अंबुजा प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला; आरोपी घंटों में गिरफ्तार रोकने पर गार्ड के सिर पर किया हमला, साथी के हस्तक्षेप से बची जान; पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को भेजा जेल अंबुजा प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला; आरोपी घंटों में गिरफ्तार रोकने पर गार्ड के सिर पर किया हमला, साथी के हस्तक्षेप से बची जान; पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को भेजा जेल बलौदाबाजार, 5 अगस्त। ग्राम रवान स्थित अंबुजा प्लांट में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक ने रोकने पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला कर दिया। साथी सुरक्षाकर्मी के समय रहते बीच-बचाव करने से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी गौतम तिवारी (28), जो अंबुजा प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी आहूजा साहू के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान पिंकेश देवार प्लांट परिसर में चोरी की नीयत से घुस आया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोकने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़े लोहे के एंगल से हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में गौतम तिवारी के हाथ में चोट आई, जबकि आरोपी लगातार वार करने का प्रयास करता रहा। इसी बीच साथी गार्ड आहूजा साहू ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 662/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 109(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त लोहे का एंगल जब्त किया और घेराबंदी कर आरोपी पिंकेश देवार (31), निवासी देवार पारा, कवर्धा, वर्तमान निवासी ग्राम रवान, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी, हिंसा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

- बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे बलौदाबाजार पुलिस की अनोखी पहल: दुर्घटना संभावित स्थलों पर ड्राइवरों को पढ़ाया ‘सुरक्षा पाठ’, मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट ब्लैक स्पॉट पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम, संकेतक और स्टॉपर लगाए जा रहे बलौदाबाजार, 5 अगस्त। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट पर हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का ‘सुरक्षा पाठ’ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है, ताकि रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में बुधवार को सकरी बायपास सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सहयोग से भारी, बस एवं छोटे वाहनों के चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और उन्हें शराब या अन्य नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अनावश्यक ओवरटेक से बचने तथा सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्य मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने का अभियान भी चलाया। इससे रात के समय वाहन चालकों को पशु दूर से दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अलावा लवन, कसडोल, सिमगा और भाटापारा क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों पर रेडियम टिकली, स्टॉपर और चेतावनी संकेतक पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से यह व्यापक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना* खरोरा सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र से लगभग 400 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धाभाव के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णो, प्रणम्य पांडेय , कांग्रेस महामंत्री डिगेश्वर यदु, भुवन वर्मा, मोहरा सरपंच प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, गिरधारी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।श्रद्धालु पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में भगवान शिव के भजनों एवं जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा के दौरान अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा सभी के सुख-शांति की प्रार्थना करने की बात कही। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।4
- बलौदाबाजार-भाटापारा के निपनिया में 'मौत के क्लीनिक' का भंडाफोड़! झोलाछाप नेटवर्क में घिरा गांव, BJP नेता के संरक्षण का सनसनीखेज आरोप1
- ग्राम मुढ़िपार में अवैध शराब बेचने से मना करने पर बाप बेटी के साथ की गई मारपीट बि ग्राम मुढ़िपार में अवैध शराब बेचने से मना करने पर बाप बेटी के साथ की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज मंगलवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया - ध्रुव सिंह ठाकुर पिता दरबार सिंह ठाकुर उम्र 45 साल साकिन मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने मंगलवार की साम 18.54 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विववरण - मै ग्राम मुढीपार में रहता हूं। खेती किसानी का काम करता हू। आजदिनांक 04.08.2026 के शाम करीबन 06.00 बजे मै अपने गांव के समुदायिक भवन के पास जाकर गांव के जीवन मरकाम को समुदायिक भवन के पास शराब बेचना बंद कर दे बोलने पर उसके लडका निलेश मरकाम आया और दोनो मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए आज तुम्हे जान से मार देगे कहते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मेरे द्वारा बीच बचाव करने पर मुझे धक्का मार कर जमीन में गिरा दिया जिससे मेरे सिर के पीछले हिस्से में चोट लगा है घटना को देख मेरी बेटी रंजीता ठाकुर बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ भी मारपीट किये है। घटन को दददू वर्मा व रंजीत सिंह देखे सुने व बीच बचाव किये है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा - 296,115(2),351 (3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- बारिश की सौगात बनी पुटू, 1800 रुपये किलो होने के बावजूद स्वाद के दीवानों की लगी भीड़ बिलासपुर में बारिश का मौसम शुरू होते ही जंगलों और जमीन से प्राकृतिक रूप से निकलने वाले सरई पुटू, दाढ़ी पुटू और पैरा पुटू की बाजार में आवक बढ़ गई है। शहर के कलेक्ट्रेट के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इन मौसमी पुटुओं की बिक्री करने पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मांग दाढ़ी पुटू की है, जो कुछ दिन पहले करीब 1800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। ऊंची कीमत के बावजूद इसे खरीदने वालों की कमी नहीं है और लोग बड़े चाव से इसका स्वाद ले रहे हैं।1
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने 9 मवेशियों को कुचला, चालक फरार बिलासपुर के गतौरी के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद 9 मवेशियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक नंदी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए गौसेवा धाम भेजा गया। गौसेवकों ने मृत मवेशियों का अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1