बदलापुर मे पीली नदी पर 15.23 करोड़ से बनेगा पुल, 25 गांवों को मिलेगा लाभ बदलापुर कोतवाली क्षेत्र की पीली नदी पर अगरोरा और रारी कला के मध्य 15.23 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। रविवार को जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। अगरौरा और रारी के बीच पुल बनने से नदी के दोनों ओर बसे करीब 25 गांवों के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी पीली नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक के प्रयास के बाद विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। प्रस्तावित पुल की लंबाई 72 मीटर और चौड़ाई 23 मीटर होगी। पुल के दोनों ओर करीब 200-200 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे भारी वाहनों के साथ ही सामान्य यातायात का संचालन भी सुचारु रूप से हो सकेगा। पुल बनने के बाद धनियामऊ, मिश्रामऊ, बलुआ, टिकरी, सरायहरखू, लेदुका, कटहरी, भगतपुर, बक्शोपुर और चवरी समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

- स्वयं सहायता समूह की 300 महिलाओ ने बनाया तीन लाख तिरंगा 300 महिलाओ ने बनाया हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा तीन लाख तिरंगा बनाया जा रहा है जो जिला प्रशासन खुद इन महिलाओ से खरीदेगा1
- दिमाग घुमा देने वाली पहेली जो कि इस वीडियो में दर्शी गई है जिसमें दिमाग घुमा देने वाली पहेली जिसके पास भी जवाब है कृपया कमेंट करके इसका सही-सही जवाब बताएं1
- दिनांक 08.08.2026 को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोठिन खास में कच्ची दीवार गिरने से घर के अंदर सो रहे 01 व्यक्ति उम्र करीब 70 वर्ष मिट्टी में दब गए, *दिनांक 08.08.2026 को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोठिन खास में कच्ची दीवार गिरने से घर के अंदर सो रहे 01 व्यक्ति उम्र करीब 70 वर्ष मिट्टी में दब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में,* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस की बाइट ।*1
- उड़ैयाडीह बाजार के जर्जर मकानों में चल रहीं दुकानें, हादसे का बढ़ा खतरा ⚠️ #उड़ैयाडीह #उड़ैयाडीहबाजार #प्रतापगढ़ #प्रतापगढ़समाचार #बाबाबेलखरनाथधाम #पट्टी #Patti #Pratapgarh #PratapgarhNews #UPNews #उत्तरप्रदेश #LocalNews #GroundReport #जनताकीआवाज #जर्जरमकान #हादसेकाखतरा #बाजार #सड़कसुरक्षा #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #FacebookViral #FacebookPost #Foryou #Reels #Trending #Viral #NewsUpdate1
- *दिनांक-08.08.2026 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार किया गया। *दिनांक-08.08.2026 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, विभिन्न बैंकों की पासबुक/चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं क्यूआर कोड सहित अन्य सामग्री बरामद कर, की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट ।*1
- 🌹❤️!!!::::::!!!💐♥️गुड #मॉर्निंग❤️🌹!!!::::::!!!💐♥️ दोस्तों राम-राम राधे-राधे हर हर #महादेव जय श्री कृष्णा आप सब लोग अपने भाई को फुल सपोर्ट करिए 🌹❤️!!!::::::!!!💐♥️गुड #मॉर्निंग❤️🌹!!!::::::!!!💐♥️ दोस्तों राम-राम राधे-राधे हर हर #महादेव जय श्री कृष्णा आप सब लोग अपने भाई को फुल सपोर्ट करिए1