एटा में बिजली विभाग को बड़ी चपत, ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए चोर; लाखों का नुकसान मंडल संवाददाता अमित चौहान एटा जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब चोरों ने बिजली विभाग की संपत्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात शातिर चोरों ने जीटी रोड स्थित गोपाल गोशाला के पास लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें रखा लाखों रुपये का सामान पार कर दिया, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बताया जा रहा है कि चोर देर रात बिजली के खंभे पर लगे भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को नीचे उतार लाए और बड़ी ही सफाई से उसे खोल डाला। ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद कीमती तांबे की बाइंडिंग तथा सैकड़ों लीटर तेल चोरी कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की कुछ तस्वीरें और गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, लेकिन फिलहाल चोरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सुबह जब ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद देखी और मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर की हालत देखकर दंग रह गए। ट्रांसफार्मर का बाहरी ढांचा झाड़ियों में पड़ा मिला, जबकि अंदर का पूरा सामान गायब था। इस चोरी से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के लोगों को बिजली और पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरा मामला एटा जनपद के जीटी रोड स्थित गोपाल गोशाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।

- जनपद एटा के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई 15 वर्षीय किशोरी से डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच कमेटी गठित शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह दांत के इलाज के दौरान ‘बैड टच’ का आरोप, पिता ने CMS से की लिखित शिकायत — मेडिकल प्रशासन पर मामला दबाने के आरोप जनपद Etah स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। यहां दांत का इलाज कराने आई 15 वर्षीय किशोरी ने ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर पर उपचार के दौरान छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की है, जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर मेडिकल प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप भी लग रहे हैं। इलाज के दौरान हुई कथित हरकत, होश आने पर परिजनों को बताई पूरी बात जानकारी के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी (काल्पनिक नाम दुर्गा) अपने पिता रामपाल (काल्पनिक नाम) के साथ दांत का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर ने दांत सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद किशोरी अचेत जैसी स्थिति में पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके सीने पर हाथ लगाया और अनुचित हरकत की। होश में आने के बाद वह घबराई हुई हालत में उपचार कक्ष से बाहर निकली और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता बोले — “बेटी घबराकर बाहर आई और रोते हुए बताई पूरी बात” पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी इलाज के बाद घबराई हुई हालत में बाहर आई और रोने लगी। उसने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत तरीके से छुआ। पिता के अनुसार, उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कई लोगों से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बाद में उन्हें CMS कार्यालय जाने की सलाह दी गई, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बदनामी के डर से अभी पुलिस में शिकायत नहीं की गई है, लेकिन भविष्य में किसी अन्य बच्ची के साथ ऐसी घटना न हो इसलिए कार्रवाई की मांग की गई है। CMS ने बैठाई जांच कमेटी मामले को गंभीर मानते हुए CMS डॉ. सुरेश चंद्रा द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच टीम में डॉ. शिवम, मीरा बघेल और डॉ. अनंत व्यास को शामिल किया गया है। हालांकि, CMS और मेडिकल कॉलेज प्रशासन आरोपी डॉक्टर का नाम बताने से बचता नजर आया। प्राचार्य बोले — “बच्ची गलतफहमी का शिकार हो सकती है” मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उपचार के दौरान वार्ड में महिला डॉक्टर और नर्स भी मौजूद रहती हैं। उनके अनुसार डॉक्टर का ऐसा कोई इरादा नहीं हो सकता और संभव है कि बच्ची गलतफहमी का शिकार हो गई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता से कराई जा रही है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उठ रहे सवाल — क्या सिर्फ विभागीय जांच काफी है? घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक नाबालिग छात्रा की शिकायत को “गलतफहमी” बताकर हल्के में लेने की कोशिश पर लोग सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि मामले की जांच केवल विभागीय स्तर तक सीमित न रहकर महिला थाना और स्थानीय पुलिस द्वारा भी की जानी चाहिए, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके।1
- लखीमपुर- रामापुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत रामापुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है1
- सीएनजी गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे केंटर का नेशनल हाइवे बकेवर बाईपास पर गैस पाइप फटने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई बकेवर:पेट्रोलपम्प पर सीएनजी गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे केंटर का नेशनल हाइवे बकेवर बाईपास पर गैस पाइप फटने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई।करीब आधा घण्टा तक एक साइड से वाहनों का आवागमन वाधित रहा।पुलिस ने दो सौ मीटर पहले वाहनों को रुकवा दिया। पुराने मुगल रोड से वाहनों का गुजारा गया।मैकेनिक के आकर सही करने के बाद कानपुर आगरा नेशनल हाइवे पर वाहनों का आवागमन 30 मिंट बाद सामान्य हो सका।1
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक ग्रामीण ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि पुलिस की मिलीभगत से मारपीट कराई जाती है और लड़कियां बेची जाती हैं। उसने शिकायत करने में अपनी बेबसी जाहिर की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप है।1
- औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने 17 मई को होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की है। इस आयोजन में सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जहाँ वैश्य समाज के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।1
- भिंड जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में छत की सीलिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दूध पिला रही तीन महिलाएँ और एक नवजात शिशु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की पुरानी और जर्जर इमारत में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।3
- उत्तर प्रदेश के इटावा में करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम आज बदहाली और गंदगी का शिकार है। सरकार की अनदेखी और खेल अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते हजारों होनहार खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इससे प्रतिभावान खिलाड़ियों के अभिभावकों में भारी नाराजगी है, जबकि सरकार खेल को बढ़ावा देने में लगी है।1
- इटावा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा गया। मुख्य अतिथि वेदप्रकाश पाण्डेय ने चिराग पासवान के विजन को जन-जन तक पहुँचाने और ईमानदारी से संगठन विस्तार पर जोर दिया। पार्टी ने आगामी समय में इटावा की धरती पर जनमत का सैलाब खड़ा करने का संकल्प लिया।2
- इटावा के चकरनगर से एक व्यक्ति ने गांवों में महिलाओं और लड़कियों के कथित शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस, एसडीएम समेत स्थानीय अधिकारियों पर इस अपराध में मिलीभगत का दावा किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रिपोर्ट करने पर उसे कई बार पुलिस प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।1