logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाल ये उठता है—👉 क्या ये मिट्टी सोने की थी?👉 या ट्रॉली में अलादीन का चिराग फिट था?_ *“बेला परसा बरी में ‘मिट्टी का महाघोटाला’ — 6 ट्रॉली में 92 हजार का चमत्कार, जांच बनी ‘बीरबल की खिचड़ी’!”* *अम्बेडकर नगर | बसखारी विशेष रिपोर्ट* विकास खंड बसखारी की ग्राम पंचायत बेला परसा बरी इन दिनों विकास से ज्यादा “गणित के जादू” के लिए मशहूर हो चुकी है। मामला काली चौउरा स्थान का है, जहां कागजों में तो विकास की गंगा ऐसे बही कि लगता है पूरा इलाका स्वर्ग बन गया होगा… लेकिन जमीनी हकीकत में सिर्फ 6 ट्रॉली मिट्टी ही नजर आई। *_अब असली सवाल ये उठता है—👉 क्या ये मिट्टी सोने की थी?👉 या ट्रॉली में अलादीन का चिराग फिट था?_* क्योंकि कागजों में दिनांक 16.10.2024 को पूरे ₹92,000 खर्च दिखा दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि जितनी मिट्टी डाली गई, उसका खर्च इस रकम के आस-पास भी नहीं भटकता।और कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब अधूरा काम भी “पूरी ईमानदारी” से पूरा दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया। मतलब—काम आधा, कागज पूरा, और पैसा… सीधा ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की जेब में, अब इसे आप चाहे “फर्जी माप” कहें, “कूटरचित दस्तावेज” कहें या फिर सीधे-सीधे सरकारी धन की जादुई विदाई—मामला गंभीर भी है और दिलचस्प भी। *शिकायत पहुंची ऊपर तक… सिस्टम भी जागा (थोड़ा-थोड़ा)* 👉 शिकायत पहुंची जिलाधिकारी अंबेडकर नगर तक 👉 आदेश संख्या 5418 (दिनांक 31.12.2025) से जांच बैठी 👉 जिला कृषि अधिकारी और अवर अभियंता की टीम भी गठित, *सब कुछ सेट… लेकिन सेटिंग थोड़ी ढीली*! *_जांच की रफ्तार — “बेलवा का ब्याह”_* *अब असली मजा यहां से शुरू होता है…* अब असली मजा यहां से शुरू होता है… गांव वाले कहते हैं— 👉 “जैसा नाम बेला परसा, वैसी जांच की परसा-परसी!” जांच की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोग अब इसे “बेलवा का ब्याह” और “बीरबल की खिचड़ी” का लाइव डेमो बता रहे हैं। 👉कई महीने गुजर गए 👉 रिपोर्ट गायब 👉 कार्रवाई लापता अब ग्रामीण पूछ रहे हैं *—“जांच हो रही है या टाइम पास का ओवरटाइम* *_किरदार भी कम दिलचस्प नहीं_* जिन पर उंगली उठ रही है— *ग्राम सचिव मिथिलेश यादव,* वो फिलहाल विकासखंड जलालपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। *गांव में चर्चा गर्म है—* _👉 “इनकी फाइल बंद नहीं हुई है, बस ट्रांसफर होकर अगला एपिसोड शुरू होने वाला है!”_ *और लोग तो यहां तक कह रहे हैं—* “ _हरैया में सीजन-2 आने वाला है!”_ *🔥 ग्रामीणों के सवाल — सीधे और तीखे* 👉 क्या जांच सिर्फ कागजों में ही पूरी होगी? 👉 क्या कार्रवाई भी “बीरबल की खिचड़ी” की तरह पकती रहेगी? 👉 या फिर कोई जिम्मेदार भी तय होगा, या सब ‘सेटिंग’ में सेट हो जाएगा?

10 hrs ago
user_Khan Rizwan
Khan Rizwan
Farmer अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
2941a76a-0680-4be9-a2bd-25ed29d1caa8

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • अंबेडकरनगर के भीटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात 🏥✨ ₹7.43 करोड़ की लागत से 2 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनेंगे, जिससे लगभग 1 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। #AmbedkarNagar #Bhiti #UPNews #BreakingNews #HealthCare PHC RuralDevelopment
    1
    अंबेडकरनगर के भीटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात 🏥✨
₹7.43 करोड़ की लागत से 2 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनेंगे, जिससे लगभग 1 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
#AmbedkarNagar #Bhiti #UPNews #BreakingNews #HealthCare PHC RuralDevelopment
    user_Up45news
    Up45news
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    10 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव में लोकलाज के भय से बेपरवाह बुआ - भतीजा प्रेमी युगल ने मंदिर में जाकर के शादी रचा लिया। जिसकी चर्चा पूरे थाना क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में हो रही है ।
    1
    हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव में लोकलाज के भय से बेपरवाह बुआ - भतीजा प्रेमी युगल ने मंदिर में जाकर के शादी रचा लिया। जिसकी चर्चा पूरे थाना क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में हो रही है ।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    23 min ago
  • अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली। डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली।
डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Shiv kumar
    1
    Post by Shiv kumar
    user_Shiv kumar
    Shiv kumar
    कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम शिवराजपुर हर्रैया बस्ती कुसमोर घाट के निकट हो रही गौ रक्षा महायज्ञ में आप सभी लोगों के सहयोग की आशा करते हैं - मनोरमा धर्मार्थ गौ सेवा ट्रस्ट (परिवार) आपके सहयोग से संपूर्ण भारत की गौ माताओं को सुरक्षित करने का वचन देता है ।
    1
    ग्राम शिवराजपुर हर्रैया बस्ती कुसमोर घाट के निकट हो रही गौ रक्षा महायज्ञ में आप सभी लोगों के सहयोग की आशा करते हैं - मनोरमा धर्मार्थ गौ सेवा ट्रस्ट (परिवार) आपके सहयोग से संपूर्ण भारत की गौ माताओं को सुरक्षित करने का वचन देता है ।
    user_पवन सिंह सनातनी
    पवन सिंह सनातनी
    Hindu temple हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले की पुलिस वैसे तो हमेशा घेरे में रहती है लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही वैसे इस बार जिले के हर थाने की पुलिस को एवार्ड मिलना चाहिए इस कार्य के लिए और जिले को अवार्ड मिलना चाहिए मिडिया से दूर रहने के लिए
    1
    सुल्तानपुर जिले की पुलिस वैसे तो हमेशा घेरे में रहती है लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही वैसे इस बार जिले के हर थाने की पुलिस को एवार्ड मिलना चाहिए इस कार्य के लिए और जिले को अवार्ड मिलना चाहिए मिडिया से दूर रहने के लिए
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.