लखीसराय जिला खेल भवन में जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित लखीसराय जिला खेल भवन परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025-26 के अवसर पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया।इस प्रतियोगिता में नवमी और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान निबंध, क्विज और वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को बिहार शिक्षा परियोजना लखीसराय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से छात्रों को सम्मानित किया।बताया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे जिले के चयनित छात्र 20 फरवरी को वक्तृत्व प्रतियोगिता और 28 फरवरी को निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर लखीसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना ही देश के विकास की असली ताकत है। विज्ञान दिवस हमें वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश देता है।

- लखीसराय। फाइलेरिया मुक्त भविष्य बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के आंगनवाड़ी केंद्रों पर सर्वजन दवा सेवन मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर प्रखंड के महिसोना गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 164 पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं भी दवा ली।अभियान के तहत जिले में कुल 1,160 केंद्र बनाए गए हैं। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा। मेगा कैंप के माध्यम से जीविका समूह की 89,935 से अधिक सदस्याओं एवं उनके परिवारों के 2 लाख से अधिक सदस्यों को दवा खिलाई गई।1
- लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के कुशवाहा मार्केट के समीप सेचोरों ने स्कॉर्पियो कि कर ली चोरी1
- प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सूने सुप्रीम कॉर्ट के फैसले के बाद l चुनाव में 10 हजार के असर पर भी बोला l और सुनिए जनता को क्या कहा l मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो करें और विडियो शेयर करें l1
- जमुई प्रखंड के दुखनडीह उत्क्रमित विद्यालय के विशिष्ट शिक्षिका द्वारा प्रोजेक्ट बनाकर संगीत के माध्यम से सिग्नल के बारे में पाठ पढ़ाने की तैयारी को पदाधिकारी को दिखाते हुए1
- THE KING OF BIHAR ITS ,,,ASHOK SAMRAT,,,1
- जमुई का एक किसान प्रधानमंत्री का सपना कर रहा हैं सकार जैविक खेती कर के सैकड़े किसान को दे रहा हैं एक संदेश।1
- नगर पंचायत सदर बाजार स्थित एक जेवर दुकान में धोखाधड़ी कर जेवर खरीदने की कोशिश करते एक युवक को दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। दुकानदार संजीत कुमार ने बताया कि करीब दो माह पहले उक्त युवक ने उनकी दुकान से लाखों रुपये के जेवर खरीदे थे और स्कैनर से डिजिटल भुगतान किया था, लेकिन अगले ही दिन भुगतान की गई राशि को वापस निकाल लिया था। बुधवार को वही युवक दोबारा संजीत कुमार के भाई की जेवर दुकान पर इसी तरह की ठगी करने पहुंचा, लेकिन दुकानदार ने उसे पहचान लिया और लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक कुमार और निवास स्थान बरबीघा के नशरतपुर गांव बताया है। घटना के बाद दुकान के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के पुराने रिकॉर्ड और अन्य संभावित ठगी की घटनाओं की भी छानबीन कर रही है।1
- लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में काली मंदिर के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष सुनील साहनी के निर्देशन में छापेमारी दल द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र हरिओम कुमार को शराब के साथ धर दबोचा।नगर थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें मौके से 9 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।छापेमारी दल में नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।1