किशनगंज मे भीषण सड़क हादसा, एक रिक्शा चालक की हुई मौत किशनगंज जिले में एक भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। जहां दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क एसएच 99 पर कोईमारी गांव के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार टैम्पो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टैम्पो पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी महादेव प्रसाद सिन्हा के 28 वर्षीय बेटे राजेश कुमार सिन्हा उर्फ नेतुआं के रूप में हुई है। मृतक युवक बहुत ही गरीब परिवार से है जो रिक्शा चलाकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों और मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टैम्पो चालक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की पहचान चैन मंगूरा निवासी अकील आलम (पिता मोहम्मदिन) और आजम आलम (पिता जमशेद आलम) के रूप में हुई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया गया है। वही सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

- अररिया जिला के पलासी प्रखंड अंतर्गत मुसहारा घाट श्यामपुर के नजदीक पुल निर्माण किया जाए। बिहार विधानसभा में AIMIM जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम ने उठाई आवाज़। #AIMIM #murshidalam #BiharVidhan Sabha #Jokihat #bihar1
- जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने जोकीहाट रजिस्ट्री ऑफिस में भवन निर्माण के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के लिए शौचालय एवं प्रतीक्षालय के निर्माण की माँग उठाई है।1
- Post by Radhe krishna1
- Post by Asrar Aziz 22-961
- Post by Binod Kumar1
- Post by Sonu Kumar2
- Post by JayNathas1
- अररिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद गुलशन आरा ने कांग्रेस पर्वेक्षक का किया जोरदार स्वागत1