Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय में एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय में एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा अझुवा, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणपति विसर्जन रिमझिम फुहारों के बीच भव्य विसर्जन अझुवा कौशाम्बी👉👉👉 गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और धार्मिक गीतों की गूंज के बीच नगर पंचायत अझुवा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। डीजे की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया और गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।नगर पंचायत अझुवा के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर-2 शांति नगर और वार्ड नंबर-9 सोनारन गली में स्थापित गणपति प्रतिमाओं को श्रद्धालु धार्मिक संगीत और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे।भक्तों ने ससुर खदेरी नदी तथा वार्ड नंबर-2 स्थित कुम्हर गड़वा में विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।विसर्जन यात्रा में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने नाचते-गाते और अबीर-गुलाल के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया।श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष गणपति बप्पा के पुनः आगमन की कामना के साथ नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणपति विसर्जन के दौरान नगर में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- पोषण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर रोली कुशवाहा सम्मानित शेखपुर रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी .... चायल ब्लॉक के शेखपुर रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण कार्यों, नौनिहालों की देखरेख तथा पोषण संबंधी नवाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोली कुशवाहा को सम्मानित किया गया।चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल एवं सीडीपीओ सतीश चन्द्र ने रोली कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल में महत्वपूर्ण है। केंद्रों के माध्यम से सरकार की पोषण योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सम्मान मिलने पर रोली कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए वह आगे भी पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान पवन पाल, लवकुश शास्त्री, सीमा, उर्मिला, मंजू, संगीता, बीनू पाल, दीपा शर्मा, प्रिया देवी, सीमा प्रजापति, गुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जेठवारा में दबंगों का कहर - दहशत में पीड़ित परिवार: उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार!! जेठवारा में दबंगों का कहर - दहशत में पीड़ित परिवार उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार!!!! ✍🏻प्रतापगढ़: जेठवारा क्षेत्र के मुरली का पुरवा निवासी पीड़िता की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा व जबरन रास्ता निकालने का आरोप। विरोध करने पर गाली-गलौज महिलाओं से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी। चारामशीन चोरी का भी आरोप। प्रशासन से कठोर कार्रवाई व न्याय की मांग। Chief Minister Office Uttar Pradesh Yogi Adityanath Office MYogiAdityanath Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak BJP Uttar Pradesh UP Police Police Commissionerate Prayagraj Pratapgarh Police3
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब दो महीने से अधिक के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के दो सबसे सीनियर और दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस मुकाबले से एक साथ वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। रोहित और विराट की वापसी पर ताजा अपडेट नेट्स में जमकर बहाया पसीना: तिरुवनंतपुरम पहुँचने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। विराट कोहली नेट्स पर बेहद शानदार लय में दिखे, जहाँ उन्होंने कुलदीप यादव और नमन धीर के खिलाफ कुछ बेहतरीन छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने बारिश की बाधा के बाद अलग ग्रुप में बल्लेबाजी की और प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों पर स्ट्रोकप्ले का अभ्यास किया। [1, 2] 2027 वनडे विश्व कप पर नजर: दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20आई से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट और आगामी 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों पर है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में हैं। [1, 2, 3] विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। इस सीरीज में वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुँचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (02:00 PM IST) से शुरू होंगे: [1] मैचतारीखस्थानपहला वनडे27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरमदूसरा वनडे30 सितंबर 2026बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटीतीसरा वनडे03 अक्टूबर 2026महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी एशियाई खेलों की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। [1, 2] क्या आप इस मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन (संभावित) देखना चाहते हैं, या आप यह जानना चाहते हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?1
- मां को देखकर वापस लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम मां को देखकर वापस लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर डीसीएम ने बाइक को मारी थी टक्कर, सात माह पूर्व हुई थी मृतक की शादी फर्रुखाबाद : जनपद की मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास गुरुवार शुक्रवार की रात डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दंपत्ति घायल हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित दिया। वहीं घायल महिला का उपचार जारी है। बताया गया कि मृतक अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखकर वापस जा रहा था। जनपद मैनपुरी के बेबर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा निवासी सोनू शाक्य की मां रीता के पथरी थी। इस पर परिवार के लोग रीता को शहर के एक नर्सिंग होम में लेकर आए थे। बताया गया गुरुवार को 2 बजे करीब रीता का आपरेशन हुआ था। गुरुवार शुक्रवार की रात सोनू अपनी पत्नी खुशी को लेकर बाइक से घर जाने के लिए निकले। यह लोग मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इटावा बरेली पर खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंच पाए थे। सोनू के मामा अशोक ने बताया कि तभी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे बाइक पर सवार सोनू और उसकी पत्नी खुशी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी लोहिया अस्पताल जा पहुंचे। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना भेज दी। परिवार के लोगों ने शुक्रवार सुबह के समय बताया कि खुशी और सोनू की शादी 7 माह पूर्व हुई थी। सोनू दो भाइयों में बड़ा था। यह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। खुशी का उपचार लोहिया अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी खुशी को सोनू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल की इमरजेंसी में ही खुशी बैठी है।1
- मेडिकल कॉलेज....नन्हीं जिंदगियों की सांसों की रखवाली में जुटी एसएनसीयू टीम आधुनिक सुविधाओं से मिल रही बेहतर चिकित्सा वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी से गंभीर नवजातों को श्वसन सहायता, 24 घंटे तत्पर चिकित्सकीय टीम ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू)में गंभीर नवजात बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निरंतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। यूनिट में उपलब्ध वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं सांस संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे नवजातों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. विकेश दुबे, डॉ. पवन, डॉ. विश्वप्रकाश, डॉ. निर्मल एवं एसआर डॉ. मथर हसन सहित जूनियर रेजिडेंट और नर्सिंग स्टाफ नवजात बच्चों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं।एसएनसीयू में 24 घंटे बच्चों की चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था है। चिकित्सकीय टीम नवजातों की स्थिति की लगातार निगरानी करती है तथा आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी ,ऑक्सीजन सपोर्ट एवं अन्य आवश्यक उपचार उपलब्ध कराती है। विशेष रूप से गंभीर नवजातों के लिए समय पर श्वसन सहायता उपलब्ध होना उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ दिन-रात पूरी तत्परता के साथ बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की 24 घंटे उपलब्धता से गंभीर नवजातों को आवश्यक उपचार समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।एसएनसीयू की यह व्यवस्था कौशांबी एवं आसपास के क्षेत्रों के नवजात बच्चों के लिए समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा और आवश्यक श्वसन सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1
- वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। 🚨 कौशाम्बी में रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज असरापुर रेलवे लाइन के किनारे 22 वर्षीय रामू पाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जीटी रोड पर शव रखकर चक्का जाम किया। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम खुला। मामले की जांच जारी है। डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट1
- कौशाम्बी- लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाल राम और विमला देवी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छेड़खानी के विवाद को लेकर रविंद्र कुमार की लाठी-डंडों से पिटाई की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव का है।1
- वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आवा गमन बाधित हो गया। कौशाम्बी में रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका पर सड़क पर उतरे परिजन शव को जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, प्रशासन के समझाने पर खुला चक्का जाम कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज असरापुर रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार की देर रात 22 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल के रूप में हुई है। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चलाता था और बुधवार को कंपनी मालिक को गाड़ी सौंपने के बाद घर लौटने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग चौकी पहुंचे, जहां कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान रामू पाल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक रामू का बैग और मोबाइल फोन भी गायब है, जिसके चलते परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और घटना का खुलासा करने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ पर शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद चक्का जाम खुलवाया गया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे लाइन के किनारे कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।2