logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सचिव रेखा यादव एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा जिला कारागृह एवं लीगल एड क्लिनिक का साप्ताहिक निरीक्षण धौलपुर। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह एवं लीगल एड क्लिनिक धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। सचिव रेखा यादव एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों ने निरीक्षण के दौरान कारागृह में निरुद्ध बंदियों की आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष श्रेणी के बंदियों की स्थिति का जायजा लिया साथ ही न्यायिक अधिकारीयों ने लीगल एड क्लिनिक में स्थित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। सचिव ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, जमानत प्रक्रिया, अपील एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी दी साथ ही कन्विट पीएलवी एवं कम्युनिटी पीएलवी से भी उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान पीएलवीओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से जेल में जाकर बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं बारे में जागरूक करें। इसके बाद सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने जेल अस्पताल का निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ से चर्चा की गई तथा बंदियों को समय पर उपचार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश किए । इस मौके पर प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण अभिषेक , अनुराग , हर्षल एवं अनमोल , चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी आराधना शर्मा, दीपक सिंह सिकरवार, प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा एवं जेलर पूरन सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

सचिव रेखा यादव एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा जिला कारागृह एवं लीगल एड क्लिनिक का साप्ताहिक निरीक्षण धौलपुर। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह एवं लीगल एड क्लिनिक धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। सचिव रेखा यादव एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों ने निरीक्षण के दौरान कारागृह

में निरुद्ध बंदियों की आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष श्रेणी के बंदियों की स्थिति का जायजा लिया साथ ही न्यायिक अधिकारीयों ने लीगल एड क्लिनिक में स्थित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। सचिव ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, जमानत प्रक्रिया, अपील एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी दी साथ ही कन्विट पीएलवी एवं कम्युनिटी पीएलवी से भी उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान पीएलवीओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से जेल में जाकर बंदियों को उनके कानूनी

अधिकारों, सरकारी योजनाओं बारे में जागरूक करें। इसके बाद सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने जेल अस्पताल का निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ से चर्चा की गई तथा बंदियों को समय पर उपचार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश किए । इस मौके पर प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण अभिषेक , अनुराग , हर्षल एवं अनमोल , चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी आराधना शर्मा, दीपक सिंह सिकरवार, प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा एवं जेलर पूरन सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *70 साल कांग्रेस ने सत्ता की मलाई खाई, कीमत देश ने चुकाई।* रेलवे बदहाली, देरी और जर्जर सिस्टम का शिकार रहा। लेकिन 11 साल में पीएम मोदी ने रेलवे को रफ्तार, तकनीक और भरोसे की पटरी पर ला दिया। शताब्दी से वंदे भारत स्लीपर तक — ये बदलाव सिस्टम का नहीं, नेतृत्व की सोच का है। देखिए... 🚄🇮🇳 #IndianRailways #VandeBharat #NewIndia
    1
    *70 साल कांग्रेस ने सत्ता की मलाई खाई, कीमत देश ने चुकाई।* 
रेलवे बदहाली, देरी और जर्जर सिस्टम का शिकार रहा।
लेकिन 11 साल में पीएम मोदी ने रेलवे को रफ्तार, तकनीक और भरोसे की पटरी पर ला दिया। शताब्दी से वंदे भारत स्लीपर तक — ये बदलाव सिस्टम का नहीं, नेतृत्व की सोच का है। देखिए... 🚄🇮🇳
#IndianRailways #VandeBharat #NewIndia
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Voice of people मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • किरावली। वरिष्ठ अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदोलिया के विधि व्यवसाय में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) पूर्ण होने पर अधिवक्ता साथियों द्वारा बार हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ व शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर तहसील कोर्ट बार एसोसिएशन, प्रगतिशील बार एसोसिएशन एवं तहसील किरावली के समस्त अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने उनके लंबे विधिक अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और अधिवक्ता समाज के प्रति योगदान की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    2
    किरावली।
वरिष्ठ अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदोलिया के विधि व्यवसाय में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) पूर्ण होने पर अधिवक्ता साथियों द्वारा बार हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ व शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर तहसील कोर्ट बार एसोसिएशन, प्रगतिशील बार एसोसिएशन एवं  तहसील किरावली के समस्त अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने उनके लंबे विधिक अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और अधिवक्ता समाज के प्रति योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_गोविन्द शर्मा
    गोविन्द शर्मा
    Salesperson Agra, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • AI से महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने कीया खुलासा
    1
    AI से महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने कीया खुलासा
    user_RAKESH KUMAR
    RAKESH KUMAR
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा में ऑटो सवार महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना एकता पुलिस ने गुतला–देवरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान 2 महिला अभियुक्ताओं और उनके साथी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑटो और 77 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पीड़िता ने बताया था कि सफर के दौरान चैन-पेंडल तोड़कर पर्स में रखवाया गया था, मौका पाकर गैंग ने पर्स से आभूषण चोरी कर लिए और सवारियों को रास्ते में उतार दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का माल राह चलते व्यक्ति को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए गए। गिरफ्तार महिलाओं ने कबूल किया कि ऑटो उनके दामाद का है और लालच में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    आगरा में ऑटो सवार महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।
थाना एकता पुलिस ने गुतला–देवरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान 2 महिला अभियुक्ताओं और उनके साथी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑटो और 77 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पीड़िता ने बताया था कि सफर के दौरान चैन-पेंडल तोड़कर पर्स में रखवाया गया था,
मौका पाकर गैंग ने पर्स से आभूषण चोरी कर लिए और सवारियों को रास्ते में उतार दिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का माल राह चलते व्यक्ति को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए गए।
गिरफ्तार महिलाओं ने कबूल किया कि ऑटो उनके दामाद का है और लालच में वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के मदियाकटरा क्रॉसिंग पर एक बस सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। बस में सवार बच्चे डर के कारण बस से उतरकर बाहर खड़े होकर मदद का इंतजार करते नजर आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सड़क की बदहाली को जिम्मेदार ठहराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
    1
    आगरा के मदियाकटरा क्रॉसिंग पर एक बस सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। बस में सवार बच्चे डर के कारण बस से उतरकर बाहर खड़े होकर मदद का इंतजार करते नजर आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सड़क की बदहाली को जिम्मेदार ठहराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
    user_Rahul thakur
    Rahul thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Razzab Khan
    1
    Post by Razzab Khan
    user_Razzab Khan
    Razzab Khan
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अछनेरा गल्ला मंडी में पुलिस अधिकारियों का सम्मान, 14 लाख की ठगी का किया सफल खुलासा अछनेरा। कस्बे की गल्ला मंडी में व्यापारियों द्वारा अछनेरा पुलिस के अधिकारियों और उनकी टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान हाल ही में गल्ला मंडी के एक व्यापारी के साथ हुई करीब 14 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का सफल खुलासा करने पर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अछनेरा गल्ला मंडी के व्यापारी किशन चंद के साथ एक धोखेबाज ने ऑनलाइन माध्यम से बाजरा खरीदा और बाद में उसे बेचकर लगभग 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित व्यापारी द्वारा थाना अछनेरा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से गल्ला मंडी के व्यापारियों में राहत का माहौल बना। इसी के चलते अछनेरा व्यापार समिति एवं गल्ला मंडी व्यापारी वर्ग द्वारा पुलिस टीम को माला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न (तस्वीर) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी, क्राइम प्रभारी विजय चंदेल, चौकी इंचार्ज नवजीत सिंह, अनुराग त्यागी, अंकुर एवं प्रवीण पटेल को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन राजेश कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष किशनचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह, महामंत्री नरेंद्र कुमार बिंदल, सह मंत्री विपिन गोयल, कोसा अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नरेश सोलंकी सहित समस्त मंडी समिति के सदस्य मौजूद रहे। व्यापारियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास बढ़ता है।
    3
    अछनेरा गल्ला मंडी में पुलिस अधिकारियों का सम्मान, 14 लाख की ठगी का किया सफल खुलासा
अछनेरा।
कस्बे की गल्ला मंडी में व्यापारियों द्वारा अछनेरा पुलिस के अधिकारियों और उनकी टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान हाल ही में गल्ला मंडी के एक व्यापारी के साथ हुई करीब 14 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का सफल खुलासा करने पर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अछनेरा गल्ला मंडी के व्यापारी किशन चंद के साथ एक धोखेबाज ने ऑनलाइन माध्यम से बाजरा खरीदा और बाद में उसे बेचकर लगभग 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित व्यापारी द्वारा थाना अछनेरा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से गल्ला मंडी के व्यापारियों में राहत का माहौल बना। इसी के चलते अछनेरा व्यापार समिति एवं गल्ला मंडी व्यापारी वर्ग द्वारा पुलिस टीम को माला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न (तस्वीर) भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी, क्राइम प्रभारी विजय चंदेल, चौकी इंचार्ज नवजीत सिंह, अनुराग त्यागी, अंकुर एवं प्रवीण पटेल को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का संचालन राजेश कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष किशनचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह, महामंत्री नरेंद्र कुमार बिंदल, सह मंत्री विपिन गोयल, कोसा अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नरेश सोलंकी सहित समस्त मंडी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
व्यापारियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास बढ़ता है।
    user_गोविन्द शर्मा
    गोविन्द शर्मा
    Salesperson Agra, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • में ठाकुर हू बकबास नही,कहने वाली महिला अधिकारी क्या बोली
    1
    में ठाकुर हू बकबास नही,कहने वाली महिला अधिकारी क्या बोली
    user_RAKESH KUMAR
    RAKESH KUMAR
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के राजामंडी बाजार में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्व विभाग की पैमाइश में सड़क की जमीन पर बने लाभचंद मार्केट को अवैध करार दिया गया है। एडीएम प्रोटोकॉल के नेतृत्व में हुई नाप-जोख के दौरान भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि पट्टा निरस्त होने के बावजूद वर्षों से दुकानों से भारी किराया वसूला जा रहा था, किराया विवाद से जुड़ा यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। पैमाइश रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। दशकों से व्यापार कर रहे करीब 60 दुकानदारों में दहशत का माहौल है और रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। डीएम का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की गई है और आगे का फैसला भी कोर्ट के आदेश पर ही होगा।
    1
    आगरा के राजामंडी बाजार में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
राजस्व विभाग की पैमाइश में सड़क की जमीन पर बने लाभचंद मार्केट को अवैध करार दिया गया है।
एडीएम प्रोटोकॉल के नेतृत्व में हुई नाप-जोख के दौरान भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
बताया जा रहा है कि पट्टा निरस्त होने के बावजूद वर्षों से दुकानों से भारी किराया वसूला जा रहा था,
किराया विवाद से जुड़ा यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
पैमाइश रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
दशकों से व्यापार कर रहे करीब 60 दुकानदारों में दहशत का माहौल है और रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।
डीएम का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की गई है और आगे का फैसला भी कोर्ट के आदेश पर ही होगा।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.