आर एस पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस डायरेक्टर द्वारा सभी बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण में संकल्प कराया गया सी आर एस पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस डायरेक्टर द्वारा सभी बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण में संकल्प कराया गया पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसन्त और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है।जब बार से चुनगी आते थे संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को प्रत्येक वर्ष मार्च विषुव (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शान्ति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गयी। यह पृथ्वी का बड़ा ही मनाया जाने वाला दिवस है। चार चट्टानी ग्रहों में से पृथ्वी सबसे बड़ी और सबसे अधिक द्रव्यमान वाली है । पृथ्वी सूर्य से लगभग आठ प्रकाश-मिनट (1 ऑस्ट्रेलियाई मील) दूर है और उसकी परिक्रमा करती है, एक चक्कर पूरा करने में उसे एक वर्ष (लगभग 365.25 दिन) लगते हैं। पृथ्वी अपनी धुरी पर एक दिन से थोड़ा कम समय (लगभग 23 घंटे और 56 मिनट) में घूमती है। इस दौरान विद्यालय परिवार संस्थापक सुघर सिंह यादव श्रीमती शकुंतला देवी डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार यादव प्रधानाचार्य मिस दीप्ति यादव अर्पित कुमार सर, अनुज सर, विकास सर, गुलशन सर, ज्योति मैडम शिफा मैडम सपना मैडम खुशबू मैडम कुमकुम मैडम संध्या मैडम नेहा मैडम, अनुष्का मैडम एवं समस्त छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।।

- बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार की चोरी का खुलासा, औरैया का शातिर गिरफ्तार एसबीआई से रेकी कर बाजार में दिया वारदात को अंजाम, बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी जसवंतनगर:नगर में दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो जनपद औरैया का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 14 हजार रुपये व पासबुक बरामद हुई है, जबकि शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। ग्राम भीखनपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सहवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अप्रैल को उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जसवंतनगर शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। रुपये, पासबुक व अन्य जरूरी कागजात एक बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रख दिए। इसके बाद वह बड़े चौराहे के पास स्थित पाठक बुक स्टोर पर किताबें खरीदने चले गए। इसी दौरान घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गया। लौटने पर पीड़ित ने डिग्गी टूटी देखी और बैग गायब पाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जसवंतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक से लेकर बड़े चौराहे और पाठक बुक स्टोर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जसवंतनगर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू काना पुत्र राम सिंह निवासी बीपीएम स्कूल के पास, कोतवाली औरैया बताया और चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी से शेष चोरी की रकम व अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।1
- इटावा: भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इटावा के साथ इस सरकार ने भेदभाव किया है। इटावा के विकास कार्यों को रोका है। इटावा की जमीनों पर भाजपा के भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। महिला आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री जी खुद ही नारी विरोधी है बीजेपी सौ प्रतिशत महिला विरोधी है महिलाओं को आरक्षण के साथ साथ संरक्षण की जरूरत है सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध हो रहे है। पश्चिम बंगाल में भाजपा बुरी तरह हार रही है।1
- 🔥 फिरोजाबाद से बड़ी खबर आगरा निवासी पीसीएस अधिकारी राखी शर्मा, जो 4 सितंबर 2024 से टूंडला तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं, ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने डीएम रमेश रंजन पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि ओएसडी के माध्यम से आईफोन मंगवाया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजर शासन की कार्रवाई पर टिकी है। 👉 क्या होगी निष्पक्ष जांच? क्या मिलेगी न्याय? #फिरोजाबाद #PCS #राखीशर्मा #योगीआदित्यनाथ #UPNews #BreakingNews1
- Post by Akib Khan1
- *(RY) UP: CM योगी ने अधिकारियों को वीसी में दिशा निर्देश दिए.....!!* 👉होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि, नकल अथवा अफवाह पर होगी सख्त कार्रवाई- CM भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों को राहत के निर्देश, हर केंद्र पर पानी, चिकित्सा और सुचारु यातायात व्यवस्था अनिवार्य- CM 👉स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान के लिए सभी जिलों में हर फीडर पर शिविर लगे ,स्मार्ट मीटर से जुड़ी आशंकाओं का होगा यथोचित समाधान, शीघ्र आएगी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट - CM जातीय तनाव भड़काने की साजिशों पर कड़ी नजर, अराजक तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें- सीएम। औद्योगिक अशांति की कोशिशें नहीं होंगी बर्दाश्त, 30 अप्रैल से 2 मई के बीच विशेष सतर्कता बरतें - CM बारूद गोदामों व आतिशबाजी कारखानों का सभी जिलों में हो निरीक्षण, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो- CM पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य, पैनिक की जरूरत नहीं, सभी जिलाधिकारी स्वयं करें समीक्षा- मुख्यमंत्री योगी।1
- Post by Urvashi singh2
- Post by Rohit Kumar2
- स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन: जसवंतनगर में पुराने मीटर बहाल करने की मांग जसवंतनगर में सोमवार दोपहर को विद्युत उपभोक्ता महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के विरोध में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं और बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है, जबकि उपभोक्ताओं से पहले ही अग्रिम भुगतान लिया जाता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जसवंतनगर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि वर्तमान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रदर्शन में शामिल श्याम किशोरी, कांति देवी, सरस्वती, उषा, सुषमा तोमर, बेबी शर्मा, साधना, शीला, रूबी, मंजू, आशा, राजकुमारी और सत्य प्रकाश सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि पुराने मीटर जबरन हटाए गए थे। उन्हें यह भी बताया गया था कि दोबारा मीटर लगाने पर पुलिस को बुलाया जाएगा और 10,000 या 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे संगठित होकर बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रकार की समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को शासन स्तर से जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा। फोटो में विद्युत कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करती है महिलाएं1