्षेत्र के डुठारिया गांव स्थित हिंगलाज होटल में परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री करूणाकरणादासजी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री ने स्थानीय सामाजिक मुद्दों और जनहित विषयों पर उपस्थित जनों के साथ विस्तृत चर्चा की। महाराज श्री ने क्षेत्र की प्रसिद्ध कुल्हड़ चाय का भी आनंद लिया। हिंगलाज होटल के संचालक ढलारामजी शिवसेना ने महाराज श्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इस कार्यक्रम में प्रकाश सोलंकी, रमेश सोलंकी, पेमाराम, जगदीश ईटरा मेडतियान, मोहन, रमेश ओगडराम सोलंकी, पप्पू, पुनाराम केसूली, राजू माडपुर, रमेश पदाजी सोलंकी, रमेश रेवलिया, हेमाराम सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महाराज श्री के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक वातावरण सुदृढ़ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त कर समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।1
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी फालना के समीप स्थित देवतरा गांव में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण एक खेत में भीषण आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग अर्जुन सिंह पुत्र हमीर सिंह राजपूत के खेत में लगी घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना सांडेराव एवं पटवारी दिनेश कुमार को दी गई सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और रानी पालिका की अग्निशमन वाहन को तुरंत मौके पर भेजा गया दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया आगजनी की इस घटना में खेत में स्थित कुएं की केबल स्टार्टर प्लास्टिक पाइपलाइन विद्युत विभाग का मीटर, अंग्रेजी बबूल की लकड़ियां तथा आसपास की झाड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया जिससे पास स्थित रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और दमकल टीम का सहयोग किया जिससे आग बुझाने में काफी मदद मिली प्रशासन ने ग्रामीणों की सजगता और सहयोग की सराहना की है प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है1
- चित्तौड़गढ़ जिले के काशमोर गांव में आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान संध्या चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और धार्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। चौपाल में भजन-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। संध्या चौपाल के माध्यम से गांव में एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला।3