उत्तराखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश बनी हुई है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी मई के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का तापमान औसत से करीब 4-6 डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आयुक्त ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

- सड़कों की खराब स्थिति जिम्मेदार कौन सेवा में श्रीमान पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट हरिद्वार उत्तराखंड महोदय सड़कों की हालत इतनी खराब है की आपको क्या बताएं कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसलिए आपसे निवेदन है कि आप उसको तत्काल प्रभाव से ठीक करने का काम करें क्षेत्र की जनता बहुत बड़े दुर्घटना के हास्य को दावत दे रही है सड़के कभी बड़ा हादसा होने की संभावना है इसलिए आपसे निवेदन है इन सड़कों को सही करने का काम करो3
- सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात नशे में देवर ने 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से की हत्या सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात नशे में देवर ने 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से की हत्या सहारनपुर जनपद के थाना नानोता क्षेत्र के कस्बा चमंजली कोट से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशे की हालत में एक युवक ने अपनी ही गर्भवती भाभी की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान सना नाज के रूप में हुई है, जिसने करीब 6 महीने पहले कस्बे के युवक सलमान से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि सना नाज पांच माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर आमिर और सना नाज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए आमिर ने फावड़े से सना नाज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आमिर ने पड़ोसियों और परिजनों को भी धमकाया। बताया जा रहा है कि वह करीब दो घंटे तक खून से सने फावड़े के साथ शव के पास बैठा रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।1
- हरिद्वार में एक कार पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे नदी में जा गिरी। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।1
- हरिद्वार के कनखल में पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत, मारपीट के एक मामले में 'पिल्ला गैंग' के 3 सरगना गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों ने रॉयल हट, जगजीतपुर में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया था, जिसके बाद पुलिस ने फुटेज और सूचना के आधार पर कार्रवाई की।1
- Post by सौरभ मिश्रा जागरण प्लस न्यूज़1
- हरिद्वार के सिडकुल में मिल्टन कंपनी के मज़दूरों ने वेतन वृद्धि और शोषण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। उप श्रम आयुक्त कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद कंपनी को मज़दूरों की सभी मांगें माननी पड़ीं। पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे मज़दूरों की जीत बताते हुए भविष्य में शोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।1
- हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुड़दंग मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनकी हरकतों से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1