*प्रार्थना पत्र: सड़क ठीक करवाने के लिए* *सेवा में,* अधिकारी महोदय नगर पालिका / ग्राम पंचायत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश *दिनांक:* 16 अगस्त 2026 *विषय:* ग्राम *बथुआ खेड़ा*, पोस्ट ननहुवाला, तहसील ठाकुरद्वारा में सड़क की मरम्मत करवाने के संबंध में *महोदय,* सविनय निवेदन है कि मैं *अरुण कुमार*, निवासी *ग्राम बथुआ खेड़ा, पोस्ट ननहुवाला, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद* का रहने वाला हूँ। मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि हमारे गांव की सड़क बहुत खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है और बारिश में पानी भर जाता है। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि कृपया हमारे गांव की सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द उसकी मरम्मत करवाने की कृपा करें। *धन्यवाद।* *प्रार्थी* *अरुण कुमार* ग्राम बथुआ खेड़ा, पोस्ट ननहुवाला तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद *मोबाइल नं:* 9193184850 ---
*प्रार्थना पत्र: सड़क ठीक करवाने के लिए* *सेवा में,* अधिकारी महोदय नगर पालिका / ग्राम पंचायत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश *दिनांक:* 16 अगस्त 2026 *विषय:* ग्राम *बथुआ खेड़ा*, पोस्ट ननहुवाला, तहसील ठाकुरद्वारा में सड़क की मरम्मत करवाने के संबंध में *महोदय,* सविनय निवेदन है कि मैं *अरुण कुमार*, निवासी *ग्राम
बथुआ खेड़ा, पोस्ट ननहुवाला, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद* का रहने वाला हूँ। मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि हमारे गांव की सड़क बहुत खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है और बारिश में
पानी भर जाता है। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि कृपया हमारे गांव की सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द उसकी मरम्मत करवाने की कृपा करें। *धन्यवाद।* *प्रार्थी* *अरुण कुमार* ग्राम बथुआ खेड़ा, पोस्ट ननहुवाला तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद *मोबाइल नं:* 9193184850 ---
- एसटीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस बाजपुर। विधानसभा बाजपुर के ग्राम इटावा स्थित एस.टी.एम. पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने क्षेत्र एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। वहीं एडवोकेट सतनाम सिंह ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी सभी क्षेत्रवासियों को 80 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं1
- भारतीय किसान संघ जनपद अमरोहा के विकास खंड हसनपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कृषि संभाग केंद्र करनपुर में आयोजित की गई बैठक में संगठन भारतीय किसान संघ जनपद अमरोहा के विकास खंड हसनपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कृषि संभाग केंद्र करनपुर में आयोजित की गई बैठक में संगठन की रीति नीति के बारे में तथा संगठन के विस्तार के बारे में प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार से आने वाली सदस्यता को पूरे जिले में सफलता पूर्वक बड़े स्तर पर किया जा सके जिला प्रभारी संजीव शर्मा ओर हापुड़ जिले की महिला प्रमुख सीमा ठाकुर ने बताया कि ग्राम पालकों को साथ लेकर सदस्यता में तेजी लाई जाए जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि गांवों गांवों में जिम्मेदारी बाटकर सदस्यता कराई जाए ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने पूरे विकासखंड के पालकों की लिस्ट तैयार कर करके जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा जी को सौंपी ओर पालकों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष शिवचरण सैनी जिला कार्यकारणी सदस्य अशोक कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी लाखन सिंह ब्लॉक मंत्री उमेश कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष कविंद्र सिंह प्रचार मंत्री कामेंद्र सिंह राजीव सिंह धर्मपाल सिंह जीवन सिंह शील चन्द्र सिंह सुधीर कुमार जितेंद्र सुगड़पाल सिंह सुभाष सिंह तेजपाल सिंह चंद्रपाल सिंह नरेश कुमार लल्लू सिंह प्रिंस कुमार रोहताश दलीप सिंह सिंह आदि भारी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।2
- नगर पालिका परिषद अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पालिका चेयरमैन श्रीमती शशि जैन,ईओ दिनेश कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी। नगर पालिका परिषद अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- *डॉ. हर्षित कश्यप ने कांवड़ियों की सेवा के लिए आयोजित किया भंडारा* *कांवड़ियों की सेवा में जुटा भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद* गजरौला। नेशनल हाईवे स्थित बसंत होटल के निकट रविवार को डॉ. हर्षित कश्यप की ओर से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। ब्रजघाट से जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों ने भंडारे में पहुंचकर भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर नेशनल हाईवे पर पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिसकर्मी कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। भंडारा स्थल पर भी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आयोजकों की ओर से स्वयंसेवकों को लगाया गया। इस मौके पर डॉ. हर्षित कश्यप, बाबा गारमेंट्स के नितिन चौहान, चित्रांक बंसल, हर्ष वर्मा, सौरभ वर्मा, सचिन नागर, आकाश वर्मा, हिमांशु सैनी, दिव्यांशु राजपूत, वंश राजपूत, कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।1
- महाराष्ट्र सरकारी स्कूल की टुटी खिड़कियों पर डिप्टी सीएम के बैनर लगाने दावा1
- ओवरलोड वाहनों से बन्नाखेड़ा-इटव्वा रोड क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा शनिवार को बन्नाखेड़ा-इटव्वा रोड भारी ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। शनिवार को समय करीब ढाई बजे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क का निर्माण व मरम्मत कराने की मांग की है।1
- 📍 ग्राम आदमपुर अमरोहा में गूँजा जयहिन्द 🇮🇳✨ आज 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम आदमपुर थाना आदमपुर तहसील हसनपुर ज़िला अमरोहा में देशभक्ति का एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। यहाँ एक बेहद भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की ख़ास झलकियाँ: सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की एकजुट भागीदारी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल 🤝 माननीय सतीश प्रधान जी माननीय सुलेमान प्रधान जी माननीय डॉ रेहान ज़रिफ नेता जी साने आलम आरिफ एडवोकेट और सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति। डीजे पर बजते देशभक्ति के गीत और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ जोश से भरा माहौल। 🎶🔊 समस्त ग्रामवासियों का अभूतपूर्व सहयोग और उत्साह। यह रैली आदमपुर की एकता भाईचारे और देशप्रेम का प्रतीक बनकर उभरी। आइए हम सब मिलकर अपने देश की आन बान और शान तिरंगे को हमेशा ऊँचा रखने का संकल्प लें। #IndependenceDay #आदमपुर #अमरोहा #तिरंगा_रैली #15August #80thIndependenceDay #एकता #भाईचारा #देशभक्ति #खबरेंउत्तरप्रदेशकी #Hasanpur #Muradabad #IndianFlag 📸 रिपोर्टर एमएफ खान2
- मुरादाबाद के हिमगिरी कॉलोनी शिव मंदिर के सामने बनी गुप्ता जी की परचूनी की दुकान के ऊपर पतंग उतारने के लिए चढ़ा 11 साल का मासूम बच्चा पतंग से ध्यान हटा अचानक 11 हजार की लाइन पर हाथ रख गया उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई आसपास के लोगों ने शोर मचा कर कुत्ते घर वालों को बुलाया तब तक वह करंट से बहुत बुरी तरह झुलाज चुका था1