मजदूरी कर घर लोट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत BAGHPAT DESK :- बागपत के कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे निवाड़ा गांव स्थित हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। मजदूरी कर घर लौट रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान निवाड़ा गांव निवासी बालकिसा पत्नी इकराम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बालकिसा प्रतिदिन की तरह खेतों में मजदूरी करने गई थी। काम समाप्त कर वह अपने घर लौट रही थी। गांव के पास हनुमान मंदिर के निकट पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बल्किस ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे को लेकर नाराजगी व्यक्त की और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिजनों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपी वाहन की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीण प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

- BAGHPAT DESK:- बागपत के चमरावल गांव में शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। रविवार शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने शराब का ठेका बंद कर उसका बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्राम प्रधान केशव त्यागी और केटी विंग संस्थापक कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ठेके को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की। अधिकारियों ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विनीत उपाध्याय के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। चमरावल गांव में नए देसी शराब ठेका खुलने की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। जिला जाट महासभा बागपत के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के आह्वान पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेके का बैनर फाड़ दिया और दुकान का शटर बंद कराते हुए नशा मुक्ति के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने बताया कि वर्ष 2021 में देसी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण ग्रामीणों में पहले से ही आक्रोश है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 25 वर्ष पहले भी महिलाओं ने मिलकर शराब ठेका उखाड़ फेंका था। ग्रामीणों का कहना है कि चमरावल में किसी भी हाल में शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।1
- bhai logon sabse request hai ki Masoom Sharma ki film ko dekhen bahut acchi film hai licence movie hai cal pure din hall mein bheed Rahi aur Haryana Haryanvi music se Haryanvi film apna first film banai Hai ismein unka yogdan Karen5
- बीजेपी ने आम आदमी पार्टी का प्रयोग कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली में किया, कांग्रेस के खिलाफ गुजरात में किया। ये पार्टी बीजेपी की बी टीम होकर काम कर रही थी। ये टूट गई, समाप्त हो गई। जनता को इससे राहत मिलेगी और राजनीति थोड़ी स्वच्छ होगी - गोविंद डोटासरा1
- बागपत में आग का गोला बनी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली, डेढ़ किलोमीटर दूर तक जलती हुई दौड़ी1
- दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडबिद्री क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां धार्मिक जुलूस के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, भगवान के भंडारे को पालकी में लेकर बावडागुट्टू से धर्मनेमा की ओर जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में बैंड-बाजे और धार्मिक उत्सव का माहौल था। इसी दौरान पालकी को सहारा देने वाला बीम अचानक टूट गया, जिससे पालकी नीचे गिर गई। इसके नीचे दबने से पलक्की उठाने वाले कई लोग घायल हो गए। कुल 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में धार्मिक सामग्री और मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा1
- प्रयागराज के लालगोपालगंज थाना क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार पिछले 6 दिनों से न्याय का इंतजार कर रहा है। पीड़िता द्वारा दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिवार लगातार थाने के चक्कर काट रहा है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर 6 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा?1
- सादड़ी:मेलडी माता का मांडवा, भक्तों को मिली प्रसाद रूपी खर्ची सादड़ी. राजा बाण मेलडी माता का दशम वार्षिक मेला बुधवार दोपहर में माता मांडवा के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मंगलवार रात भक्ति संध्या में दानदाता, मेला व्यवस्था सहयोगी व कार्यकर्ताओं का मेलडी परिवार की ओर स्मृति चिन्ह प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। मेले में पाली, जालोर, सिरोही सहित गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक व तमिलनाडु से हजारों भक्तों ने शिरकत की। मन्दिर प्रबंधक भुआजी राजू भाई चौधरी ने मेलडी परिवार सदस्य, प्रशासन व पुलिस का सहयोग के प्रति आभार जताया। भुआजी राजू भाई चौधरी की निश्रा मैं भक्ति संगीत कार्यक्रम में भुआजी क डी म -। ती सचिन, फुलेश देवड़ा व नरेश ने माता के भजनों की एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में तेजाराम बामाली, नेमाराम चौधरी, कांतिलाल, ताराचंद, जगदीशसिंह, महेंद्रसिंह, छगन देवासी, गुलाब माली, दानदाता नरेंद्र राजपुरोहित, बबूल चौधरी, रूपेश, राहुल, नारायण प्रजापत, प्रवीण वैष्णव बाली, जीतू जाट वक्ताराम, गणेश मेघवाल, राजपुरी, देवाराम व दीपाराम माली का स्वागत कर स्मृति चिन्ह तस्वीर भेंट की। वार्षिक मेला का समापन बुधवार दोपहर बाद मेलडी माता मांडवा से हुआ। भक्तों को मांडवा में प्रसाद रूपी खर्ची वितरण हुई। भक्तों की भीड़ से मन्दिर छोटा पड़ गया। भुआजी राजू भाई चौधरी ने भक्तों का माला स्मृतिचिन्ह देकर बहुमान किया।1
- BAGHPAT DESK :- बागपत में टेट अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, शिक्षकों ने निकाली रैली, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी1