भगवतपुरा में शिव पुराण प्रतिष्ठा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा लालसोट। ग्राम पंचायत लाडपुरा के ग्राम भगवतपुरा में यजमान शिवनारायण मीणा के यहां शिव पुराण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महंत अंबालाल के सानिध्य एवं सुरेश चंद शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत पपलाज माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद राडा, शंकर लाल शर्मा, रामहेत मीणा, मंगलसिंह राडा, जगदीश प्रसाद जांगिड़, महेश जांगिड़, राजेंद्र स्वामी, जगदीश दास स्वामी, मुरलीधर स्वामी, कैलाश गोमलाडू, गिर्राज प्रसाद, रामस्वरूप, रामकिशोर पटेल, प्रेमराज मीणा, मुरारी लाल मीणा, कमलेश राडा, महेश कुमार शर्मा, मुरारी लाल पंचोली, दीनदयाल शर्मा, शिखर चंद शर्मा एवं राजेश गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
भगवतपुरा में शिव पुराण प्रतिष्ठा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा लालसोट। ग्राम पंचायत लाडपुरा के ग्राम भगवतपुरा में यजमान शिवनारायण मीणा के यहां शिव पुराण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महंत अंबालाल के सानिध्य एवं सुरेश चंद शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत पपलाज माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद राडा, शंकर लाल शर्मा, रामहेत मीणा, मंगलसिंह राडा, जगदीश प्रसाद जांगिड़, महेश जांगिड़, राजेंद्र स्वामी, जगदीश दास स्वामी, मुरलीधर स्वामी, कैलाश गोमलाडू, गिर्राज प्रसाद, रामस्वरूप, रामकिशोर पटेल, प्रेमराज मीणा, मुरारी लाल मीणा, कमलेश राडा, महेश कुमार शर्मा, मुरारी लाल पंचोली, दीनदयाल शर्मा, शिखर चंद शर्मा एवं राजेश गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
- 🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगापुर सिटी भर्ती परीक्षा अपडेट 📍 गंगापुर सिटी | राजस्थान 🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगापुर सिटी भर्ती परीक्षा अपडेट 📍 गंगापुर सिटी | राजस्थान 🧪 प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में दिखी सख्ती गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पारियों में संपन्न कराई गई। 🚫 परीक्षा केंद्रों पर समय की सख्ती देखने को मिली। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे कुछ केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों में निराशा देखने को मिली। 👮 प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। ⚠️ 19 परीक्षा केंद्र • दो पारियों में परीक्षा • देर से पहुंचे अभ्यर्थियों की एंट्री बंद • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था #GangapurCity #Rajasthan #LabAssistantExam #RecruitmentExam #BreakingNews #RajasthanNews #ExamUpdate #PoliceSecurity #GangapurNews #EducationNews #VKNewsRajasthan1
- मलारना डूंगर निवासी नवनीत की एक्सीडेंट में मौत: मलारना डूंगर उपखंड के भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर भाड़ोती पेट्रोल पंप के पास मलारना डूंगर निवासी नवनीत की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत मलारना डूंगर उपखंड के भाडोती लालसोट मेगा हाईवे पर मलारना डूंगर से सवाई माधोपुर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे नवनीत पुत्र ब्रजकिशोर शर्मा उम्र 35 साल निवासी मलारना डूंगर को सवाई माधोपुर की ओर से आ रही जयपुर जा रही बस में भाड़ोती पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी की नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही थाना मलारना डूंगर से एएसआई रामवीर सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस 108 द्वारा मलारना डूंगर सीएससी लाया गया चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमन आर्य द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को स्वीकृत कर दिया क्षेत्र में सन्नाटा से छा गया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मौके पर पहुंचे एएसआई रामवीर सिंह ने बताया की नवनीत शर्मा (उपाध्याय) उर्फ (राजू पंडित) अपनी मोटरसाइकिल से मलारना डूंगर से सवाई माधोपुर की ओर जा रहा था सवाई माधोपुर से आ रही जयपुर की तरफ जा रही बस ने नवनीत शर्मा को भाड़ोती पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी की नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई नवनीत उर्फ राजू पंडित छात्रों को एजुकेशन करने का काम करता था पंडित की शादी को करीब 7 से 8 साल हो गए पंडित के 6 साल का बच्चा मौजूद है3
- डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक, अनंतवाड़ा में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा। दौसा। उपखंड के ग्राम पंचायत अनंतवाड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दम तोड़ती नजर आ रही है। जहाँ एक ओर सरकार 'कोई भूखा न सोए' का संकल्प दोहरा रही है, वहीं दूसरी ओर अनंतवाड़ा का राशन डीलर अपनी मनमानी और चहेतों को फायदा पहुँचाने के आरोपों के घेरे में है। रविवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राशन लेने पहुँची दर्जनों महिलाओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उचित मूल्य की दुकान पर ताला लटका मिला।घर का काम छोड़कर चक्कर काट रही महिलाएंग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वे सुबह-सुबह घर का सारा जरूरी काम छोड़कर राशन की दुकान पर पहुँचती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गेहूं नसीब नहीं हो रहा। आरोप है कि डीलर अक्सर दुकान बंद रखता है और पात्र लोगों को बार-बार चक्कर लगवाकर परेशान किया जा रहा है।राशन के बदले 'सियासी जुगाड़'!प्रदर्शनकारी महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राशन देने के बहाने डीलर ने उन्हें उचित मूल्य की दुकान पर बुलाया था। लेकिन वहां से उन्हें गेहूं देने के बजाय 'जुगाड़' (वाहन) में बिठाकर विधायक कार्यालय ले जाया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें कहा गया कि विधायक कार्यालय से आने के बाद ही राशन दिया जाएगा। ग्रामीणों का तर्क है कि उन्हें राशन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित दुकान से मिलना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक कार्यालय के चक्कर काटने के बाद।चहेतों को रेवड़ी, पात्रों को निराशागुस्साए ग्रामीणों ने डीलर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल अपने चहेतों को राशन बाँट रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद और गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।प्रशासन से कार्रवाई की मांगपीड़ित महिलाओं और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रसद विभाग से मांग की है कि लापरवाह राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका लाइसेंस रद्द कर वितरण व्यवस्था किसी ईमानदार व्यक्ति को सौंपी जाए, ताकि गरीबों को समय पर उनका हक मिल सके।4
- बांदीकुई अनंतवाड़ा भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे गरीब पात्र परिवार ,डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा बांदीकुई अनंतवाड़ा भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे गरीब पात्र परिवार ,डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा। डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, डीलर दिनेश चंद सैनी पर महिलाओं को गेहूं देने के बहाने बुलाया और ले जा पहुचा महिलाओं ने विधायक कार्यालय ले जाने का भी लगाया आरोप दौसा। जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतवाड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दम तोड़ती नजर आ रही है। जहाँ एक ओर सरकार 'कोई भूखा न सोए' का संकल्प दोहरा रही है, वहीं दूसरी ओर अनंतवाड़ा का राशन डीलर अपनी मनमानी और चहेतों को फायदा पहुँचाने के आरोपों के घेरे में है। रविवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राशन लेने पहुँची दर्जनों महिलाओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उचित मूल्य की दुकान पर ताला लटका मिला।घर का काम छोड़कर चक्कर काट रही महिलाएंग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वे सुबह-सुबह घर का सारा जरूरी काम छोड़कर राशन की दुकान पर पहुँचती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गेहूं नसीब नहीं हो रहा। आरोप है कि डीलर अक्सर दुकान बंद रखता है और पात्र लोगों को बार-बार चक्कर लगवाकर परेशान किया जा रहा है।राशन के बदले 'सियासी जुगाड़'!प्रदर्शनकारी महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राशन देने के बहाने डीलर ने उन्हें उचित मूल्य की दुकान पर बुलाया था। लेकिन वहां से उन्हें गेहूं देने के बजाय 'जुगाड़' (वाहन) में बिठाकर विधायक कार्यालय ले जाया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें कहा गया कि विधायक कार्यालय से आने के बाद ही राशन दिया जाएगा। ग्रामीणों का तर्क है कि उन्हें राशन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित दुकान से मिलना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक कार्यालय के चक्कर काटने के बाद।चहेतों को रेवड़ी, पात्रों को निराशागुस्साए ग्रामीणों ने डीलर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल अपने चहेतों को राशन बाँट रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद और गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।प्रशासन से कार्रवाई की मांगपीड़ित महिलाओं और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रसद विभाग से मांग की है कि लापरवाह राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका लाइसेंस रद्द कर वितरण व्यवस्था किसी ईमानदार व्यक्ति को सौंपी जाए, ताकि गरीबों को समय पर उनका हक मिल सके। राशन डीलर का कहना है कि मुझे आगे से मशीन में मेरे पास 480 राशनों में से 260 राशनों का गेहूं ही दिया जाता है। जबकि पहले कोई तारीख फिक्स नहीं थी और अब आगे से प्रत्येक माह की 5 तारीख से वितरण चालू करता हूं और 8 तारीख तक वितरण करता हूं । और डीलर ने ये भी बताया है । कि AO साहब ने मुझे ख़ुद ने बताया है कि आपको 119 क्विंटल माल मिलना चाहिए तब हीं तो सभी ग्राहकों को माल वितरण कर सकूं । डीलर ने कहा कि इसमें मेरी तरफ़ से कोई ग़लती नहीं है जब आगे से मुझे जितने राशनों का गेहूं मिलता है उसको मैं समय पर वितरण करता हूं4
- सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में आधार कार्ड कलेक्शन केंद्रों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। दो-तीन घंटे के इंतजार के बाद जाकर कहीं उनका नंबर आता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- दौसा के बेजूपाड़ा में जमीन विवाद के चलते भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कई घरों में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।1
- राजस्थान में भाजपा की 'ग्राम विकास रथ यात्रा' के तहत कैमला और खेडला गाँवों में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य नेताओं ने ग्रामीणों को 'विकसित भारत@2047' के संकल्प और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जल जीवन मिशन और किसानों को दिन में बिजली जैसी प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाई गईं।1
- दौसा जिले की लालसोट पंचायत समिति की रतनपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसमें खाद्य सुरक्षा, बिजली, पानी व भूमि विवाद से संबंधित कुल 63 शिकायतें मिलीं, जिन पर उन्होंने तुरंत और संवेदनशीलता से कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान की गई।3