पानीपत में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-25 स्थित महर्षि दयानंद पार्क में योग दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग सत्र का संचालन ओम योगा स्टूडियो के मुख्य योग प्रशिक्षक दीपक ओम त्यागी ने आधुनिक एवं सरल तरीकों से कराया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पानीपत की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गाइनकोलॉजिस्ट) डॉ. सीमा गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अस्पतालों की लंबी लाइनों से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव होता है, जिससे अस्पतालों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते और न ही बीमारियों पर धन खर्च करना पड़ता है। डॉ. गोयल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह पिछले 20-25 वर्षों से नियमित योग कर रही हैं, जिसके कारण वह स्वयं को सदैव तरोताज़ा महसूस करती हैं और कभी बीमार नहीं पड़तीं। योग प्रशिक्षक दीपक ओम त्यागी ने भी इस अवसर पर कहा कि बच्चों की तरह सहजता और लचीलेपन वाला शरीर गलत जीवनशैली के कारण कठोर हो गया है, जिसे प्रतिदिन योग के माध्यम से बच्चों जैसा लचीला और रोगमुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. राजवीर आर्य एवं डॉ. मुकेश आर्य ने मुख्य अतिथि डॉ. सीमा गोयल को महर्षि दयानंद सरस्वती के कालजयी ग्रंथ 'सत्यार्थ प्रकाश' की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. राजबीर आर्य ने ओम योगा स्टूडियो के प्रशिक्षक दीपक ओम त्यागी और आए हुए सभी साधकों का महर्षि दयानंद पार्क में स्वागत एवं धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता, गीता सैनी, दलवीर आर्य, जितेंद्र मल्होत्रा, अमन मित्तल, पवन गुप्ता, बृजेश नंदा, कुलदीप सैनी, विनोद मंगला, बलराज सैनी, निर्मल सैनी, अनिता गुलाटी, शुभम चुग, कीर्ति, तनु, प्रियंका जैन, रीना, मानसी, अनिल देशवाल, विकास गुप्ता, रमन नारंग, तरुण गुप्ता, सिमी, शिवाली, विशाखा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही, मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित साधकों एवं अन्य लोगों के ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

- तुष्टि भारदाज ने बहुत कम उम्र में योगा का अद्भुत प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया है। उनके इस कमाल के योगा कौशल को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए हैं।2
- गुरुग्राम के DLF फेज़ 2, वार्ड नं 2 की पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव 'करो योग रहो निरोग' के संदेश का प्रचार कर रही हैं।1
- दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकल्याणकारी योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।1
- गुरुग्राम के सैक्टर-4 स्थित वैश्य समाज धर्मशाला में संत शिरोमणि कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवीन गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।1
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योगा शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान, योग के महत्व के बारे में एक व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को योग से जोड़ना था।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की स्थिति और उस दौरान रहे समाजवादी पार्टी के शासनकाल का जिक्र किया। उनके इस बयान से पूर्ववर्ती सरकार की 'पोल खुल गई'।1
- आज, 21 जून को, साल का सबसे बड़ा दिन रहेगा। इस विशेष दिन पर, सूरज पृथ्वी के सबसे अधिक निकट होगा।1
- गुरुग्राम के सेक्टर-4 स्थित वैश्य समाज धर्मशाला में संत शिरोमणि कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान कांग्रेस नेता अनिल धानक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बयान दिया, यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न बना हुआ है।1