दिनदहाड़े असलहे से युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा एफआईआर दर्ज अमेठी में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा अमेठी। लखनऊ से अमेठी आ रहे एक युवक पर दिनदहाड़े असलहे से फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बन्दोइया गांव निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार 19 सितंबर को अपनी स्कॉर्पियो यूपी 36 डी 5454 से लखनऊ से अमेठी आ रहा था। आरोप है कि एक अज्ञात मारुति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। सुरक्षा के लिहाज से वह दोपहर करीब 4:50 बजे अमेठी कस्बे में निकट शगुन ऑटोमोबाइल के पास गाड़ी रोककर घर की तरफ जाने वाला था कि पीछा कर रही डिजायर गाड़ी अचानक उसकी गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई। आरोप है कि गाड़ी से सूरज सोनी पुत्र शिव कुमार सोनी, शुभम गुप्ता उर्फ शाकाल पुत्र अज्ञात, शिवपूजन चौरसिया उर्फ शेखू पुत्र कामता प्रसाद चौरसिया व एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में असलहा लेकर उतरे और जान से मारने की नियत से फायर किया। गोली गाड़ी का कांच तोड़ते हुए कान के बगल से निकल गई। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर घर के सामने स्थित खड़ंजे की तरफ भागा तो आरोपी सूरज सोनी ने असलहा लहराते हुए हवाई फायर करते हुए दौड़ा लिया। शोर-गुल सुनकर आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी निवासी मोतीराम का पुरवा मजरें-हथकिला में पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी गाड़ी लेकर बाईपास होते हुए गौरीगंज की तरफ भागे और आदर्श का भी पीछा किया। गाड़ी पकड़ में न आने और आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी आदर्श को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों को अपराधी किस्म का हिस्ट्रीशीटर बताया है, जिनके विरुद्ध कई संगीन अपराध के मुकदमे अमेठी व अन्य जिलों में दर्ज हैं। तहरीर में कहा गया है कि घटना के बाद से उसे लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका, खेत में मिला शव हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका, खेत में मिला शव अमेठी। रविवार शाम घर से निकले 35 वर्षीय मुन्नालाल प्रजापति का शव सोमवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बाईपास किनारे खेत में पड़ा मिला। खेरौना गांव निवासी मुन्नालाल रविवार शाम करीब पांच बजे खेतों को जानवरों से बचाने के लिए कटीली झाड़ियां लेने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई है। जिस स्थान पर शव मिला, वहां बिजली की लाइन जमीन से करीब सात फीट की ऊंचाई पर गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन को हटाने या ऊंचा कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। परिजनों के मुताबिक मुन्नालाल मेले में छोटी-छोटी दुकानें लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।4
- पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने क्या कहा देखें। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में घटित घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व आलोक कुमार भाटी की बाइट।1
- प्रतापगढ़: अराजकतत्वों ने खंडित की बजरंग बली की मूर्ति, थाना प्रभारी ने पेश की सौहार्द की मिसाल... ब्रेकिंग प्रतापगढ़: अराजकतत्वों ने खंडित की बजरंग बली की मूर्ति, थाना प्रभारी ने पेश की सौहार्द की मिसाल... अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज चतुरपुर स्थित देवीदास उर्फ कल्लू महाराज ने बजरंग बली भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की है। सुबह शाम वहां स्थानीय निवासियों द्वारा दर्शन पूजन किया जाता है। एकदम सुनसान जगह पर स्थित मंदिर पर अराजक तत्वों द्वारा रात्रि में हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही द्वारा तत्काल बजरंग बली की नई प्रतिमा मंगवाई गई। एवं उसी स्थान पर मूर्ति को पुनः स्थापित करवाया गया। तहरीर में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही इस तरह का घृणित कृत्य करने वाले आरोपियों संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस।1
- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। सुल्तानपुर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस। अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत। करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान। इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश। मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी। कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।1
- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ *अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-1
- अमेठी में BLSD Global Institute का हुआ शुभारंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने किया उद्घाटन अमेठी में BLSD Global Institute का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े लोगों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए वह आजीवन प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने संस्थान के शुभारंभ को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसरों से जोड़ते हुए उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। BLSD Global Institute के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा के नए अवसरों और संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।2
- संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत, सुल्तानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत, सुल्तानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम भेटुआ (अमेठी)। भेटुआ क्षेत्र के बरतला मजरे अमये माफी गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पदार्थ खाने से 32 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर शाम करीब छह बजे महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शबनम उपाध्याय (32) पत्नी अरविंद उपाध्याय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शबनम के एक करीब 12 वर्षीय पुत्र और करीब 13 वर्षीय पुत्री हैं। पति अरविंद उपाध्याय रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश में रहकर काम करते हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने संदिग्ध पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- पट्टी कोतवाली में अर्जुन की संदिग्ध मौत का मामला अधिवक्ता धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली ने क्या कुछ कहा? जानिए इस वीडियो में पट्टी कोतवाली में अर्जुन की संदिग्ध मौत का मामला अधिवक्ता धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली ने क्या कुछ कहा? जानिए इस वीडियो में1
- पट्टी कोतवाली में फांसी लगाकर मौत के मामले में SP ने थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह एवं उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को किया निलंबित पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के मामले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की फांसी लगाकर मौत के मामले में एसपी दीपक भूकर ने थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है।1