उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जिला कारागार व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण रायबरेली : मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में नवजात बच्चियों की दादी, नानी, बुआ, मौसी आदि के साथ केक काटकर व 60 महिलाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के लाभ व महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5220 सहित अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा शहर के वार्ड 05 खसपरी के आंगनबाड़ी केंद्र चक धरौरा का निरीक्षण किया गया जहां पर 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा आंगनबाड़ी केन्द्र पर मा० आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा केन्द्र पर उपस्थिति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार में पाकशाला, महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया गया तथा महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना एवं माता से साथ आवासित बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, टॉफी का वितरण किया। इसके पश्चात वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया जहां पर सभी कार्मिक रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिले तथा वहां पर केन्द्र प्रबन्धक से कार्यालय के समस्त अभिलेखों महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली गयी तथा केन्द्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मा० उपाध्यक्ष द्वारा तत्पश्चात निरीक्षण भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वन स्टॉप सेंटर को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में कन्या के जन्म होने पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान कराते हुए उनको उक्त योजना का लाभ दिलाया जाए, इसके लिए अस्पतालों में पोस्टर व पंपलेट डिस्प्ले कर महिलाओं को जागरूक किया जाए, जिससे शत प्रतिशत महिलाएं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके, कोई भी लाभ से वंचित न रहें। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर पंपलेट चस्पा किए जाए, जिससे बच्चों को योजनाओं की जानकारी हो और वह घर जाकर अपने माता पिता को उन योजनाओं की जानकारी दे और वह उसका लाभ उठा सके। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, इसके साथ ही जन जागरूकता हेतु अस्पताल परिसर में पात्रता व कार्ड कैसे और कहा बनवा सकते ही इसकी जानकारी डिस्प्ले की जाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी व पीएचसी में समीक्षा कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि चिकित्सक व अन्य स्टाफ अपने ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, एसएचओ महिला थाना पुष्पा शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

- ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी2
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha2
- Post by Devendra Kumar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेम जाल और धोखे की कहानी पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए। शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।1