Shuru
Apke Nagar Ki App…
Android 13, 14, 15, 16 @CAppuNEWS
CAppu NEWS
Android 13, 14, 15, 16 @CAppuNEWS
- CAppu NEWSGodda, Jharkhand🙏on 9 November
More news from झारखंड and nearby areas
- Adil hasan aimim प्रवक्ता) बंदू.क की नोक पर माफी मंगवाने का आरोप, मामला गरमाया मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी मामले में नया मोड़ सामने आया है। #ViralNews #BreakingNews #AIMIM #AdilHasan #MaulanaAbdullahSalimChaturvedi #JusticeDemanded #TrendingNow #ViralVideo #NewsUpdate #PublicReaction #IndiaNews #GroundReport #SachKyaHai #LatestUpdate #SocialMediaViral #AwazUthao #NewsAlert #TodayTrending #ViralPost1
- थाना क्षेत्र के भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भेड़ामोड चौक के समीप मंगलवार साम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक रुस्तम बड़ीबिषहर गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक युवक अगरबत्ती बनाने का काम करता था। वह प्रत्येक दिन की तरह अपने बाइक से अगरबत्ती बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान भेड़ामोड चौक के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं युवक को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया गया है।1
- से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला मेहरमा थाना क्षेत्र के गोरीचक हटिया के समीप का है। मिली जानकारी के अनुसार, बाराहाट की ओर से आ रही एक लाइन बस ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमृत के रूप में हुई है, जो बाराहाट थाना क्षेत्र के इसीपुर का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है। वहीं हादसे में घायल युवक को मेहरमा के स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।1
- बांका वासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब बांका से जसीडीह के बीच सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे ने DEMU पैसेंजर ट्रेन संख्या 03547/03548 के संचालन को मंजूरी दे दी है, जिसका परिचालन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। यह ट्रेन रोजाना सुबह 4:00 बजे जसीडीह से खुलकर 5:25 बजे बांका पहुंचेगी। वहीं, बांका से यह ट्रेन सुबह 7:10 बजे जसीडीह के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव देवघर, चांदन और कटोरिया स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे आसपास के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।1
- 10 घंटे बाद खत्म हुआ गुस्सा: मासूम की मौत पर भड़के ग्रामीणों का कुल्हाड़िया चौक जाम शाम 7 बजे हटाया गया 7 वर्षीय प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत के बाद उभरा जनाक्रोश मंगलवार को पूरे दिन सड़कों पर दिखा। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह से ही कुल्हाड़िया चौक को जाम कर दिया, जिससे अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।1
- चांदन (बांका): कहते हैं कि "मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।" इस कहावत को चांदन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरीपुर के छात्र-छात्राओं ने पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में इस विद्यालय ने न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि सफलता का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। पिछली बार से दोगुना रहा सफलता का ग्राफ गौरीपुर विद्यालय के लिए यह शैक्षणिक सत्र खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। पिछले वर्ष (2025) के मुकाबले इस वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या में लगभग दो गुनी वृद्धि दर्ज की गई है: * मैट्रिक बोर्ड: इस वर्ष कुल 39 परीक्षार्थियों में से 13 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया (गत वर्ष यह संख्या मात्र 07 थी)। * इंटरमीडिएट: इंटर कला (Arts) संकाय में 07 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष कला संकाय में 33 और विज्ञान संकाय में 06 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। मेधावी छात्र: जिन्होंने बढ़ाया विद्यालय का गौरव विद्यालय के कई छात्रों ने विशिष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मैट्रिक टॉपर्स (400+ अंक वाले छात्र) | स्थान | नाम | प्राप्तांक | |---|---|---| | स्कूल टॉपर | करुणा कुमारी | 430 | | द्वितीय स्थान | अनंत कुमार | 423 | | तृतीय स्थान | साधना कुमारी | 419 | | चतुर्थ स्थान | निशा कुमारी | 404 | इंटरमीडिएट (कला संकाय) के उभरते सितारे इंटरमीडिएट में नितेश कुमार (368 अंक) ने विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं उषा कुमारी (363 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं। इनके अतिरिक्त आरती कुमारी, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, श्रुति कुमारी और खुशी कुमारी ने भी प्रथम श्रेणी के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। अभावों के बीच संकल्प की विजय इस सफलता की चमक इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि यह विद्यालय वर्तमान में संसाधनों के भारी अभाव से जूझ रहा है। मात्र 2 कमरों के बुनियादी ढांचे और सीमित सुविधाओं के बावजूद, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि इरादे फौलादी हों, तो अभाव कभी बाधा नहीं बन सकते। > "शिक्षा वह निवेश है जिसका मुनाफा जीवन भर मिलता रहता है। गौरीपुर के इन बच्चों ने संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया है।" > क्षेत्र में हर्ष का माहौल इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रशासन, बल्कि समस्त गौरीपुर और चांदन प्रखंड में उत्साह का माहौल है। अभिभावकों का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में बच्चों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। विद्यालय के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय सामूहिक प्रयास और छात्रों के अटूट परिश्रम को दिया है। मंदार 24 न्यूज़ सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मंदार 24 न्यूज़1
- बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने गया एक युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। लेकिन उसकी ये मुलाकात उस वक्त भारी पड़ गई, जब आसपास के लोगों और परिजनों को इसकी भनक लग गई। स्थानीय लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने युवक से पूछताछ की, वहीं कुछ ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को पकड़े जाने के बाद लोगों की भीड़ और अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। ([Facebook][1]) सूत्रों के मुताबिक, युवक पहले भी कई बार चोरी-छिपे मिलने आता था, लेकिन इस बार वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। ([Facebook][1]) घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। "प्यार छुपकर मिला… लेकिन कैमरे में कैद हो गया!"1
- मदरसा जामिया उम्मैं ऐमन लिलबनात (लड़कियों के लिए इस्लामी तालीमी इदारा) महागामा, लौगांय में नए सेशन के लिए दाखिला शुरू हो चुका है।1