logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भ्रष्टाचार पर वार: चंदेरी में मनरेगा व वित्त आयोग की योजनाओं में कमीशनखोरी का भंडाफोड़, पंचायत समिति सदस्य ने DDC से की शिकायत भ्रष्टाचार पर वार: चंदेरी में मनरेगा व वित्त आयोग की योजनाओं में कमीशनखोरी का भंडाफोड़, पंचायत समिति सदस्य ने DDC से की शिकायत ​ प्रखंड की चंदेरी पंचायत में विकास योजनाओं के नाम पर जारी अवैध उगाही और फर्जीवाड़े के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि ने आवाज बुलंद की है। पंचायत समिति सदस्य गोपी रविदास ने उप विकास आयुक्त गिरिडीह को आवेदन सौंपकर पंचायत में चल रही मनरेगा और 14वीं व 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। ​अवैध राशि न देने पर मस्टर रोल किया जा रहा जीरो DDC को दिए आवेदन में गोपी रविदास ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार द्वारा योजनाओं के मस्टर रोल को अपनी आईडी से आगे बढ़ाने के बदले लाभुकों और बिचौलियों से अवैध राशि की मांग की जाती है। राशि न देने की स्थिति में मस्टर रोल को आगे नहीं बढ़ाया जाता, बल्कि उसे शून्य दर्ज कर दिया जाता है। इसका सीधा असर गरीब मजदूरों के भुगतान और योजनाओं की प्रगति पर पड़ रहा है। ​दीदी-बाड़ी व बागवानी योजना में मजदूरों को नुकसान शिकायत के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में विशेष रूप से 'दीदी-बाड़ी' और 'बागवानी' योजनाओं में यह धांधली बड़े पैमाने पर देखी गई है। लाभुकों द्वारा अवैध राशि देने से मना करने पर उनके मस्टर रोल को जीरो दिखा दिया गया, जिससे काम करने के बावजूद मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। ​MB बुक करने और एस्टिमेट बनाने में भी कमीशन का खेल आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 14वीं एवं 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं का प्राकलन तैयार करने और मेजरमेंट बुक दर्ज करने से पहले ही अग्रिम राशि की मांग की जाती है। पंचायत समिति सदस्य ने खुद मौके पर उपस्थित रहकर लाभुकों से पैसे मांगने और काम रोकने का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया है। ​सबूत के साथ DDC से सख्त कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ PM आवास, दीदी-बाड़ी और बागवानी योजनाओं के संदेहास्पद मस्टर रोल के प्रिंटआउट्स प्रमाण के तौर पर संलग्न किए हैं। उन्होंने DDC से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और बिना किसी रिश्वत के योजनाओं का काम पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए।

14 hrs ago
user_अजय प्रजापति
अजय प्रजापति
पत्रकार Tisri, Giridih•
14 hrs ago
d45702b6-79ad-4508-8390-0fa35116b2e0

भ्रष्टाचार पर वार: चंदेरी में मनरेगा व वित्त आयोग की योजनाओं में कमीशनखोरी का भंडाफोड़, पंचायत समिति सदस्य ने DDC से की शिकायत भ्रष्टाचार पर वार: चंदेरी में मनरेगा व वित्त आयोग की योजनाओं में कमीशनखोरी का भंडाफोड़, पंचायत समिति सदस्य ने DDC से की शिकायत ​ प्रखंड की चंदेरी पंचायत में विकास योजनाओं के नाम पर जारी अवैध उगाही और फर्जीवाड़े के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि ने आवाज बुलंद की है। पंचायत समिति सदस्य गोपी रविदास ने उप विकास आयुक्त गिरिडीह को आवेदन सौंपकर पंचायत में चल रही मनरेगा और 14वीं व 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। ​अवैध राशि न देने पर मस्टर रोल किया जा रहा जीरो DDC को दिए आवेदन में गोपी रविदास ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार द्वारा योजनाओं के मस्टर रोल को अपनी आईडी से आगे बढ़ाने के बदले लाभुकों और बिचौलियों से अवैध राशि की मांग की जाती है। राशि न देने की स्थिति में मस्टर रोल को आगे नहीं बढ़ाया जाता, बल्कि उसे शून्य दर्ज कर दिया जाता है। इसका सीधा असर गरीब मजदूरों के भुगतान और योजनाओं की प्रगति पर पड़ रहा है। ​दीदी-बाड़ी व बागवानी योजना में मजदूरों को नुकसान शिकायत के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में विशेष रूप से 'दीदी-बाड़ी' और 'बागवानी' योजनाओं में यह धांधली बड़े पैमाने पर देखी गई है। लाभुकों द्वारा अवैध राशि देने से मना करने पर उनके मस्टर रोल को जीरो दिखा दिया गया, जिससे काम करने के बावजूद मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। ​MB बुक करने और एस्टिमेट बनाने में भी कमीशन का खेल आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 14वीं एवं 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं का प्राकलन तैयार करने और मेजरमेंट बुक दर्ज करने से पहले ही अग्रिम राशि की मांग की जाती है। पंचायत समिति सदस्य ने खुद मौके पर उपस्थित रहकर लाभुकों से पैसे मांगने और काम रोकने का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया है। ​सबूत के साथ DDC से सख्त कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ PM आवास, दीदी-बाड़ी और बागवानी योजनाओं के संदेहास्पद मस्टर रोल के प्रिंटआउट्स प्रमाण के तौर पर संलग्न किए हैं। उन्होंने DDC से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और बिना किसी रिश्वत के योजनाओं का काम पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक
    1
    जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक
जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    14 hrs ago
  • गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, अलीगंज। गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रखंड कार्यालय परिसर, इस्लामनगर-अलीगंज में किया गया। प्रशिक्षण शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के तहत आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग, व्यायाम, ध्यान, संगीत एवं वाद्ययंत्र, कर्मकांडीय पूजन विधि तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग, व्यायाम एवं ध्यान, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संगीत एवं वाद्ययंत्र, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कर्मकांडीय पूजन विधि तथा शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक भाषण, आरती एवं चालीसा का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य लोगों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के आयोजन में श्रीलाल प्रसाद, श्यामसुंदर विद्यार्थी, राजकुमार यादवेंदु, डोमन यादव, वेद प्रकाश एवं किशुन यादव सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ लिया आयोजक: गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज प्रशिक्षण: शांतिकुंज, हरिद्वार
    2
    गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 
प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 
अलीगंज। गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रखंड कार्यालय परिसर, इस्लामनगर-अलीगंज में किया गया। प्रशिक्षण शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के तहत आयोजित किया गया।
शिविर का उद्देश्य लोगों को योग, व्यायाम, ध्यान, संगीत एवं वाद्ययंत्र, कर्मकांडीय पूजन विधि तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग, व्यायाम एवं ध्यान, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संगीत एवं वाद्ययंत्र, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कर्मकांडीय पूजन विधि तथा शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक भाषण, आरती एवं चालीसा का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य लोगों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर के आयोजन में श्रीलाल प्रसाद, श्यामसुंदर विद्यार्थी, राजकुमार यादवेंदु, डोमन यादव, वेद प्रकाश एवं किशुन यादव सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ लिया
आयोजक: गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज
प्रशिक्षण: शांतिकुंज, हरिद्वार
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    15 hrs ago
  • सावन के पावन महीने के अंतिम सोमबारी में रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम
    1
    सावन के पावन महीने के अंतिम सोमबारी में रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    19 hrs ago
  • पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग
    1
    पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग
पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है। वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है।
    1
    वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है।
वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    14 hrs ago
  • दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    2
    दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन 
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। 
गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं।
मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील अलीगंज। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मंगलवार को चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, राजस्व अधिकारी शना फरहीन, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई संजय सिंह एवं विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा ने उपस्थित लोगों से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले शांति जुलूस के मार्ग एवं आयोजन से संबंधित जानकारी बारी-बारी से ली। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब ने सत्य, शांति, इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और शांति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित संदेशों को प्रसारित करने से बचें। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। राजस्व अधिकारी शना फरहीन ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को सत्य, शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने, दूसरों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने तथा जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करने की शिक्षा दी। उनके संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अफवाहों एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव का वातावरण कायम रखना है। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, न्याय, मानवता, प्रेम और सहिष्णुता का संदेश दिया। इसलिए सभी लोग उनके बताए आदर्शों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रशासन की सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना मिलने पर उसे आगे बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी मनाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी, जिसे बारावफात भी कहा जाता है, पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन, उनके उपदेशों एवं आदर्शों को याद करने का अवसर है। इस अवसर पर शांति जुलूस सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शामसद आलम, अशोक सम्राट, वाईपी सुमन, सरपंच प्रतिनिधि ईशरार मियां, मोहम्मद शमीम मलिक, तौहीद खान, मो. रौशन, औरंगजेब, दिलशाद,सद्दाम, दिलशाद, संजय कुमार, दीपक कुमार, इकबाल शाह, मुमताज़,अरविंद कुमार, ऐनुल अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
    3
    ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
अलीगंज। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मंगलवार को चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
बैठक में इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, राजस्व अधिकारी शना फरहीन, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई संजय सिंह एवं विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा ने उपस्थित लोगों से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले शांति जुलूस के मार्ग एवं आयोजन से संबंधित जानकारी बारी-बारी से ली। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब ने सत्य, शांति, इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और शांति को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित संदेशों को प्रसारित करने से बचें। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
राजस्व अधिकारी शना फरहीन ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को सत्य, शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने, दूसरों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने तथा जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करने की शिक्षा दी। उनके संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं।
थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अफवाहों एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव का वातावरण कायम रखना है। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, न्याय, मानवता, प्रेम और सहिष्णुता का संदेश दिया। इसलिए सभी लोग उनके बताए आदर्शों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रशासन की सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना मिलने पर उसे आगे बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी मनाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी, जिसे बारावफात भी कहा जाता है, पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन, उनके उपदेशों एवं आदर्शों को याद करने का अवसर है। इस अवसर पर शांति जुलूस सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शामसद आलम, अशोक सम्राट, वाईपी सुमन, सरपंच प्रतिनिधि ईशरार मियां, मोहम्मद शमीम मलिक, तौहीद खान, मो. रौशन, औरंगजेब, दिलशाद,सद्दाम, दिलशाद, संजय कुमार, दीपक कुमार, इकबाल शाह, मुमताज़,अरविंद कुमार, ऐनुल अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    17 hrs ago
  • अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र
    1
    अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र 
अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    17 hrs ago
  • बेटी विवाह गीत पर आधारित बहुत ही खूबसूरत शिव गुरु भजन : निवास सिंह बेटी विवाह गीत पर आधारित एक बहुत ही अच्छा शिव गुरु भजन निवास सिंह के द्वारा गाया गया। शिव को अपना गुरु बनाएं और भैया हरिंद्रानंद के बताएं तीन सूत्र का पालन करें महादेव आप पर अवश्य दया करेंगे, और निवास सिंह का शिव गुरु भजन सुने।
    1
    बेटी विवाह गीत पर आधारित बहुत ही खूबसूरत शिव गुरु भजन : निवास सिंह  
बेटी विवाह गीत पर आधारित एक बहुत ही अच्छा शिव गुरु भजन निवास सिंह के द्वारा गाया गया। शिव को अपना गुरु बनाएं और भैया हरिंद्रानंद के बताएं तीन सूत्र का पालन करें महादेव आप पर अवश्य दया करेंगे, और निवास सिंह का शिव गुरु भजन सुने।
    user_Nivas Singh
    Nivas Singh
    Singer चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.